विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भभकती हुई आग की लपटें अब जाकर कुछ कम होती दिखाई दे रही है। तमाम पार्टियों के चुनावी परिणाम से पहले ही अपनी जीत के विजय स्तंभ गाढ़ने की परिभाषा को भाजपा ने उखाड़ फेंका है। बीते पांच वर्षों में जहाँ विकास कार्य करने के बजाए विपरीत पार्टियाँ भाजपा की टांग खिंचाई करने में व्यस्त थीं, भाजपा जनता का दिल जीतने के अवसरों पर दिन-रात काम करती रही, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है, जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक जीत है।
प्रदेश में पांच वर्ष पूर्व मचे गुंडाराज का हाहाकार हो या सदियों से न्याय के लिए चींखती विरासतों को उनका अधिकार दिलाने की जिद, शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा, जिसमें हर हद तक काम करने की ललक भाजपा सरकार में नाकाम रही हो। इसी का सबब है कि 37 वर्षों के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी प्रचंड बहुमतों के साथ दोबारा सत्ता में आने में कामियाब हो सकी है। इस बात को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी स्वीकारा है, जिसकी शुभकामनाएँ मनोहर लाल के साथ ही कई नेताओं ने स्वदेसी मंच, कू पर भर-भरकर दी हैं।
पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा है:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 37 सालों बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने इतिहास रचा है।
इसके साथ ही देवभूमि उत्तराखंड और मणिपुर की जनता ने भी एक बार फिर से भाजपा की ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर जीत की मुहर लगाई और गोवा में बीजेपी को सर्वाधिक सीटों पर जिताने का काम किया है।
त्तर प्रदेश के सिंहासन के राजा योगी आदित्यनाथ ने इस प्रचंड जीत पर कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है:
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 में प्रचंड विजय की प्रतिबद्ध, कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
यह विजय ‘सेवा ही संगठन’ की भावना को आत्मसात कर आपके द्वारा की गई अविराम जनसेवा का प्रतिफल है।
आपको कोटिशः धन्यवाद!
भाजपा को मिली इस बड़ी जीत के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव अपनी बेटी के साथ योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुँचीं और राज तिलक कर उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही वे कू करते हुए कहती हैं:
दिल पर भगवा प्रेम छाया है,
जय श्री राम 🙏🏻
@myogiadityanath @BJP4UP
वहीं सपा को ट्रोल करते हुए कार्टूनिस्ट कीर्तिश भट्ट ने कू पर बेहद दिलचस्प कार्टून शेयर करते हुए कहा है:
अनुमान और परिणाम
#upelectionresults #upelection2022, #bjp #yogiadityanath #akhileshyaddav #samajwadiparty #cartoon
नतीजे कुछ यूँ हैं कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से चार राज्यों पर भाजपा की मोहर लग चुकी है। राजनीतिक भाषा में कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, कहने का अर्थ यह है कि इतिहास की मानें, तो लखनऊ यानी उत्तर प्रदेश की जीत लोकसभा के नतीजों पर जरूर असर करती है। बाकि समझदार को इशारा काफी..