ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा: बिहार की 5 सहित देश भर की 57 सीटों के लिए 10 जून को होगा मतदान

UB India News by UB India News
May 12, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, प्रदेश
0
राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की ताकत और बढ़ी, सदस्यों की संख्या 100 के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की कुल 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इसमें बिहार की 5 सीटें भी शामिल हैं।

इनका कार्यकाल खत्म हो रहा

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

राज्यसभा के लिए बिहार से जिन सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, उनके सदस्यों का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। इनमें केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह के साथ आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा के गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दुबे के और शरद यादव की सीट शामिल है। शरद यादव की सदस्यता तो 4 दिसंबर 2017 से ही खाली मानी जा रही है।

24 को जारी होगी अध‍िसूचना 

निर्वाचन आयोग के अनुसार 24 मई 2022 को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 01 जून 2022 को की जाएगी। उम्‍मीदवारों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 03 जून 2022 को है। मतदान 10 जून को होगा। जानकारी दी गई कि सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम पांच बजे मतों की गिनती होगी।

बिहार के लिए अहम हैं ये सीटें 

बिहार की ये सभी सीटें सियासत के दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही हैं। केंद्रीय मंत्रालय में जदयू के एकमात्र प्रतिनिधि आरसीपी सिंह का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो जाएगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री डा. मीसा भारती के साथ ही भाजपा के दो सदस्‍य गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दुबे भी अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे। वहीं शरद यादव की बात करें तो राज्‍यसभा में संसदीय दल के तत्‍कालीन नेता और वर्तमान में केंद्रीय इस्‍पात मंंत्री आरसीपी सिंह की अनुशंसा पर सदस्‍यता से अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था। इस कारण चार दिसंबर 2017 से ही वह पद रिक्‍त था।

10 जून को वोटिंग और इसी दिन वोटों की गिनती पूरी होगी

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए भी राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होंगे। शिड्यूल के अनुसार 24 मई को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। 31 मई तक के उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 3 जून तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। 10 जून को वोटिंग की तारीख रखी गई है। इस दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 10 जून को ही शाम 5 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी और पूरी प्रक्रिया 13 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
पंजाब में चन्नी सरकार का कल होगा कैबिनेट का विस्तार

शेयर बाजार में भूचाल, जनवरी से अब तक 10% टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

Займы в рублях круглосуточно и без отказа 21 шт

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend