केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह‚ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण‚ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल‚ इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को अपने आवास और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया। शाह ने ट्ि्वटर पर कहा‚ ‘तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है। यह देश की वैविध्यता को एकता के सूत्र में पिरोकर राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा लगा कर देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया।
पीयूष गोयल ने राजधानी में ऐतिहासिक राजघाट पर ‘गांधी दर्शन’ के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से देश में बनी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। श्रीमती सीतारमण ने बेंगलुरू में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुईं। कुलस्ते ने मध्य प्रदेश के मांडला निर्वाचन क्षेत्र में अपने गांव जेवरा निवास स्थल पर झंडा फहराया और तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा में भाग लिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान में जोधपुर के निकट सालवा कलाँ में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया और तिरंगा रैली में भाग लिया। उन्होंने ट्वीट किया‚ ‘आइए हम सब अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति करें और अमृत महोत्सव का आनंद लें।’ सूचना प्रसारण‚ खेल एवं युवा मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपने आवास पर तिरंगा लगाने की तस्वीर ट्वीट की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुरमें तिरंगा रैली में भाग लिया। उनके साथ महाराष्ट्र के उप–मुख्यमंाी देवेन्द्र फडनवीस भी शामिल रहे। जम्मू–कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर की डलझील में मोटरबोट पर तिरंगा रैली में भाग लिया और लोगों से १३ से १५ अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। झील में शिकारों पर भी तिरंगा लगा था।
तिरंगा को न मानने की आलोचनाओं के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सोशल मीडि़या एकाउंट प्रोफाइल पर तिरंगा लगा दिया है। संघ पारंपरिक तौर पर भगवा ध्वज ही लगाता है। शनिवार को सरसंघचालक मोहन भागवत ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने भी अपने सोशल मीडि़या प्रोफाइल्स पर ड़ीपी में तिरंगा लगाया है। संघ प्रवक्ता रीतेश अग्रवाल के अनुसार‚ नागपुर जिलाअधिकारी ने सरसंघचालक को तिरंगा भेंट किया। इस मौके पर संघ के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।