भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा पार्टी ही नहीं एक परिवार है। इसमें आने वाले आते तो हैं लेकिन फिर परिवार छोडकर जाते नहीं है। मिलन समारोह में मुख्य रूप से औरंगाबाद प्रमुख दिलीप सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरसिया‚ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन‚ प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक मनोज शर्मा‚ प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह‚ प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह‚ अशोक भट्ट‚ पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन‚ कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के समक्ष औरंगाबाद के प्रखण्ड प्रमुख दिलीप सिंह के नेतृत्व में सैकडो स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि श्री सिंह के भाजपा में आने से भाजपा मजबूत होगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कुमार सौरभ सिंह‚ नरेन्द्र सिंह‚ बारूण प्रखण्ड प्रमुख धनिक लाल मंडल‚ जय प्रकाश सिंह‚ पूर्व प्रमुख मृत्युजंय सिंह‚ सुनील सिंह‚ सुजीत सिंह‚ राकेश सिंह‚ रंजीत सिंह‚ राजीव नयन‚ राजेश कुमार सिंह‚ चितरंजन सिंह‚ मुखिया डिहरा मनोज कुमार सिंह‚ अनिरूद्ध कुमार सिंह‚ अर्चना रॉय भट्ट , धनश्याम कुमार सिंह‚ रवि सिंह सहित सैकडो लोग शामिल थे।
जाति समीकरण और ऑपरेशन सिंदूर के भरोशे क्या एनडीए मारेगी बाजी!
बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. भाजपा अपनी रणनीति भी तय कर चुकी है. कोई सत्ता...