76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी के साथ भवन निर्माण विभाग के सचिव बी राजेंद्र भी मौजूद थे। उन्होंने भी मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने गांधी मैदान की साफ–सफाई‚ बैरिकेडिंग‚ बैठने की व्यवस्था‚ यातायात प्रबंधन‚ पाकिग‚ आमंत्रण पत्र वितरण‚ विद्युत व्यवस्था‚ परेड एवं पूर्वाभ्यास‚ पेयजल‚ प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा‚ अग्निशमन की व्यवस्था‚ ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था‚ झांकियों का प्रदर्शन‚ विधि–व्यवस्था सहित सभी बिन्दुओं पर एक–एक कर समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। मैदान में बैठने की समुचित व्यवस्था है। नजारत उप समाहर्ता एवं अपर जिला दण्डाधिकारी‚ विधि व्यवस्था ने बताया कि योजनाबद्ध ढंग से बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कोविड–१९ के मद्ेनजर दर्शक दीर्घा नहीं रहेगी। संयुक्त परेड एवं पूर्वाभ्यास–परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास शानिवार की सुबह होगा। पुलिस उपाधीक्षक (प्रारक्ष) को इसके लिए आवश्यक दिशा–निर्देश दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो‚ नगर आयुक्त‚ पटना नगर निगम अनिमेष कुमार पराशर‚ उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया‚ जिला वन पदाधिकारी‚ अपर जिला दण्डाधिकारी विधि–व्यवस्था‚ अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
झाकी ……..
मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन विभाग– मद्य निषेध के लिए नवीन तकनीक का उपयोग
द पर्यटन निदेशालय– गांधी सर्किट
महिला एवं बाल विकास निगम– माहवारी स्वच्छता प्रबंधन
कृषि निदेशालय– सात निश्चय–२ के अन्तर्गत हर खेत को पानी के लिए पक्का चेक डैम
निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी का कार्यालय– अग्नि सुरक्षारू अग्नि निवारण
उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान– बिहार में वस्त्र एवं चर्म क्षेत्र से संबंधित उद्योग का विकास
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्‚ शिक्षा भवन– शिक्षित बालिका सशक्त नारी‚ सशक्त होती पीढी दर पीढी
जीविका– जीविका–महिला सशक्तीकरण के १५ साल
सूचना एवं जन–सम्पर्क विभाग– भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित महाबोधि कन्वेंशन सेन्टर बोधगया‚ प्रकाश पुंज भवन‚ पटना एवं अंजुमन इस्लामिया भवन‚ पटना के भवनों की प्रतिकृति को ‘विकास एवं सहिष्णुता‚ बिहार की विविधता’ के स्लोगन वाक्य के साथ प्रदर्शित किया जायेगा
सीआरपीएफ ,आईटीबीपी,सीआईएसएफ, एसएसबी,एसटीएफ ,बीएमपी–१ (पुरुष) , विशेष (महिला) बटालियन ,
बिहार पुलिस (पुरुष) , बिहार पुलिस (महिला)
गृह रक्षा वाहिनी (ग्रामीण)
गृह रक्षा वाहिनी (शहरी)
बिहार मद्य निषेध
स्वान दस्ता
अग्निशामक
‘चारों जगहों पर वन साइड इलेक्शन है, जीत NDA की होगी ………..
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार में हो रहे मतदान को लेकर सांसद संजय झा ने कहा कि चारों जगहों...