ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा है सच्चाई : Ukraine को हथियार देने पर Russia की चेतावनी

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024
0
तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा है सच्चाई : Ukraine को हथियार देने पर Russia की चेतावनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस ने चेतावनी दी है कि तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा “वास्तविक” है. युद्धग्रसित यूक्रेन को और हथियार भेजने के मु्द्दे पर अमेरिका और सहयोगी देशों की मंगलवार को होने जा रही बैठक से पहले रूस ने यह चेतावनी दी है. रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले के कारण पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियार भेज रहे हैं ताकि यूक्रेन रूसी सेना के सामने खड़े हो पाए. लेकिन पश्चिमी ताकतें इस मामले में और अधिक नहीं घुसना चाहती हैं क्योंकि इससे परमाणु ताकत से लैस रूस से झगड़े का खतरा बढ़ जाएगा.

रूस की न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा वास्तविक है और यह गंभीर है. साथ ही उन्होंने शांतिवार्ता को लेकर यूक्रेन के रवैये की भी आलोचना की. लावरोव ने कहा, ” यह खतरा वास्तविक है, आप इसे कम नहीं आंक सकते.”

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

कई महीनों से राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों से भारी हथियारों की मांग कर रहे हैं, जिसमें गोला बारूद और फाइटर जेट्स शामिल हैं. उन्होंने जोर देकर कहा है कि अगर उनके पास और अधिक हथियार हों तो उनकी सेना युद्ध का रुख बदल सकती है.

यूक्रेन की मांग का अब असर होता दिख रहा है, कई नाटो देशों ने रूस की तरफ से विरोध के बावजूद यूक्रेन को भारी हथियार और उपकरण मुहैया करवाए हैं. सप्ताहंत पर कीव की अहम यात्रा में अमेरिकी रक्षा मंत्री ल्यॉड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने जेलेंस्की से मुलाकात की और यूक्रेन को $700 मिलियन की नई मदद की घोषणा की.

ऑस्टिन ने यूक्रेन के नेता से मिलने के बाद पत्रकारों ने कहा, “जीतने का पहला कदम होता है कि आप भरोसा करें कि आप जीत सकते हो. हमें भरोसा है कि हम जीत सकते हैं, ….वो जीत सकते हैं,…अगर उनके पास सही हथियार और सही मदद हो. ”

अमेरिका के न्यौते पर 40 देश मंगलवार को जर्मनी में एक सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें यूक्रेन को और हथियार देने पर चर्चा की जाएगी. साथ ही युद्ध के पूरा होने पर देश की लंबे समय की सुरक्षा पर बात होगी.

इस सम्मेलन में यूरोपीय देश, ऑस्ट्रेलिया और जापान भी भी शामिल होंगे, जिन्हें डर है कि यूक्रेन में रूसी विजय से एक उदाहरण बनेगा जिससे चीन के सीमाई मंसूबों को बढ़ावा मिलेगा.

फिनलैंड और स्वीडन ….जो अभी तक पारंपरिक तौर से न्यूट्रल देश रहे हैं, वो अब यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नाटो सदस्यता लेने पर विचार कर रहे हैं. उन्हें भी इस सम्मेलन में बुलाया गया है.

लेकिन कूटनीतिक भाग-दौड़ से दूर यू्क्रेन नागरिक युद्ध में मारे जा रहे हैं.

सोमवार को एक रूस के रॉकेट हमले में 18 लोग घायल हुए और पांच लोग मारे गए. यह हमला यूक्रेन के विन्यतसिया (Vinnytsia) क्षेत्र में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना कर किया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post

Hot Russian Girls - Five Common Mistakes You Can Easily Prevent

New Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend