भारत और जापान आर्थिक‚ कारोबारी और ऊर्जा क्षेत्र समेत अनेक क्षेत्रों में सहयोग पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच ‘सार्थक’ बातचीत के उपरांत छह समझौतों पर शनिवार को हस्ताक्षर किए गए। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा ने संयुक्त रूप से मीडि़या को संबोधित करते हुए कहा कि भारत–जापान भागीदारी को और गहन करना न सिर्फ दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है‚ बल्कि हिंद–प्रशांत क्षेत्र और पूरे विश्व के स्तर पर शांति‚ समृद्धि और स्थिरता को प्रोत्साहन देने के लिए भी जरूरी है। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा शनिवार को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंड़ल के साथ नई दिल्ली पहंुचे। कोरोना महामारी से बदले वैश्विक परिदृश्य और रूस–यूक्रेन युद्ध से उभरे हालात के मद्देनजर किशिदा की भारत यात्रा महत्वपूर्ण है‚ जिससे दोनों मित्र देशों के संबंधों को नया आयाम मिलेगा। दोनों देश वैश्विक घटनाक्रम के असर से स्वयं को बचाए रखने को तत्पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भी है कि विश्व अब भी कोरोना और उसके दुष्प्रभावों से जूझरहा है‚ और वैश्विक अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की प्रक्रिया में अड़़चनें आ रही हैं‚ और भू–राजनीतिक घटनाएं नई चुनौतियां पेश कर रही हैं। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने यूक्रेन पर रूसी हमले को गंभीर बताया। उन्होंने भारत और जापान को ‘खुले एवं मुक्त’ हिंद–प्रशांत के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। जापान २०१४ में तय की गई निवेश प्रोत्साहन साझेदारी के तहत अगले पांच साल में भारत में ३‚२०‚००० करोड़़ रुपये का निवेश करेगा। भारत के पूर्वोत्तर के लिए सतत विकास की पहल में भी भागीदारी कर रहा है। २०१७ में भारत–जापान एक्ट ईस्ट फोरम की स्थापना कर चुके हैं‚ जिसका मकसद पूर्वोत्तर भारत में चल रही परियोजनाओं के बीच समन्वय करना है। हाल के वर्षों में भारत में जापानी निवेश सरकार के स्तर पर भी बढ़ा है‚ और निजी स्तर पर भी। देश में समर्पित माल ढुलाई गलियारा (फ्रेट कॉरिड़ोर) और मुंबई–अहमदाबाद हाई स्पीड़ रेल परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी परियोजाएं जापान के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही हैं। स्टार्टअप भारत का महत्वपूर्ण लक्षित क्षेत्र है‚ जिसमें जापान उल्लेखनीय योगदान कर रहा है। अब दोनों देश स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को भी नये स्तर पर ले जाने पर सहमत हुए हैं। इसके तहत जापान इले्ट्रिरक वाहनों की बैटरी मुहैया कराने में सहयोग करेगा। बेशक‚ भारत और जापान परस्पर सहयोग की नई इबारत लिख रहे हैं। कह सकते हैं कि दोनों मित्र देशों के बीच आपसी समझ और सामरिक सहयोग समय के साथपरिपक्व हो रहे हैं।
कल आईपीएल 2025 का आगाज, KKR और RCB के बीच ईडन गार्डंस में होगा पहला मैच
आईपीएल 2025 की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से ईडन गार्डंस,...