ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोचहां विधानसभा उपचुनाव : 1 बजे तक 34.80 प्रतिशत वोटिंग

UB India News by UB India News
April 13, 2022
in खास खबर, बिहार, मुजफ्फरपुर
0
बोचहां विधानसभा उपचुनाव : 1 बजे तक 34.80 प्रतिशत वोटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बोचहां उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। यह शाम के पांच बजे समाप्त होगा। इसी के साथ कुल 13 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद हो जाएगी। इसका परिणाम 16 अप्रैल को सामने आएगा। वोटिंग के लिए आज सुबह साढ़े 6 बजे से ही मतदाता बूथ पर पहुंच गए। गंडक शिशु विद्यालय, शेरपुर पहुंचे एक 45 वर्षीय वोटर ने कहा, ‘पहले मतदान फिर जलपान’। उनका कहना था कि सुबह चाय पीकर आया हूं। मतदान करने के बाद ही नाश्ता करूंगा।

मतदान केंद्र पर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं है। महिला मतदाताओं ने परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए वोट डालने की बात कही है। मतदान के दौरान गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। बूथ और उसके आसपास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर सत्यजीत सरकार बूथ का जायजा लेने पहुंचे। वे बारीकी से सभी चीजों का जायजा ले रहे हैं।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

मतदान केंद्र पर कतार में खड़ी महिलाएं।
मतदान केंद्र पर कतार में खड़ी महिलाएं।

अब तक बोचहां में 34.80 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। बूथ संख्या 162 पर EVM में तकनीकी खराबी आने के कारण वोटिंग बाधित हुई थी। करीब 1 घंटे तक मतदान बाधित रहा।

वोटिंग के बाद।
वोटिंग के बाद।

बोचहां विधानसभा क्षेत्र में कुल 350 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रतिबद्ध है। सुरक्षा के लिए CAPF की 15 कंपनी और BSAP की तीन कंपनियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला पुलिस और होमगार्ड के जवान भी रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में कुल 2,90,764 मतदाता हैं, जिसमें 1,53,078 पुरुष और 1,37,682 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा अन्य चार मतदाता भी हैं, जो इन 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

सुरक्षा चाक-चौबंद है।
सुरक्षा चाक-चौबंद है।

तीन उम्मीदवार मुख्य रूप से रेस में

वैसे तो कुल 13 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हैं। लेकिन, लड़ाई मुख्य रूप से तीन उम्मीदवारों के बीच तय मानी जा रही है। NDA से बेबी कुमारी, राजद से अमर पासवान और VIP से डॉ. गीता कुमारी। इन्हीं तीनों के बीच मुख्य रूप से लड़ाई है। चुनाव भी त्रिकोणीय ही है। बोचहां की जनता और राजनीतिक विशेषज्ञ इन्हीं तीनों में से किसी एक को विजेता घोषित कर चुके हैं।

बूथ पर खड़े मतदाता।
बूथ पर खड़े मतदाता।

कांटे की लड़ाई होने की संभावना

तीनों पार्टियों ने चुनावी अखाड़े में अपना पूरा दमखम लगाया है। NDA के तो 40 नेता और मंत्रियों ने लगातार बोचहां में कैंप ही कर दिया। CM नीतीश कुमार खुद प्रचार करने पहुंचे। वहीं राजद ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। तेजस्वी यादव दो-दो बार चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी तो इसे प्रतिष्ठा और गरीब-पिछड़े की लड़ाई घोषित कर मैदान में उतरे हुए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
प्रशासन को सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करना चाहिए…….

प्रशासन को सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करना चाहिए.......

कहानी अभी बाकी है

कहानी अभी बाकी है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend