भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इसका आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय से आयकर गोलंबर तक किया गया। प्रभातफेरी में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि इसके बाद 09:55 बजे पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में संजय जायसवाल समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने सुना।
प्रभातफेरी में शामिल प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने नई टोपी पहन रखी थी। इस अवसर पर डा. जायसवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का श्रम और विश्वास और अटल जी कथन आज चरितार्थ हो रहा है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।