• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

इस समय कांग्रेस के उठकर खड़े होने की उम्मीद करना हास्यास्पद है…..

आखिर क्यों नहीं पार्टी में नया नेतृत्व या नेतृत्व मंडली विकसित करने की पहल हो रही हैॽ राहुल गांधी ने त्यागपत्र दे दिया‚ लेकिन बिना पद के ही संपूर्ण नीति निर्धारण का सूत्र उनके हाथों रहेगा। सोनिया गांधी तब तक कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगी जब तक राहुल गांधी के सिर सेहरा नहीं बंध जाता। जो नेता कांग्रेस को बचाना चाहते हैं तो उन्हें विद्रोह करना चाहिए तथा समानांतर कांग्रेस बनाकर नये सिरे से पुनर्रचना और पुनर्गठन के लिए जी जान लगाना चाहिए,

UB India News by UB India News
March 16, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, विपक्ष
0
इस समय कांग्रेस के उठकर खड़े होने की उम्मीद करना हास्यास्पद है…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस पार्टी ऐसी दशा में पहुंच गई है‚ जहां उसके घोर समर्थक भी कहते हैं कि उस पर चर्चा के अब कोई मायने नहीं। पांच राज्यों के चुनावों में फिर मटियामेट होने के बाद कांग्रेस के पास कहने के लिए ऐसा कुछ नहीं है‚ जिससे किसी तरह की उम्मीद जग सके। सोनिया गांधी परिवार के घोर समर्थक और उनके लिए मोर्चा लेने वाले भी कह रहे हैं कि इन्हें पार्टी से ही नहीं राजनीति से अलग कर लेना चाहिए ताकि कांग्रेस खड़ा होने का अवसर प्राप्त कर सके।

यानी इन सबकी दृष्टि में कांग्रेस के पुनर्जीवित व पुनर्गठित होने में सबसे बड़ी बाधा परिवार ही है। निश्चित रूप से सभी इससे सहमत नहीं होंगे किंतु यह प्रश्न तो उठेगा ही कि अगर आज कोई सक्षम कार्यकर्ता या नेता या कार्यकर्ताओं–नेताओं का समूह कांग्रेस को नये सिरे से खड़ा करने के लिए सामने आए तो क्या उसे ऐसा अवसर मिलेगाॽ ऐसा व्यक्तित्व कौन है इसका फैसला कैसे होगाॽ क्या अभी कांग्रेस में ऐसी कोशिश करने वाले को स्वतंत्रता और समर्थन मिलने की गुंजाइश हैॽ इसी प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस का अतीत‚ वर्तमान और भविष्य तीनों निहित है। पांचों राज्यों में रणनीति बनाने से लेकर उम्मीदवारों के चयन व नेतृत्व का चेहरा तय करने आदि का नियंत्रण किनके हाथों में थाॽ इसके उत्तर में सोनिया गांधी‚ राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का नाम लेने में किसी को मिनट भर भी देर नहीं लगेगी।

RELATED POSTS

जाति समीकरण और ऑपरेशन सिंदूर के भरोशे क्या एनडीए मारेगी बाजी!

पटना में आज महागठबंधन की चौथी बड़ी बैठक ,CM फेस और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बनेगी सहमती !

उत्तर प्रदेश की पूरी कमान प्रियंका वाड्रा के हाथों थी तो राहुल गांधी पांचों राज्यों के मुख्य प्रचारक। निश्चित रूप से सोनिया गांधी अपनी अस्वस्थता के कारण सामने नहीं आ सकती‚ लेकिन हर फैसले और विमर्श में उनकी भूमिका रही होगी। दुर्भाग्य यह है कि जब भी कोई गंभीरता से कांग्रेस के हित की दृष्टि से परिवार के अलग होने का सुझाव देता है तो उन्हें सीधे कांग्रेस विरोधी और किसी–न–किसी पार्टी का समर्थक या अन्य तरह के आरोपों से लाद दिया जाता है। जरा सोचिए‚ उत्तराखंड में हर ५ वर्ष पर सत्ता बदलने की परंपरा रही है। इस नाते कांग्रेस के पास पूरा अवसर था। वहां कांग्रेस ही मुख्य विपक्ष थी। बावजूद उसकी ऐसी दशा हो गई कि मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हरीश रावत तक चुनाव हार गए। इसी तरह मणिपुर में लगातार तीन बार सत्ता में रहने के बाद २०१७ में भाजपा से ज्यादा सीटें रहने के बावजूद वह सरकार नहीं बना पाई और इस बार उसकी दशा जद (यू) और एनपीएफ की तरह हो गई। कांग्रेस को जद (यू) और एनपीएफ के समान ५ सीटें मिली हैं। इनसे ज्यादा एनपीपी ने ७ सीटें प्राप्त की है। भाजपा को ३२ सीटें तथा ३७.८३% मत मिला है तो कांग्रेस को केवल १६.८३%। संभव है आने वाले दिनों में विधानसभा में कांग्रेस का नामलेवा इस विधानसभा में ना रहे। गोवा में भी उसके पास अवसर था‚ लेकिन कांग्रेस ११ सीटों तक सीमित हो गई‚ जबकि भाजपा २० स्थान पाने में कामयाब रही। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इसके बाद फिर कांग्रेस इन राज्यों में खड़ी हो पाएगीॽ पंजाब में कांग्रेस इसके पहले कभी १८ सीटें और २२.९८ प्रतिशत मत के निचले स्तर पर नहीं गई। उत्तर प्रदेश के बारे में कह सकते हैं कि वहां कांग्रेस है ही नहीं। हालांकि यहां भी प्रश्न उठेगा कि क्यों नहीं है। कल कहा जाएगा कि बिहार‚ ओडि़शा‚ आंध्र प्रदेश‚ तेलंगाना‚ तमिलनाडु‚ दिल्ली आदि में तो कांग्रेस है ही नहीं।

आखिर इन राज्यों की राजनीतिक मुख्यधारा से कांग्रेस गायब किसके काल में हुई और क्यों हुईॽ सोनिया गांधी के हाथों जब कांग्रेस का नेतृत्व आया तो इन सारे राज्यों में वह सशक्त थी। आंध्र प्रदेश‚ तेलंगाना‚ दिल्ली और ओडि़शा में मुख्य ताकत थी। यही सच्चाई बताती है कि कांग्रेस की वर्तमान दशा एक–दो दिन की नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस के सिमटते जाने की प्रक्रिया लगातार बढ़ती रही और उसे रोकने में नेतृत्व कामयाब नहीं हुआ। यह बात सही है कि कांग्रेस के पतन की शुरुआत बरसों पहले हो चुकी थी और २००४ एवं २००९ में परिस्थितिवश वह सत्ता में आ पाई‚ लेकिन जहां तक आए वहां से संभाल कर रखने और उसे सशक्त करने की जिम्मेवारी नेतृत्व की ही थी। सोनिया गांधी शीर्ष नेतृत्व पर थी। सरकार के प्रधान मनमोहन सिंह थे‚ लेकिन सत्ता और राजनीति का पूरा सूत्र सोनिया गांधी के हाथों केंद्रित था। इसलिए पूरी दुर्दशा की जिम्मेवारी किसके सिर जाएगीॽ पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को बाहर करने‚ सिद्धू को अध्यक्ष बनाने‚ उनके सारे आत्मघाती बयानों को सहन करने तथा चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने जैसे निर्णयों के पीछे किसी तरह की स्वीकार्य तार्किकता दिखाई देती हैॽ

इसके पीछे कोई एक कारण था तो यही कि अमरिंदर सोनिया परिवार के विरोधी न होते हुए भी संपूर्ण रूप से निष्ठावान नहीं हो सकते थे। सिद्धू परिवार को महत्व देते थे और चन्नी निष्ठावान फुल। अगर लक्ष्य कांग्रेस की मजबूती की जगह परिवार की सुरक्षा हो जाए तो पार्टी की यही दशा होगी। आप पिछले ढाई दशक के अंदर केंद्र से राज्यों तक पार्टी में सामने आए चेहरों पर नजर दौड़ाइये; पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। इस समय कांग्रेस लगभग नष्ट होने की कगार पर है। जहां भी कांग्रेस है वहां ज्यादातर पार्टियाँ उसे निगल जाने के लिए प्रयासरत है। तृणमूल कांग्रेस पहले आगे थी। अब आम आदमी पार्टी भी सामने है। दिल्ली और पंजाब के बाद आप पार्टी का निशाना हरियाणा और कर्नाटक है। वह गुजरात में भी कोशिश करेगी और गोवा में अगले चुनाव तक किसी तरह कांग्रेस का नामोनिशान मिटा देने के लिए काम करेगी। तृणमूल प. बंगाल में साफ करने के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों से कांग्रेस की अंत्येष्टि का पूरा आधार तैयार कर चुकी है। अभी तक सोनिया गांधी परिवार और उनके रणनीतिकारों की ओर से एक ऐसा बयान नहीं आया जिससे पता चले कि इन पार्टियों का ग्रास बनने से कांग्रेस को बचाने की सोच तक इनके पास है।

आखिर क्यों नहीं पार्टी में नया नेतृत्व या नेतृत्व मंडली विकसित करने की पहल हो रही हैॽ राहुल गांधी ने त्यागपत्र दे दिया‚ लेकिन बिना पद के ही संपूर्ण नीति निर्धारण का सूत्र उनके हाथों सीमित रहेगा। सोनिया गांधी तब तक कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगी जब तक राहुल गांधी के सिर सेहरा नहीं बंध जाता। जो नेता कांग्रेस को बचाना चाहते हैं तो उन्हें खुलकर विद्रोह करना चाहिए तथा समानांतर कांग्रेस बनाकर नये सिरे से पुनर्रचना और पुनर्गठन के लिए जी जान लगाना चाहिए। ऐसा कोई करता नहीं दिख रहा है इसलिए इस समय कांग्रेस के उठकर खड़े होने की उम्मीद करना हास्यास्पद है…..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ बिहार विधानसभा चुनाव का फुल एजेंडा सेट!

जाति समीकरण और ऑपरेशन सिंदूर के भरोशे क्या एनडीए मारेगी बाजी!

by UB India News
June 12, 2025
0

बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. भाजपा अपनी रणनीति भी तय कर चुकी है. कोई सत्ता...

पटना में महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई

पटना में आज महागठबंधन की चौथी बड़ी बैठक ,CM फेस और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बनेगी सहमती !

by UB India News
June 12, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गुरुवार यानी आज पटना में महागठबंधन की बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी, 6405 करोड़ लागत

by UB India News
June 11, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि...

अमेरिका के 12 राज्यों के 25 शहरों में प्रदर्शन, लॉस एंजिलिस में शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू

अमेरिका के 12 राज्यों के 25 शहरों में प्रदर्शन, लॉस एंजिलिस में शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू

by UB India News
June 12, 2025
0

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 5 दिनों से जारी प्रदर्शन के कारण शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया...

दुनिया में हिंदू धर्म की हिस्सेदारी क्यों स्थिर रही……………

दुनिया में हिंदू धर्म की हिस्सेदारी क्यों स्थिर रही……………

by UB India News
June 11, 2025
0

2010 और 2020 के बीच दुनिया की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आबादी बढ़ने के साथ ही कई मुख्य...

Next Post
आप पूरी तरह से हमलावर होकर भाजपा का सफाया कर देगी…………

आप पूरी तरह से हमलावर होकर भाजपा का सफाया कर देगी............

सोनिया गांधी ने चुनावी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा,सिद्धू सहित कइयो भेजा त्यागपत्र

सोनिया गांधी ने चुनावी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा,सिद्धू सहित कइयो भेजा त्यागपत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend