ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया भर के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उभरी एक नई समस्या मूनलाइटिंग…..

UB India News by UB India News
September 23, 2022
in कारोबार, कैरियर, खास खबर, संपादकीय
0
दुनिया भर के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उभरी एक नई समस्या मूनलाइटिंग…..

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चोरी छिपे एक साथ दो जगह काम करना (मूनलाइटिंग) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो के  300 कर्मचारियों को भारी पड़़ गया है। कंपनी ने ऐसा करते पकड़े़ गए 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर किया है। मूनलाइटिंग दुनिया भर के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उभरी एक नई समस्या है। कोरोना के बाद पैदा हुई यह समस्या आईटी क्षेत्र के लिए महामारी बनकर उभर रही है। विभिन्न कंपनियां इस समस्या से गंभीरता से निपटने का प्रयास कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों में विप्रो के कर्मचारियों को प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के लिए काम करते पाया गया था। जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ ही बिना बताए दूसरी जगह भी काम करता है तो उसे तकनीकी तौर पर ‘मूनलाइटिंग’ कहा जाता है। विप्रो के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी ने ‘मूनलाइटिंग’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी के पास विप्रो के ‘पेरोल’ पर रहते हुए प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के साथ भी काम करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है‚ ऐसा करने वाले कंपनी के प्रति निष्ठा का पूरी तरह से उल्लंघन और धोखाधड़़ी करते हैं। आईटी क्षेत्र की एक अन्य प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने भी कंपनी में नौकरी के साथ अन्य कार्य करने वाले कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। आईबीएम ने भी ‘मूनलाइटिंग’ को अनैतिक कहा है। आईटी कंपनियां इस बात को लेकर बुरी तरह चिंतित हैं कि नियमित काम के घंटों के बाद दूसरी नौकरी करने वाले कर्मचारी काम की ‘उत्पादकता’ को प्रभावित करेंगे। कोविड़–१९ महामारी के बाद लगे लॉकड़ाउन के दौरान जब वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत की गई तभी इस तरह की आशंकाओं के बारे में कंपनियों को सचेत रहना चाहि़ए था। काम की ‘उत्पादकता’ के प्रभावित होने और टकराव के साथ ड़ेटा उल्लंघन जैसी स्थिति के बारे में सोचा जाना चाहिए था। वर्क फ्रॉम होम के साथ ही प्रतिभाओं की कमी से बुरी तरह जूझ रहे इस क्षेत्र में अनेक सुविधाएं वापस ले ली गइ हैं। बहुतों की तो नौकरियां ही चली गइ। देखा जाए तो भविष्य के प्रति आशंकित युवाओं ने आय वृद्धि का जो तरीका अपनाया है उस पर इतनी सख्ती ठीक नहीं है। टेक महिंद्रा का कहना है कि समय के साथ बदलते रहना जरूरी है। काम के तरीकों में बदलाव का स्वागत जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post

मीडि़या एक बार फिर अदालत के निशाने पर........

नेताओं की सतही दावेदारी

नेताओं की सतही दावेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend