ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुकेश सहनी ने समाज वं भाजपा को धोखा दिया

UB India News by UB India News
March 31, 2022
in पटना, भाजपा
0
मुकेश सहनी ने समाज वं भाजपा को धोखा दिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले कुछ दिनों में बिहार की राजनीति में अहम बदलाव आया है। VIP को बीजेपी ने आउट कर दिया तो वहीं उनके 3 विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए। इसी क्रम में बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने मुकेश सहनी को एनडीए से आउट होने की पूरी बात बताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सहनी बीजेपी का अपमान करने लगे थे इसलिए उन्हें आउट किया गया। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी का साथ मांगने आए थे तो हमलोगों ने उन्हें उनकी मुंह मांगी 11 सीटें दी। मुकेश सहनी खुद की सीट हार गए।

यूपी में चुनाव लड़ना सहनी को पड़ा महंगा

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

सांसद अजय निषाद ने बताया कि जैसे ही यूपी चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई, मुकेश सहनी मीडिया के माध्यम से अखबारों में प्रचार करवा कर यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा करने लगे। तब हमने उन्हें हिदायत दी थी कि अगर आप यूपी में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। और बोचहा में बीजेपी का साथ मांगेंगे तो ऐसा नहीं होगा। फिर भी मुकेश सहनी अपनी जिद पर अड़े रहे और यूपी में चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने हुंकार भर दिया भर दिया।

योगी-मोदी के खिलाफ भी खूब बोलते थे सहनी

अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी चुनाव लड़ने के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी का अपमान भी करने लगे थे। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के खिलाफ भी अपशब्द का प्रयोग करते थे। फिर खटास धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि भाजपा ने उन्हें आउट करने का निर्णय ले लिया। उनकी पार्टी के तीनों विधायक भाजपा के पृष्ट भूमि के थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ आना सही समझा और भाजपा में शामिल हुए।

पीएम और यूपी के सीएम को कहे अपशब्‍द
अजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने अपने गठबंधन में पूरे सम्मान के साथ मुकेश सहनी को शामिल किया था। उनसे किया हुआ हर-एक वादा पूरी ईमानदारी से भाजपा ने निभाया है। इससे विपरीत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सहनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ संसदीय मर्यादा के विपरीत अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सहनी ने भाजपा से बिहार विधानसभा चुनाव में 11 सीटें मांगीं, जो उन्हें दी गईं। निषाद बहुल विधानसभा क्षेत्र से हार जाने के बाद भी सहनी को विधान परिषद का सदस्य बनाकर सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन जैसे बड़े विभाग का मंत्री बनाया गया।

आंकड़े बताते हैं कि कैसे रोड़ा बने सहनी
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को 1561.72 करोड़ रुपये सरकार द्वारा दिए गए, उनमें मात्र 37 प्रतिशत हिस्सा यानी 604.21 करोड़ ही मुकेश सहनी खर्च करा पाए। इनमें भी 302 करोड़ उन्होंने मंत्रालय के कामकाज और कर्मचारियों के वेतन के मद में खर्च किया है। यह उनकी अकर्मण्यता का परिचायक है। आंकड़े बताते हैं कि मुकेश सहनी निषाद समाज की उन्नति के रास्ते में रोड़ा बनकर बैठे थे।

अजय निषाद ने कहा कि जिस मंत्रालय को मुकेश सहनी संभाल रहे थे, उसी विभाग ने लालू प्रसाद को जेल पहुंचाया। अब मुकेश सहनी की बारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम कल ,चुनिंदा छात्र राजभवन में देखेंगे कार्यक्रम

परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम कल ,चुनिंदा छात्र राजभवन में देखेंगे कार्यक्रम

हमलोग देहाती आदमी हैं, सत्तू से बढ़िया भोजन कुछ नहीं

हमलोग देहाती आदमी हैं, सत्तू से बढ़िया भोजन कुछ नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend