ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य :पीके

UB India News by UB India News
May 7, 2022
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
बिहार देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य :पीके
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब दिया और कहा कि सत्य यही है कि बिहार आज भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। श्री किशोर ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्ि्वटर पर ट्वीट कर कहा‚ ‘नीतीश जी ने ठीक कहा‚ महत्व सत्य का है और सत्य यह है कि ३० साल के लालू–नीतीश राज के बाद भी बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है। बिहार को बदलने के लिए एक नई सोच और प्रयास की जरूरत है और यह सिर्फ वहां के लोगों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में बनने वाले विश्वविद्यालय के नये भवनों का शिलान्यास एवं आधारशिला रखने के बाद उनके पिछले १५ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का विकास नहीं होने के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है‚ महत्व सत्य का है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीके को राजनीतिक धंधेबाज करार दिया है। संजय जायसवाल ने कहा कि जो आदमी कल तक राजनीतिक धंधा करता था, वह आज राजनीति में आ रहा है। जयसवाल ने प्रशांत किशोर के जरिए राजद और लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 90 के दशक के पहले कांग्रेस के नेता बूथ लूटने का काम करते थे लेकिन बाद में बूथ लूटने वाले गुंडे ही राजनीति में आ गए। 90 के दशक में तो लालू यादव के शासनकाल में तो हद ही हो गया, जब गुंडे-मवाली विधायक और सांसद बन गए।

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर को धंधेबाज करार देते हुए कहा कि साल 2000 तक जाति के नाम पर समाज सेवा करने वाले लोग राजनीति में आए और अब राजनीतिक धंधेबाज राजनीति में आ रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पिछले 15 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का विकास नहीं होने के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है, महत्व सत्य का है।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बिहार में पिछले 15 सालों में विकास का कोई काम नहीं होने के सवाल पर कहा, ‘‘यह तो आप ही लोगों को पता है कि विकास किया गया है या नहीं। कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है। महत्व है सत्य का। आप सब जानते हैं कि क्या-क्या हुआ है, कितना काम किया गया है। इन सब चीजों को लेकर हम आपसे आग्रह करेंगे कि इसे खुद ही देखिए। हमलोग किसी की बात का महत्व नहीं देते हैं कि कौन क्या बोलता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

Next Post
नीतीश सरकार पर भड़के तेज प्रताप कहा द्रौपदी का चीरहरण हुआ

नीतीश सरकार पर भड़के तेज प्रताप कहा द्रौपदी का चीरहरण हुआ

ढाई साल के लिए तेजस्वी बने ढ़ाई साल मैं भी रहूंगा सीएम, मंजूर है तो बनाइए सरकार

मैंने भाजपा की चुनौती को स्वीकार किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend