ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्र सरकार का शैली और भाषा पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए एक एडवाइजरी जारी

केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों पर खबरों की कवरेज की शैली और भाषा पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है।

UB India News by UB India News
April 25, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
केंद्र सरकार का शैली और भाषा पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए एक एडवाइजरी जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को जारी एडवाइजरी में दिल्ली की जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और यूक्रेन युद्ध संबंधी खबरों की कवरेज में इस्तेमाल किए गए शब्दों, लहजे और भाषा पर आपत्ति जताई है। आपत्ति को स्पष्ट करने की मंशा से एडवाइजरी में उन वाक्यांशों का भी जिक्र किया गया है, जो बेहद भड़काऊ लगे। जहांगीरपुरी की घटनाओं पर टीवी चैनलों पर हुई बहसों में असंसदीय, उत्तेजक और अस्वीकार्य भाषा का जिक्र एडवाइजरी में किया गया है। ताकीद की गई है कि टीवी चैनल कार्यक्रमों संबंधित आचार संहिता का पालन करें। खबर पेश करने में मर्यादित व्यवहार जरूरी है।

इसलिए तो और भी जब बाकायदा कोई नियामक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए नहीं है जो उचित-अनुचित का अहसास कराए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का संगठन है एनबीडीए (नेशनल ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन) जो समय-समय पर न्यूज चैनलों को परामर्श देता रहता है, लेकिन इसके पास ऐसे अधिकार नहीं हैं कि न्यूज चैनलों के नियम-विरुद्ध आचरण पर कोई कार्रवाई कर सके। सोशल मीडिया के आने के बाद तो स्थिति और भी बिगड़ी है। लगने लगा है कि किसी की कोई जिम्मेदारी ही नहीं रह गई है, और खबर और सूचना के नाम पर कुछ भी बताया-दिखाया जाने लगा है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता कि गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से समाज में अलगाव बढ़ सकता है। परस्पर वैमनस्यता बढ़ जाती है। ऐसी न्यूज साइट्स की बाढ़ सी आ गई है, जिन पर असत्यापित तथ्य और जानकारिया प्रसारित की जा रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान कुछ न्यूज चैनलों ने महामारी के संबंध में बेसिर-पैर की अवैज्ञानिक जानकारियां लोगों तक पहुंचाई। बेशक, अभिव्यक्ति की आजादी संविधान प्रदत्त है, लेकिन इसका दुरुपयोग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

ऐसा कुछ भी जनता तक पहुंचाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए जिससे भ्रम फैलता हो। समाज के मनोविज्ञान पर प्रतिकूल असर पड़ने, सौहार्द तार-तार होने का अंदेशा हो। बेशक, विवेकशील लोग गलत और गफलत में डाल देने वाली खबरों और सूचनाओं के प्रति सचेत रहते हैं, लेकिन आमजन के लिए गलत-सही में फैसला करना मुश्किल होता है। सनसनी फैलाने और लोगों को भड़काने के एजेंडा के साथ खबरें परोसने वालों पर सख्ती जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
टोल के झोल से मिले निजात

टोल के झोल से मिले निजात

सूचना क्रांति के बाद से पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन………..

सूचना क्रांति के बाद से पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend