ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंध्र व वाराणसी में झुलसकर बिहार के 7 मजदूरों की मौत

UB India News by UB India News
April 15, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, जिलावार, दुर्घटना
0
आंध्र व वाराणसी में झुलसकर बिहार के 7 मजदूरों की मौत

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आंध्र प्रदेश और वाराणसी में बृहस्पतिवार को आग लगने की घटनाओं में झुलसकर बिहार के कुल सात मजदूरों की मौत हो गया। आंध्रप्रदेश में ५‚ जबकि वाराणसी में २ श्रमिकों की जान गयी है। बताया जाता है कि आंध्रप्रदेश में कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में एक रसायन फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी तथा १२ घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़़के पोरस प्राइवेट लिमिटेड नामक रसायन फैक्टरी के यूनिट–४ में एक रिएक्टर में विस्फोट हुआ‚ जिससे आग की लपटें चारों तरफ फैल गयीं। ड्यूटी पर मौजूद पांच कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी‚ जबकि एक कर्मचारी ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। घायल कर्मियों में से चार की हालत बहुत नाजुक बताई गयी है।
मरने वालों में से पांच कर्मचारी बिहार के थे। घायलों को नुजविद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें विजयवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया। इस दौरान दमकल की गाडि़यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे के समय यूनिट–४ में ५० से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। इस बीच‚ मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को २५–२५ लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। जिन लोगों को बड़ी चोटें आई हैं‚ उनमें से प्रत्येक को पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को दो–दो लाख रुपये दिये जायेंगे। उधर‚ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक साड़ी वर्कशॉप में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में बिहार के दो श्रमिक शामिल हैं। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार इस हादसे में मदनपुरा निवासी ४५ वर्षीय एक व्यक्ति तथा उसके २२ वर्षीय पुत्र के अलावा वर्कशॉप में कार्यरत बिहार के दो मजदूरों की मौत हुई है। यह घटना भेलूपुर थाने के अशफाक नगर कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार मदनपुरा के एक व्यापारी ने साड़ी की फिनिशिंग और पैकेजिंग के लिए अशफाक नगर स्थित एक इमारत के बेसमेंट में दो कमरे किराये पर लिये थे। इन दो कमरों से संचालित हो रहे वर्कशॉप में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। वर्कशॉप के दरवाजे के पास लगी आग बहुत तेजी से पूरी इमारत में फैल गयी। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि इमारत में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझा कर आग में गंभीर रूप से झुलसे चारों चार व्यक्तियों को बाहर निकाला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को चार–चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंध्र प्रदेश व वाराणसी में झुलसकर सात बिहारी श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को दो–दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने आंध्र में हुए हादसे में मरने वालों पांच व वाराणसी में दो मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से २–२ लाख रुपए तथा हादसे में घायल हुए बिहार के मजदूरों को ५०–५० हजार रुपए देने की घोषणा की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन आज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन आज

पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ आज करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ आज करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend