• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • Bihar Election2025
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • Bihar Election2025
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए फिर आगे आया भारत

UB India News by UB India News
March 30, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए फिर आगे आया भारत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत का पड़ोसी मुल्‍क श्रीलंका सबसे खतरनाक आर्थिक गिरावट से जूझ रहा है। श्रीलंका का विदेश भंडार इस वक्‍त अपने ऐतिहासिक न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंच गया है। घटते विदेशी मुद्रा भंडार, बेतहाशा बढ़ती कीमतों और भोजन सामग्री की कमी की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की सरकार कुछ भी करने को तैयार है। श्रीलंका के नेता इन हालात के लिए कोरोना को जिम्‍मेवार ठहरा रहे हैं, लेकिन आलोचक इसके लिए सरकार को ही दोषी ठहरा रहे हैं। विपत्‍त‍ि काल में श्रीलंका सरकार की निगाह भारत की ओर है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर श्रीलंका के मित्र देश चीन और पाकिस्‍तान इस मामले में सक्रिया क्‍यों नहीं है? इसके पीछे के बड़े कारण क्‍या है? क्‍या भारत की मदद से कोलम्‍बो और नई दिल्‍ली के रिश्‍तों में मधुरता आएगी? दोनों देश अपने मतभेदों को भुलाकर फ‍िर एक दूसरे के निकट आएंगे?

1- प्रो. हर्ष वी पंत का कहना है कि श्रीलंका के आर्थिक संकट का असर उसके विदेश नीति पर भी पड़ रहा है। श्रीलंका की विदेश नीति में बदलाव देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि चीन की ओर जाता श्रीलंका अब भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने की जुगत में है। इसके पीछे ड्रैगन की कर्ज नीति और भारत की मोदी सरकार की पड़ोसी मुल्‍कों के साथ सकारात्‍मक रुख की नीति जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने कहा कि हाल के वर्षों में नई दिल्‍ली और कोलम्‍बो के रिश्‍ते बहुत मधुर नहीं रहे हैं। खासकर मैत्रीपाला सिरीसेना के कार्यकाल में भारत और श्रीलंका के संबंधों में गिरावट आई है। इसकी वजह यह थी कि सिरीसेना का झुकाव चीन की ओर था।

RELATED POSTS

पटना के पारस हॉस्पिटल में दुर्दांत चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या ……………..

अमेरिका बन रहा दुनिया की नजरों में खलनायक! ट्रंप के आने के बाद बिगड़ रही छवि

2- प्रो पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेबरहुड फर्स्‍ट पालिसी भारत के पड़ोसी मुल्‍कों के साथ बेहतर संबंध बनाने की पहल रंग लाई। श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की श्रीलंका यात्रा इसी कड़ी के रूप में देखा जाना चाहिए। श्रीलंका में नई सरकार के गठन के ठीक बाद भारत ने सभी मतभेदों को भुलाकर एक सकारात्‍मक पहल की। उन्‍होंने गोटाभाया राजपक्षे से मुलाकात की और उन्‍हें भारत आने का पीएम मोदी का निमंत्रण भी दिया, जबकि गोटाभाया का झुकान चीन की ओर था। इसके बाद गोटाभाया ने भारत का दौरा किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत थी। उन्‍होंने कहा कि जयशंकर का श्रीलंका जाना काफी अहम रहा। इसके बाद मोदी के न्यौते पर गोटाभाया का भारत आना बेहद अहम था। इसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चली। संबंधों में सुधार के संकेत देखे गए।

3- उन्‍होंने कहा कि श्रीलंका कर्ज के दलदल में बुरी तरह से फंस चुका है। वर्ष 2010 में श्रीलंका पर सकल राष्‍ट्रीय आय (जीएनपी) का 39 फीसद कर्ज था। नौ वर्ष बाद यानी वर्ष 2019 में यह कर्ज बढ़कर 69 फीसद हो गया। श्रीलंका में बड़ा सकंट तब उत्‍पन्‍न हुआ, जब वर्ष 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार सिर्फ 2.8 अरब डालर रह गया। श्रीलंका चीन के बोझ तले दब गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 4.06 अरब डालर कर्ज चीन से लिया कुल कर्ज का 60 फीसद है।

श्रीलंका का चीन प्रेम भारत के लिए खतरा

 

1- श्रीलंका का चीन प्रेम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निवेश के मामले में भारत चीन से पीछे है। चीन ने श्रीलंका में वर्ष 2010 से 2019 के बीच 23.6 फीसद निवेश किया। इसी दौरान भारत का निवेश 10.4 फीसद रहा। यानी चीन ने भारत की तुलना में दोगुना निवेश किया। श्रीलंका ने भारत जापान का ईस्‍ट कंटेनर टर्मिनल प्रोजेक्‍ट रद कर दिया।

2- श्रीलंका का हम्बनटोटा बंदरगाह भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। इस बंदरगाह को चीन को पट्टे पर दिए जाने से भारत की भी चिंताएं बढ़ गई थीं। यह बंदरगाह भारत के लिए एक बड़ी समस्या बनकर खड़ा हो रहा है। अगर यह बंदरगाह चीन के पास 99 साल के लिए रह गया तो उसकी नौसेना का पूरा ध्यान वहां पर होगा। खास बात यह है कि यह हिंद महासागर क्षेत्र के लिए एक गेटवे है। वहीं, चीन के कर्ज से श्रीलंका की हालत भी काफी खराब हो गई है। इस कारण भी गोटोभाया राजपक्षे भारत आए और रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

संकट में श्रीलंका का राजनीतिक परिवार

श्रीलंका को संकट से निकालने की जिम्‍मेदारी राष्‍ट्रपति गोटाबया राजपक्षे और उनके भाई मह‍िंदा राजपक्षे और बासिल राजपक्षे के पास है। महिंदा श्रीलंका में दो बार देश के राष्‍ट्रपति रह चुके है। इस वक्‍त वह देश के प्रधानमंत्री है। महिंदा राजपक्षे के राष्‍ट्रपति पद पर रहते हुए चीन और श्रीलंका के रिश्‍ते काफी मजबूत हुए थे। बासिल राजपक्षे अमेरिकी नागरिक हैं। मौजूदा समय में वह श्रीलंका के वित्‍त मंत्री हैं। बासिल को वित्‍त मंत्री बनाने के लिए श्रीलंका सरकार ने संविधान में संशोधन किया था। इसके तहत विदेशी नागरिकों के लिए संसद का सदस्‍य बनने का रास्‍ता खोला गया था। अब श्रीलंका को इस आर्थिक संकट से उबारने की जिम्‍मेदारी श्रीलंका की सत्‍ता में बैठे इस राजनीतिक परिवार पर है।

श्रीलंका की यात्रा पर भारतीय विदेश मंत्री

गौरतलब है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कोलम्‍बो की यात्रा पर हैं। श्रीलंका के वित्‍त मंत्री बासिल राजपक्षे से मिलने के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया है कि श्रीलंका की आर्थिक स्थिति और भारत की सहायक प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई है। उन्‍होंने जोरदेकर कहा कि हम अपनी नेबरहुड फर्स्ट नीति पर चलना जारी रखेंगे। ईंधन की कमी के बाद जयशंकर ने इस दौरे पर लंका आईओसी का दौरा भी किया जो कि इंडियन आयल की स्थानीय सहायक इकाई है। जयशंकर ने सोमवार को तमिल नेताओं से मुलाकात की। भारतीय विदेश मंत्री ने तमिल नेताओं से ऐसे समय में मुलाकात की है, जब श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पद संभालने के दो साल बाद पहली बार राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए अल्पसंख्यकों से सहयोग मांगा है। भारत लगातार श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाता रहता है कि वह संविधान में संशोधन के जरिए तमिल अल्पसंख्यकों को अधिकार दे। श्रीलंका ने संकेत दिए हैं कि नए संविधान में तमिलों के मुद्दों का भी समाधान किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना के पारस हॉस्पिटल में दुर्दांत चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या ……………..

पटना के पारस हॉस्पिटल में दुर्दांत चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या ……………..

by UB India News
July 17, 2025
0

बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई....

डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प का विक्ट्री भाषण

अमेरिका बन रहा दुनिया की नजरों में खलनायक! ट्रंप के आने के बाद बिगड़ रही छवि

by UB India News
July 17, 2025
0

दुनिया भर के कई देशों में चीन और उसके नेता शी जिनपिंग के प्रति दृष्टिकोण में सुधार हो रहा है,...

मणिपुर में चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन….  : CDS अनिल चौहान

कल के हथियारों से आज का युद्ध नहीं…………….

by UB India News
July 16, 2025
0

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने साफ शब्दों में कहा है कि आज के जटिल युद्ध में ‘कल के...

‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डाली सरकार के पाले में गेंद!

‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डाली सरकार के पाले में गेंद!

by UB India News
July 17, 2025
0

2022 के चर्चित कन्हैया लाल साहू हत्याकांड पर आधारित क्राइम ड्रामा थ्रिलर फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स‘ सुर्खियों में है. उच्चतम न्यायालय कन्हैया लाल दर्जी हत्या मामले में आरोपियों की...

व्हाइट हाउस में लॉकडाउन! सुरक्षा चूक, नॉर्थ लॉन में फेंकी गई अज्ञात वस्तु

व्हाइट हाउस में लॉकडाउन! सुरक्षा चूक, नॉर्थ लॉन में फेंकी गई अज्ञात वस्तु

by UB India News
July 17, 2025
0

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में मंगलवार दोपहर एक अजीब घटना ने हड़कंप मचा दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

Next Post
Russia-Ukraine War: भारत बना वैश्विक कूटनीति की धुरी, विदेशी नेताओं का रैला

Russia-Ukraine War: भारत बना वैश्विक कूटनीति की धुरी, विदेशी नेताओं का रैला

क्या यूपी में बीजेपी समर्थक की लिंचिंग मुसलमानों को डराने की कोशिश है?

क्या यूपी में बीजेपी समर्थक की लिंचिंग मुसलमानों को डराने की कोशिश है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend