ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कांग्रेस का नेतृत्‍व बदले जाने की चर्चा के बिच अध्यक्ष बुलाए गए दिल्ली

UB India News by UB India News
April 14, 2022
in कांग्रेस, पटना
0
बिहार में कांग्रेस का नेतृत्‍व बदले जाने की चर्चा के बिच अध्यक्ष  बुलाए गए दिल्ली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 17 अप्रैल से बिहार में प्रस्तावित गांधी संदेश यात्रा स्थगित कर दी गई है। दूसरी ओर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा को दिल्ली तलब कर लिया है। डा. झा मंगलवार की देर शाम ही दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके बाद से राज्य में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता इस मसले पर बोलने से परहेज कर रहे हैं।

दो सप्‍ताह के लिए बना था यात्रा का कार्यक्रम 

RELATED POSTS

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

इस महीने के प्रारंभ में कांग्रेस आलाकमान ने अप्रैल में गांधी यात्रा शुरू करने का फैसला किया था। बिहार में यह यात्रा 17 अप्रैल से चंपारण से होनी थी। दो सप्ताह की यात्रा बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए झारखंड और इसके बाद पश्चिम बंगाल पहुंचनी थी। केंद्रीय स्तर पर यात्रा की शुरुआत साबरमती से होनी थी, लेकिन यात्रा प्रारंभ हो, इसके पूर्व ही इसे स्थगित कर दिया गया है।

दिल्‍ली जाने के बाद अध्‍यक्ष ने दी यात्रा स्‍थगित होने की जानकारी 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने यात्रा स्थगित करने के पहले प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली तलब किया। उन्होंने दिल्ली में आलाकमान से मिलने के बाद प्रदेश के नेताओं को यात्रा स्थगन की जानकारी दी। पार्टी के नेताओं के बीच चर्चा है कि यात्रा स्थगित करने और प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली तलब करने की वजह कहीं नेतृत्व परिवर्तन तो नहीं। बहरहाल इस मसले पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता से लेकर आलाधिकारी तक बोलने से परहेज कर रहे हैं।

नेतृत्‍व परिवर्तन की पहले भी चली है चर्चा

बिहार में कांग्रेस का नेतृत्‍व बदले जाने की चर्चा कई माह पहले भी शुरू हुई थी। तब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अनिल शर्मा ने अलग-अलग समुदाय से कई कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाने का सुझाव दिया था। कई नाम भी चर्चा में आने लगे थे। लेकिन, यह सब चर्चा तक ही सिमट कर रह गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

Next Post

Understanding Nepali Wives

लॉकडाउन से शंघाई में भुखमरी से हालात बेकाबू

लॉकडाउन से शंघाई में भुखमरी से हालात बेकाबू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend