दरभंगा जिले के केवटी से भाजपा विधायक डा. मुरारी मोहन झा (BJP MLA Dr Murari Mohan Jha) का थाने में पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी इसका वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने इसके साथ ही राज्य में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध को लेकर भी हमला बोला है।
हिस्सा और हिसाब के लिए मांग रहे थे केस डायरी
विधायक का वीडियो शेयर करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को यह हस्तक्षेप पसंद है। भाजपा विधायक दबंगाई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से सांठगांठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की मांग करने लगे। बिहार में एनडीए की सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह हस्तक्षेप पसंद है।
भाजपा विधायक दबंगई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से साँठगाँठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की माँग करने लगे।
बिहार में NDA का सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। pic.twitter.com/de5KPhcsuM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 2, 2022