ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में सियासी दंगल जारी, इमरान सरकार के खिलाफ आज होगी अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
इमरान खान का बड़ा ऐलान, राष्ट्रपति से पाकिस्तान की संसद भंग करने की सिफारिश की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को मतदान कराया जाएगा। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को सुनाए अपने फैसले में अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के डिप्टी स्पीकर के आदेश को रद कर दिया था। इस बीच, विपक्ष नेशनल असेंबली ने डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगा।

पाकिस्तान में सियासी घमासान जारी है। आज नेशनल असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। गौरतलब है कि हालही में इमरान खान ने ये संकल्प लिया था कि वह आखिरी गेंद तक पाकिस्तान के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे।

RELATED POSTS

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है कि पीटीआई में राष्ट्रीय व प्रांतीय विधानसभाओं में विधायकों के इस्तीफे पर विचार हो रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के वक्त हार सकते हैं।

वहीं विपक्ष इस मौके पर इस्लामाबाद में साझा रैली निकाल सकता है, जिसे पाक पूर्व पीएम नवाज शरीफ वर्चुअल तरीके से लंदन से संबोधित कर सकते हैं। गौरतलब है कि इमरान सरकार के संकट में आने के बाद से ही नवाज शरीफ लंदन से काफी एक्टिव हो गए हैं।

दरअसल ये माना जा रहा है कि शनिवार को इमरान की सरकार गिर सकती है क्योंकि पाकिस्तान की संसद के 342 सदस्यों में बहुमत के लिए 172 सांसदों का होना जरूरी है। लेकिन इमरान के पास बहुमत नहीं है। वहीं विपक्ष 199 सांसदों के साथ इमरान सरकार पर हावी है। पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ के पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

इमरान की हार तय

आज होने वाली वोटिंग में पीएम इमरान खान की हार तय मानी जा रही है। 3 अप्रेल को जब नेशनल असेंबली के डिप्‍टी स्‍पीकर के फैसले के बाद हंगामा हुआ था, तब विपक्ष ने अपना स्‍पीकर बिठाकर अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोटिंग करवाई थी। इस वोटिंग में विपक्ष के 172 वोट पड़े थे, जबकि दो सांसद गैर मौजूद रहे थे। अब देखना होगा कि आज वोटिंग के दौरान विपक्ष कितने नंबर नेशनल असेंबली में अपने पक्ष में दिखा पाता है।

संबोधन में इमरान ने की भारत की तारीफ

इससे पहले शुक्रवार रात को उन्‍होंने देश के नाम दिए अपने संबोधन में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अफसोस जताया था। इमरान ने कहा था कि उन्‍हें उम्‍मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट उनकी सरकार को गिराने में विदेशी साजिश की बात को सुनेगा और मानेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्‍होंने भारत का भी जिक्र किया और कहा कि भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है। वहां की विदेश नीति इतनी मजबूत है कि सारी दुनिया रूस पर प्रतिबंध लगा रही है लेकिन भारत सीना ठोककर रूस से तेल खरीद रहा है।

भारत के खिलाफ नहीं उठा सकता कोई आंख 

कोई भी देश उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्‍मत नहीं कर रहा है। वहीं पाकिस्‍तान में विदेशी ताकतों के इशारे पर विपक्ष नाच रहा है। इमरान ने कहा कि वो बाहरी ताकतों की बिठाई गई सरकार को कभी मंजूर नहीं कर सकते हैं।इमरान ने कल ही अपने पार्टी सांसदों और कैबिनेट की भी बैठक बुलाई थी। इसमें विदेशी साजिश में शामिल सभी नामों की जांच के लिए एक आयोग को गठित करने का भी फैसला लिया गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

by UB India News
July 17, 2026
0

अमेरिका के ताजा हवाई हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले में निगरानी...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

by UB India News
July 17, 2026
0

रूस ने तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 'टुपोलेव Tu-214PU' एयरबोर्न कमांड पोस्ट भेजा, जिसे अक्सर 'डूम्सडे प्लेन'...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 16, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

Next Post
प्रभु श्री राम के जन्म का उत्सव

प्रभु श्री राम के जन्म का उत्सव

कोरोना ने बढ़ाई केंद्र सरकार की चिंता, स्वास्थ्य सचिव ने 5 राज्‍यों को किया अलर्ट

कोरोना ने बढ़ाई केंद्र सरकार की चिंता, स्वास्थ्य सचिव ने 5 राज्‍यों को किया अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend