केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में बडे पैमाने पर 14 दिवसीय कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। आगामी ०१अप्रैल से १४ अप्रैल तक चलने वाले एक पखवाडे के इस आयोजन की तैयारियों के लिए प्रदेश कायार्लय में भाजपा के तीनों संगठनात्मक जिलों पटना महानगर‚ पटना ग्रामीण तथा बाढ जिले की समन्वित बैठक की गयी। आगामी ३० मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके अगले दिन ३१ मई को बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल कटिहार से बिहार में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
भाजपा उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की बिहार में पिछले १७ वषोंर् से एनडीए की सरकार है‚ इसीलिए केंद्र की मोदी सरकार के ८ वर्ष पूरे होने पर बिहार की भूमिका और भी ज्यादा बढ जाती है। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है। प्रशासनिक जिला होने के कारण पटना महानगर के अलावे पटना ग्रामीण और बाढ में भी कार्यक्रम होना तय है। प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि एक पखवाडे के इस प्रस्तावित कार्यक्रम सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को त्योहार की तरह मनाने की अपील की। पटना में पांच हजार किसानों की संकल्प सभा की शुरुआत बिहार विधानसभा के सामने शहीद स्मारक से पैदल यात्रा करते हुए पीएम धन्यवाद यात्रा गांधी मैदान स्थित गांधी जी की मूर्ति के पास किसान सम्मान योजना के लाभार्थी किसानों के द्वारा आभार सभा सह प्रदर्शनी पर खत्म होगी। इसी तरह महिलाओं के साथ अनुसूचित जाति‚ अनुसूचित जनजाति‚ अन्य पिछडी जाति तथा युवाओं को समर्पित प्रत्येक दिन समाज के सभी वगोंर् के लिए एक कार्यक्रम होना तय है। भाजयुमो के द्वारा बाइक रैली भी प्रस्तावित है जिसे भाजपा ने विकास तीर्थ बाईक रैली का नाम दिया है। दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम से पहले समीक्षा बैठक कर सुनियोजित योजना बनाकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पदाधिकारियों को गरीब कल्याण के लिए केंद्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों के घर तक जाने के भी निर्देश दिए है। लाभार्थियों के घर मिलने के लिए प्रत्येक पन्ना प्रमुख को पांच घरों में‚ बूथ कमिटी के प्रमुख ११ घरों में तथा शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी को २१ घर‚ जिले के सभी पदाधिकारियों को ७५ घरों तो प्रदेश पदाधिकारियों को १७५ घरों में जाने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री अमृता भूषण ने कार्यकर्ताओं से १४ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से पार्टी को ७५ घंटे देने की अपील की।