ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में अति पिछड़ी जाति चर्चा में क्यों?

UB India News by UB India News
March 26, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में अति पिछड़ी जाति चर्चा में क्यों?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले कुछ दिनों से अति पिछड़ी जाति की राजनीति की चर्चा खूब है। यह चर्चा इसलिए है कि VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी अति पिछड़ी जाति मल्लाह से आते हैं। वे खुद को सन ऑफ मल्लाह कहते भी हैं। उनकी पार्टी के एक विधायक मुसाफिर पासवान का निधन हो चुका है और उनकी बोचहां सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वहां से मुसाफिर पासवान के पुत्र अमर पासवान RJD के टिकट से चुनाव मैदान में हैं और RJD नेता रमई राम की बेटी डॉ. गीता कुमारी VIP से लड़ रही हैं। इस बीच VIP के बचे तीन विधायक BJP में चले गए। ये BJP के ही लोग थे। इसके बाद सहनी ने कहा कि वे अति पिछड़ा के बेटे हैं इसलिए उनके साथ और उनकी पार्टी के साथ ये सलूक BJP कर रही है।

सहनी का MLC टर्म 21 जुलाई 2022 तक ही है। वे अभी बिहार सरकार में पशुपालन व मत्स्य विभाग के मंत्री हैं। अब उनके मंत्री पद पर भी तलवार लटक रही है। सहनी को जब RJD ने तरजीह नहीं दी तो विधान सभा चुनाव 2020 में वे यह कहते हुए महागठबंधन से बाहर आए थे कि तेजस्वी यादव ने उनके पीठ में खंजर भोंका। अब BJP पर खंजर भोंकने का आरोप है। चुनाव के समय सहनी को अपने साथ लेकर BJP ने अति पिछड़ा वोट बैंक में बड़ा मैसेज दिया था और उसका समग्र फायदा भी BJP को मिला। BJP, NDA के अंदर छोटे भाई से बड़े भाई की भूमिका में आ गई। अति पिछड़ा होने की वजह से नीतीश कुमार भी मुकेश सहनी पर स्नेह रखते हैं। बदले में मुकेश, नीतीश कुमार के खिलाफ मुंह नहीं खोलते।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

नरेन्द्र मोदी जब भी चुनाव प्रचार में आए उन्होंने बताया कि वे पिछड़ी-अति पिछड़ी जाति से आते हैं

बिहार में लगभग 127 जातियां अति पिछड़ा वर्ग में आती हैं। OBC जातियों में पांच-सात को छोड़ बाकी अति पिछड़ी जातियां ही हैं। इस हिसाब से अति पिछड़ा वोट बैंक 30 फीसदी से ऊपर है। बिहार में अति पिछड़ा वोट बैंक पर भाजपा की पकड़ रही है, लेकिन इधर के दो-तीन विधान सभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के सवर्ण वोट बैंक को अपनी तरफ किया और साथ ही अति पिछड़ा वोट बैंक पर भी नजर रखी। बिहार चुनाव के समय जब भी नरेन्द्र मोदी प्रचार में आए उन्होंने मंच से बताया कि वे पिछड़ी-अति पिछड़ी जाति से आते हैं। नरेन्द्र मोदी तेली जाति की उपजाति घांची से आते हैं। बिहार में तेली अति पिछड़ी जाति है।

राज्य में नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जदयू को तीन तरह से मजबूती दी। पंचायतों में अति पिछड़ा को आरक्षण दिलवाया और बड़ी संख्या में मुखिया, सरपंच जीत कर आए। नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा, महादलित और महिला आरक्षण ये तीन बड़ा जाति कार्ड खेला। इसका बड़ा फायदा JDU को मिला। हालांकि, 2020 के चुनाव में JDU की सीटें घटने का कारण चिराग पासवान या भाजपा की राजनीति थी।

अति पिछड़ा वोट बैंक की ताकत
यह अति पिछड़ा राजनीति की ताकत ही है कि मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटाने लिए सीधा रास्ता की बजाय घुमा-फिरा वाला रास्ता भाजपा खोज रही है। भाजपा, मुकेश सहनी से यूपी चुनाव में वीआईपी के विद्रोह का बदला लेना चाहती है। सहनी ने वहां योगी के साथ ही नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भी बयान दिया। यह भाजपा को गंवारा नहीं। बदला लेने के लिए भाजपा अति पिछड़ा वोट बैंक को आहत कर कोई कदम उठाती है कि नहीं, इस पर भी सभी की नजर है। इसमें नीतीश कुमार किस तरह से मदद करते हैं इसका भी इंतजार लोगों को है।

मुसलमानों में भी अत्यंत पिछड़ी जाति
हिन्दुओं के अलावा मुसलमानों में भी अति पिछड़ी जाति हैं। शेख, सैय्यद, पठान, मलिक को छोड़ दें तो ज्यादातर अति पिछड़ी जाति ही हैं। यह कुल मुस्लिम आबादी का लगभग 80 फीसदी है। इसलिए पसमांदा राजनीति पर भी पार्टियों की नजर रही है।

विभिन्न बड़ी पार्टियों में अति पिछड़ी जाति के नेता
भाजपा- रेणु देवी, गंगा प्रसाद चौरसिया, प्रेम कुमार, राजेन्द्र गुप्ता, भीम सिंह, अर्जुन सहनी, संजीव चौरसिया आदि।
जदयू- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रो, रामवचन राय, मंगनी लाल मंडल, रामनाथ ठाकुर, अली अनवर, गुलाम गौस, सुनील कुमार पिंटू, राधा चरण सेठ, भीष्म सहनी, मदन सहनी आदि।
राजद- रामबली सिंह चंद्रवंशी, अनिल सहनी, रणविजय साहु, भरत बिंद, अनिता कुमारी
कांग्रेस- मंजीत आनंद साहु, कुंदन गुप्ता

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
तस्वीर में सब कुछ रखा है…………

तस्वीर में सब कुछ रखा है............

मोदी की जीवन यात्रा पर पोर्टल शुरू

मोदी की जीवन यात्रा पर पोर्टल शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend