ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

5 राज्यों के नतीजे आयेंगे आज

UB India News by UB India News
March 11, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
5 राज्यों के नतीजे आयेंगे आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद अब वहां बृहस्पतिवार को मतगणना होगी जिसके लिए ५० हजार से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। उत्तरप्रदेश‚ उत्तराखंड़‚ गोवा‚ मणिपुर और पंजाब में कोरोना दिशानिर्देश का पालन करते हुए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सात चरणों में १० फरवरी से सात मार्च के बीच हुए थे।

आयोग के अनुसार‚ मतगणना के लिए लगभग १२०० मतगणना हॉल बनाए गए हैं जहां ईवीएम से परिणाम दर्ज किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सबसे ज्यादा ४०३ सीट हैं। यहां सबसे ज्यादा ७५० मतगणना हॉल बनाए गए हैं। इसके बाद पंजाब में इनकी संख्या २०० है। प्रक्रिया की निगरानी के लिए पांच राज्यों में ६५० से अधिक मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। महामारी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतगणना के दिन के लिए अलग से दिशानिर्देश जारी किया था। आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार‚ मतगणना प्रक्रिया से पहले और बाद में मतगणना केंद्रों को विसंक्रमित करना होगा। सामाजिक दूरी के अनुपालन के मानदंड़ों को सुनिश्चित करने के लिए‚ हवा के उचित प्रवाह‚ खिड़़कियों और निकासी पंखे के साथ मतगणना हॉल पर्याप्त रूप से बड़़े होने चाहिए। पूरी तरह से टीकाकरण के बावजूद‚ अगर किसी को बुखार या सर्दी जैसे कोरोना के लक्षण हैं‚ तो उसे मतगणना हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं की विपक्षी दलों की शिकायतों के बीच मेरठ और वाराणसी में मतगणना पर निगरानी के लिए बुधवार को विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मेरठ में मतगणना पर निगरानी के लिए विशेष अधिकारी के रूप में भेजा गया है और बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को वाराणसी भेजा गया है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि वाराणसी में मंगलवार को राजनीतिक दलों की जानकारी के बिना ईवीएम भेजी गयीं। मेरठ में भी मतदान के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप लगे थे। आयोग ने इन आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया था। इस बीच वाराणसी और बरेली में ईवीएम से जुड़़ी अनियमितताओं तथा सोनभद्र में एक डि़ब्बे से बैलट पर्चियां मिलने के मामलों में सम्बन्धित अफसरों के खिलाफ कड़़ी कार्रवाई की गयी है। वाराणसी में एड़ीएम एनके सिंह उप जिलाधिकारी रमेश कुमार और बरेली में अपर जिला अधिकारी वीके सिंह को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है। ईवीएम विवाद के बाद वाराणसी के पहडि़़या मतगणना केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवान।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स …एक बार फिर योगी सरकार

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ...एक बार फिर योगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend