ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाक को आज मिलेगा नया पीएम

UB India News by UB India News
April 12, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाक को आज मिलेगा नया पीएम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने रविवार को घोषणा की कि अगर विपक्षी उम्मीदवार शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का चुनाव लड़़ने की अनुमति दी गई तो पार्टी के सांसद सोमवार को इस्तीफा दे देंगे। यह घोषणा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने खान की अध्यक्षता में पीटीआई की कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडि़या को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा‚ अगर शहबाज शरीफ के (नामांकन) पत्रों पर हमारी आपत्ति का समाधान नहीं किया गया‚ तो हम कल इस्तीफा दे देंगे। चौधरी ने यह भी कहा कि पीटीआई ने पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को शहबाज के खिलाफ मैदान में उतारा है ताकि पार्टी संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार की उम्मीदवारी को चुनौती दे सके। उन्होंने कहा कि शहबाज उसी दिन प्रधानमंत्री का चुनाव लड़़ेंगे‚ जब उन्हें धनशोधन के एक मामले में आरोपित किया जाएगा।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा‚ जिसमें अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद सत्ता से बेदखल हुए इमरान खान और उनके मंत्रिमंड़ल के सदस्यों को विदेश जाने से रोकने के लिए ‘एग्जिट कंट्रोल लिस्ट’ (ईसीएल) में ड़ालने का अनुरोध किया गया है।

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

द न्यूज’ अखबार में प्रकाशित एक खबर के अनुसार‚ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व मंत्रियों के नाम ईसीएल में रखने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। ईसीएल‚ पाकिस्तान से विदेश गमन (नियंत्रण) अध्यादेश‚ १९८१ के तहत पाकिस्तान सरकार की सीमा नियंत्रण प्रणाली है। इस सूची में शामिल लोगों को देश छोड़़ने की मनाही होती है। इस्लामाबाद (भाषा)। इमरान खान के सत्ता से बेदखल होने के बाद पीएमएल–एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं‚ खान ने अपने समर्थकों से ‘आयातित सरकार’ के खिलाफ सड़़कों पर उतरने का आह्वान किया है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के मुताबिक‚ नेशनल असेंबली द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ७० वर्षीय शहबाज ने सदन के नए नेता के लिए नामांकन पत्र भरा। सोमवार को विशेष सत्र के दौरान नए प्रधानमंत्री को चुना जाएगा। ३४२ सदस्यीय नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए १७२ मतों की आवश्यकता है। संयुक्त विपक्ष ने शहबाज को पहले ही अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शहबाज की जीत की संभावना जताई जा रही है। सोमवार दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
नामांकन दाखिल करने से पहले शहबाज ने उन सभी का विशेष आभार जताया‚ जो संविधान के पक्ष में खड़़े रहें। शहबाज ने ट्वीट किया‚ मीडि़या‚ नागरिक संस्थाओं‚ वकीलों‚ मेरे कायदे नवाज शरीफ‚ आसिफ अली जरदारी‚ मौलाना फजल–उर–रहमान‚ बिलावल भुट्टो‚ खालिद मकबूल‚ खालिद मगसी‚ मोसिन ड़ावर‚ अली वजीर‚ अमीर हैदर होती और संविधान के लिए खड़़े होने वाले सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद। उधर‚ इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने ६५ वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की वर्चुअल मीटिंग आज, यूक्रेन समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की वर्चुअल मीटिंग आज, यूक्रेन समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर आज शाम शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 4 अप्रैल को है मतदान

बिहार विधान परिषद में दिखेगा बड़ा बदलाव ,विप के नव निर्वाचित सदस्यों को आज दिलाई जायेगी शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend