ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह के कल से शुरू दो दिवसीय बिहार दौरे से पूर्व व्यानो के छूटने लगे तीर

UB India News by UB India News
September 23, 2022
in खास खबर, पूर्वी बिहार, भाजपा
0
अमित शाह के कल से शुरू दो दिवसीय बिहार दौरे से पूर्व व्यानो के छूटने लगे तीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार के किशनगंज दौरे से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी प्रमुख गैर-बीजेपी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तहत जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोगों को परेशान करने वाले वास्तविक मुद्दों को छिपाने के लिए समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘मैं नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में सोनिया (गांधी) जी से मिलूंगा। मैं राहुल गांधी की पदयात्रा पूरी होने के बाद उनसे भी मुलाकात करूंगा। अगले लोकसभा चुनाव में एकजुट विपक्ष बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगा।’

पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के सीमांचल इलाके के आगामी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के नेता राज्य में विभिन्न समुदायों के लोगों को आपस में लड़ाने के लिए उकसाते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर नीतीश जी भी काफी सावधान हैं।’ सीमांचल क्षेत्र में घनी मुस्लिम आबादी है। शाह 23 और 24 सितंबर को क्रमश: पूर्णिया और किशनगंज जिलों में दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार क्यों घबराए हुए हैं।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

उन्मादीकरण अमित शाह का चाल चरित्र और चेहरा: RJD
आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बीजेपी की ओर से बिल्कुल गलत बात कही जा रही है। अमित शाह के दौरे से लालू यादव और नीतीश कुमार बिल्कुल भी डरे नहीं हैं। उल्टा बीजेपी महागठबंधन के बनने से भयभीत है। लोगों की चिंता इस बात को लेकर है कि इस वक्त बिहार में जो अच्छा माहौल है अमित शाह के दौरे से वह बिगड़ सकता है। अमित शाह का एजेंडा रहा है कि वह हिडन रूप से समाज में वैमनस्यता फैलाते हैं। उन्मादीकरण करना उनका चाल-चरित्र और चेहरा रहा है। चिंता इस बात की है कि लालू और नीतीश कुमार के राज के चलते बीजेपी बिहार में अपने सांप्रदायिक एजेंडे को कभी भी पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई है। अब जब लालू और नीतीश एक साथ हैं तो बीजेपी की परेशानी बढ़ गई है। बीजेपी इस बात को लेकर परेशान है कि वह बिहार का सांप्रदायिक सदभाव कैसे खराब कर पाएगी।

देश के लेवल पर नफरत फैला रही है बीजेपी: जेडीयू
जेडीयू प्रवक्ता मंजीत सिंह ने कहा कि अगर देश के गृहमंत्री बिहार के सीमांचल इलाके में आ रहे हैं तो इसमें हमें क्या परेशानी है। हम लोग लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग हैं। कोई भी नेता देश की किसी भी हिस्से में जा सकते हैं। किसी भी राजनीतिक दल को अपनी सभा करने का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन अगर वह नेता राज्य में आकर सामाजिक सौहार्द्र खराब करने की कोशिश करे, सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करे तो यह नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। बीजेपी के लोगों ने कई राज्यों में यह काम किया है। बीजेपी देश के लेवल पर नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्माद फैलाने की कोशिश हो रही है।

हमसे डरकर एक हुए हैं लालू और नीतीश: बीजेपी
इस पर बीजेपी प्रवक्ता संतोष पाठक ने कहा कि सबसे पहले समझने की जरूरत है कि लालू यादव और नीतीश कुमार बीजेपी के डर से मिले हैं। जमीन पर बीजेपी की जो ताकत है उसी के चलते ये लोग मिले हैं। पूरे सीमांचल से कम उम्र की लड़कियां गायब हो रही हैं। उनकी तस्करी हो रही है। अलग-अलग थानों में 128 रिपोर्ट दर्ज हैं। बड़ी संख्या में ड्रग्स की तस्करी हो रही है। लड़ी संख्या में बांग्लादेश, नेपाल जैसी जगहों से आकर लोग उन इलाकों में रह रहे हैं। आम लोगों को समझ में आ चुका है कि इनकी नीतियां की गलत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
शिवानंद तिवारी का बयान राष्ट्रीय जनता दल के विचारों की अभिव्यक्ति है?

शिवानंद तिवारी का बयान राष्ट्रीय जनता दल के विचारों की अभिव्यक्ति है?

अमित शाह का कल से बिहार दौरा: पूर्णिया में जनसभा, किशनगंज में काली माता की करेंगे पूजा

अमित शाह का कल से बिहार दौरा: पूर्णिया में जनसभा, किशनगंज में काली माता की करेंगे पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend