राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार निष्ठुर‚ क्रूर और असभ्य हो चुकी है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के साथ जो मर्यादा और संवैधानिक संस्था को कमजोर करने का कृत्य नेता सदन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया यह निंदनीय है। घटना से लोकतंत्र पर विश्वास करने वाले सभी लोग और आमजन इस बात के लिए परेशान हैं। सरकार किस तरह से सदन और आसन को निर्देशित कर रही थी‚ जबकि सभी को पता है कि सदन का संचालन विधानसभा अध्यक्ष करेंगे ना कि मुख्यमंत्री। इस तरह की घटना दो व्यक्ति के द्वारा की गयी तो कहीं न कहीं यह संवैधानिक संस्था को कमजोर ही करेगी। क्या इन दो व्यक्ति ने अपने लिए संविधान को बनाया है‚ ऐसा विधानसभा के संचालन में दिख रहा था। जबकि सदन विधि और विधान से बना है‚ और उसी के अनुसार बनायी गयी नियमावली से सदन का संचालन होता है। इन्होंने कहा कि भाजपा‚ जदयू और अन्य घटक दल को अलग करके नहीं देखा जा सकता और उन्हें दोषमुक्त नहीं किया जा सकता है। अगर सदन के नेता और मुख्यमंत्री को सदन की मर्यादा का ख्याल नहीं है तो ऐसी सरकार को गिरा देने में ही भलाई है। तेजस्वी और राजद विधायकों ने हमेशा मुद्ों को उठाकर जनता के बीच में सरकार को आईना दिखाया है। विपक्ष हमेशा लोकतंत्र की मजबूती पर विश्वास करता है और इसकी रक्षा के लिए सदन में सरकार को बेनकाब करते रहेगा। विस अध्यक्ष को आकर बताना चाहिए कि सदन की मर्यादा और लोकतंत्र की रक्षा कैसे होगी। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल‚ राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता‚ प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी उपस्थित थे।
ऑपरेशन सिंदूर में सीवान के शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि ………….
9 मई को पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल सीवान के जवान रामबाबू सिंह शहीद हो गए। बड़हरिया के प्रखंड के हरिहरपुर...