• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

यूक्रेन संकट पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से आज रात बात करेंगे पीएम मोदी

रूस-यूक्रेन के बीच तेज होती जंग के बीच बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं।

UB India News by UB India News
February 25, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
यूक्रेन संकट पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से आज रात बात करेंगे पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस-यूक्रेन के बीच तेज होती जंग के बीच बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात कर सकते हैं। बता दें कि, यूक्रेन में करीब 18,000 भारतीय फंसे हैं। इससे पहले भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा (Igor Polikha) ने कहा कि मोदीजी यदि पुतिन से बात करते हैं तो हमें उम्‍मीद है कि वे जवाब देंगे। इगोर पोलिखा ने कहा, ‘हम भारत से समर्थन देने का आग्रह करते हैं। मोदी जी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सम्‍मानित नेता हैं और आपके रूस के साथ विशेष सामरिक रिश्‍ते हैं।’

यूक्रेन संकट: प्रधानमंत्री मोदी ने की सीसीएस की बैठक

यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति और वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की उठ रही मांगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कई शीर्ष स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

RELATED POSTS

ईरान में परमाणु बम बनाने के अबतक कोई सबूत नहीं, फिर क्यों किया हुआ हमला…..

ईरान की धरती पर हमला क्षेत्र में युद्ध को और भड़का सकता है,

ज्ञात हो कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया और उसके शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले या गोलीबारी की। यूक्रेन सरकार के मुताबिक रूसी टैंक और सैनिक सीमा पर घूम रहे हैं। यूक्रेन ने रूस पर ”पूर्ण युद्ध” छेड़ने का भी आरोप लगाया। यूक्रेन में तेज से बदलती इस स्थिति पर भारत करीब से नजर रख रहा है। सरकार की प्राथमिकता वहां फंसे भारतीयों, विशेषकर वहां पढ़ रहे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। इस सिलसिले में दूतावास की ओर से आज भी एक परामर्श जारी किया गया है। महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पीएम मोदी से मदद मांग रहा है यूक्रेन

भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा (Igor Polikha) ने गुरुवार को कहा, ‘वर्तमान समय में, हम भारत के समर्थन की गुहार लगा रहे हैं। लोकतांत्रिक राज्य के खिलाफ अधिनायकवादी शासन की आक्रामकता के मामले में, भारत को पूरी तरह से अपनी वैश्विक भूमिका निभानी चाहिए। मोदी जी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सम्मानित नेताओं में से एक हैं। मैं नहीं जानता कि पुतिन कितने नेताओं की बात सुन सकते हैं, लेकिन मोदी जी की हैसियत से मुझे उम्मीद है कि उनकी मजबूत आवाज के मामले में, पुतिन को कम से कम इस पर विचार करना चाहिए। हम भारत सरकार के अधिक अनुकूल रवैये की उम्मीद कर रहे हैं।’

भारत शांति चाहता है, युद्ध की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए- राजनाथ सिंह

बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस-यूक्रेन जंग पर कहा कि स्थिति विषम है, इसमें कोई दो राय नहीं है। भारत शांति चाहता है, बातचीत के द्वारा इसका हल निकाला जाना चाहिए, युद्ध की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि- आज फ्लाइट्स यूक्रेन के लिए रवाना हुई थी लेकिन जब यूक्रेन में घटनाएं शुरू हुई तब हमें बताया गया कि एयर स्पेस पूर्ण रूप से बंद किया गया है और NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जारी किया गया है। जिसके कारण फ्लाइट को वापस भारत आना पड़ा। विदेश मंत्री के साथ भी मेरी चर्चा हुई है और यूक्रेन की स्थिति पर हम नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही वहां पर एयर स्पेस खोला जाएगा फ्लाइट्स फिर से शुरू की जाएंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इजरायल-ईरान युद्ध के बाद अब दुनिया विश्व युद्ध की ओर बढ़ेगी ?

ईरान में परमाणु बम बनाने के अबतक कोई सबूत नहीं, फिर क्यों किया हुआ हमला…..

by UB India News
June 22, 2025
0

5 फरवरी 2003 को अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पॉवेल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक शीशी लहराने लगे। दावा...

ईरान की धरती पर हमला क्षेत्र में युद्ध को और भड़का सकता है,

ईरान की धरती पर हमला क्षेत्र में युद्ध को और भड़का सकता है,

by UB India News
June 22, 2025
0

कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईरान में अमेरिकी हमलों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है....

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का लेटेस्ट VIDEO आया सामने, पर्यटक के कैमरे में कैद हुआ दिल दहलाने वाला मंजर

पहलगाम हमले में आतंकियों को पनाह देने वाले 2 लोगो को NIA ने किया गिरफ्तार

by UB India News
June 22, 2025
0

पहलगाम आतंकी हमले के दो महीने बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।...

पाकिस्तान आर्मी चीफ के ‘जहरीले’ बोल, भारत को बताया शांति के लिए खतरा, कश्मीर राग भी अलापा

अमेरिका का हुक्म बजाने को तैयार हैं मुनीर और ISI…

by UB India News
June 22, 2025
0

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आजकल अमेरिका में हैं। व्हाइट हाउस में उन्होंने ट्रंप के साथ लंच किया। इस...

यहां विकास नहीं, कमीशन डिलीवर होता है…………..

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि अब दोगुना से भी ज्यादा

by UB India News
June 22, 2025
0

बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों...

Next Post

How My Dog Id Tags Saves Me Time

Methods To Look For Best Dog Toothpaste

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend