बिहार में 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से शुक्रवार को 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के मुताबिक छह सीटिंग विधान पार्षदों को टिकट मिला है, जबकि छह नये उम्मीदवारों पर दांव लगाया गया है. पार्टी ने सारण से सच्चिदानंद राय की जगह धर्मेंद्र कुमार सिंह को, जबकि औरंगाबाद से राजन कुमार सिंह की जगह दिलीप कुमार सिंह को टिकट दिया है. राजन कुमार सिंह ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था.
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी बिहार के विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
सभी प्रत्याशियों को बहुत सारी शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/vOqzE9sNcI
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) March 11, 2022
पिछले 25 वर्षों से औरंगाबाद प्रखंड के प्रमुख रहे दिलीप कुमार सिंह को पिछले ही दिनों प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पार्टी में शामिल कराया था. इसके साथ ही समस्तीपुर से निवर्तमान विधान पार्षद रहे स्व. हरिनारायण चौधरी के पुत्र डॉ तरुण कुमार को टिकट दिया गया है. वहीं, सुनील कुमार सिंह के निधन से खाली हुई दरभंगा सीट से सुनील चौधरी को टिकट मिला है. सीवान में टुन्न जी पांडेय की जगह मनोज कुमार सिंह ओर गोपालगंज में आदित्य नारायण पांडेय की जगह राजीव कुमार को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. जिन छह उम्मीदवारों का टिकट बरकरार रखा गया है, उनमें संतोष सिंह, बबलू गुप्ता, रजनीश कुमार, नूतन सिंह, डॉ दिलीप जायसवाल और अशोक अग्रवाल शामिल हैं.
कांग्रेस के छह और उम्मीदवार घोषित
पटना. कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की छह और सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार गोपालगंज से ओम प्रकाश गर्ग, रोहतास व कैमूर से विनोद पांडेय, दरभंगा से मो इम्तियाज, पूर्णिया, अररिया व किशनगंज से तौसिफ आलम, नवादा से निवेदिता सिंह और समस्तीपुर से अविनाश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके पहले कांग्रेस ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की थी.
निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार
- औरंगाबाद ———– दिलीप कुमार सिंह
- रोहतास-कैमूर ———– संतोष सिंह
- सारण ———– धर्मेंद्र कुमार सिंह
- सीवान ———– मनोज कुमार सिंह
- गोपालगंज ———– राजीव कुमार
- पूर्वी चंपारण ———– राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
- दरभंगा ———– सुनील चौधरी
- समस्तीपुर ———– डॉ तरुण कुमार
- बेगूसराय-खगड़िया ———– रजनीश कुमार
- सहरसा, मधेपुरा व सुपौल —– नूतन सिंह
- पूर्णिया, अररिया व किशनगंज —- डॉ दिलीप जायसवाल
- कटिहार ———– अशोक अग्रवाल