किंग महेंद्र के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर JDU के पुराने नेता अनिल हेगड़े को राज्यसभा का सदस्य बनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसकी अधिकारिक घोषणा सोमवार को कर दी है।
जनता दल (यूनाइटेड) के राज्य सभा सदस्य डॉ. महेंद्र प्रसाद के असामयिक निधन के कारण राज्य सभा के होने वाले उपचुनाव में श्री अनिल हेगड़े को पार्टी ने उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है : राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह
अनिल हेगड़े
जेडीयू के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े की पहचान शांति से काम करने वाले नेता के तौर पर मानी जाती है जो बिना लाइम लाइट में आए पार्टी के लिए काम करने के लिए जाने जाते हैं. वो पिछले कई वर्षों से संगठन के साथ-साथ चुनावों की निगरानी में लगे हुए हैं. हेगड़े को नीतीश कुमार का करीबी भी माना जाता है, हेगड़े मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं.
जनता दल (यूनाइटेड) के राज्य सभा सदस्य डॉ. महेंद्र प्रसाद के असामयिक निधन के कारण राज्य सभा के होने वाले उपचुनाव में श्री अनिल हेगड़े को पार्टी ने उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। pic.twitter.com/ND6NkQf7jZ
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) May 16, 2022