बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार बीजेपी और आरसीपी सिंह पर जोरदार हमला बोला। वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की साजिश चल रही थी,लेकिन बिहार के लोग बिकाऊ नहीं, टिकाऊ होते हैं। लालू यादव को उन्होंने निडर बताया है।
इस बार बनी है असली सरकार
शुक्रवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और भाजपा पर सियासी वार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार बनी हैं। ये सरकार मजबूती से चलेगी। ये जनता की सरकार है। नीतीश कुमार जी ने सही निर्णिय लिया है। बिहार विधानसभा में बीजेपी को छोड़कर सारे दल एक हो चुके हैं। लोग महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक तनाव से परेशान हैं। गंगा-जमुना तहतीब को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने सोनिया गांधी और महागठबंधन में शामिल अन्य पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
सत्ता के आगे कभी नहीं झुके लालू
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव ने जिंदगी भर सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ाई लड़ी। सत्ता पक्ष के आगे कभी झुके नहीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ सबने देखा, झारखंड में भी क्या हो रहा है सबको पता है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की ये नीति है कि जो डरेगा उसको डराव, जो बिगेका उसको खरीदो।
जांच एजेंसियों पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए। उन्होंन कहा कि ईडी, इनकम टैक्स की हालत थाने से भी खत्म हो चुकी है। बिहार बिकाऊ नहीं टिकाऊ होता है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी की सारी कहनी बताई है।रिजनल पार्टी को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी। बीजेपी, नीतीश कुमार की पार्टी को खत्म करना चाह रही थी, रामविलास जी की पार्टी को तोड़ दिया गया। विपक्ष को खत्म कर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी।