ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या इमरान के चेहरे से आज उतरेगा सत्ता का ‘नकाब’!

UB India News by UB India News
March 31, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
क्या इमरान के चेहरे से आज उतरेगा सत्ता का ‘नकाब’!

RELATED POSTS

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पड़ोसी देश पाकिस्तान की सियासत में उथल-पुथल मची है। पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस पर आज बहस होगी। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई शाम चार बजे से शुरू होगी। सबसे पहले शहबाज शरीफ बोलेंगे। फिर बहस खत्म होने पर रायशुमारी होगी। अपोजिशन ने तीन बजे पार्लियामेंटरी पार्टी का बैठक बुलाई है। शहबाज शरीफ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सियासी कमेटी की बैठक दोपहर 12 बजे होगी। विपक्ष का दावा है कि इमरान के पास बहुमत के लिए जरूरी संख्याबल नहीं है। वह अपना जनाधार खो चुकी है। वहीं इमरान खान किसी भी तरह से अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए पूरे जतन कर रहे हैं। वे यह कह चुके हैं कि किसी भी हाल में वे त्यागपत्र नहीं देंगे। इसी बीच नेशनल असेंबली में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले कल बुधवार को पाक जनरल बाजवा ने इमरान खान से उनके घर पर मुलाकात की और उन्हें राष्ट्र के नाम संबोधन न देने के लिए मनाया। इससे पहले इमरान खान हजारों लोगों की भीड़ के बीच अपनी जनसभा से अपनी ताकत दिखा चुके हैं। इमरान खान के पास बहुमत से 8 मेंबर कम हैं। ऐसे में इमरान के लिए अपनी सत्ता बचाना बहुत ही मुश्किल हो गया है।

अविश्वास प्रस्ताव पर पाक पीएम ने ये कहा

 प्रधानमंत्री इमरान ने अपने खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनकी सरकार को गिराने के लिए विदेशी पैसे से पोषित चाल का एक उदाहरण है। इसके पहले कई विपक्षी नेताओं ने इमरान पर दबाव बनाया था कि वह पत्र के ब्योरे का खुलासा करें। विपक्ष ने पत्र को लेकर आलोचना करते हुए कहा था कि सरकार दबाव को दरकिनार करने और सत्ता में रहने के प्रयास के तहत ऐसा कर रही है।

सेना प्रमुख ने इमरान से इस्तीफा देने को नहीं कहा: पाक मंत्री फवाद चौधरी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने सेना प्रमुख द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्तीफा देने के लिए कहने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है। चौधरी ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और इमरान खान के बीच हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर कहा कि दोनों के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने बैठक की पुष्टि करते हुए कहा, “न तो सेना प्रमुख ने उनका इस्तीफा मांगा है और न ही वह इस्तीफा देंगे।”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 15, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

Next Post
देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, विजय चौक पर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, विजय चौक पर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

बिहार में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने छोड़ दी शराब, बोले नीतीश कुमार

बिहार में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने छोड़ दी शराब, बोले नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend