ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पीएम मोदी किये बायो-सीएनजी प्लांट का उदघाटन

UB India News by UB India News
February 20, 2022
in खास खबर, पर्यावरण, प्रदेश
0
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पीएम मोदी किये बायो-सीएनजी प्लांट का उदघाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में बने बायो-सीएनजी प्लांट का उद्घाटन किये. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए। वे दोपहर 1 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर के गोबर-धन नामक बायो-सीएनजी प्लांट का उद्घाटन हुआ। देश के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में इंदौर लगातार पांचवे साल टॉप पर बरकरार है। वहीं अब इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी बनाने का प्लांट स्थापित किया गया है। ये बायो सीएनजी प्लांट पीपीपी मॉडल पर आधारित है।

▶️देखें लाइव- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से #इंदौर, मध्य प्रदेश में गोबर-धन (बायो-सीएनजी) प्लांट का कर रहे हैं उद्घाटन।https://t.co/ts1OC4sWl1

— PIB in Bihar 🇮🇳 (@PIB_Patna) February 19, 2022

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

देश के शहरों को कचरामुक्त बनाना है इस मिशन का मकसद

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार प्रधानमंत्री ने हाल में ही स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 को लान्च किया है जिसका मकसद शहरों को कचरा मुक्त  बनाना है। संसाधनों से होने वाली रिकवरी को अधिकतम किया जा सके इसलिए इस मिशन को ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और ‘सर्कुलर इकोनामी’ व्यापक सिद्धांतों के तहत लागू किया जा रहा है। इन दोनों का इस्तेमाल इंदौर बायो-सीएनजी प्लांट में किया गया है।

जानिए क्या है इस प्लांट की खूबियां

इंदौर में यह सीएनजी प्लांट देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड में स्थापित किया गया है। यह संयंत्र प्रधानमंत्री की वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करने और स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यहां प्रतिदिन 550 मीट्रिक टन गीले कचरे का निपटान होगा। यह प्लांट पूरे एशिया महाद्वीप में जैविक अपशिष्ट से बायो सीएनजी का सबसे बड़ा और देश का पहला प्लांट है। इस बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

इस प्लांट की स्थापना पर जहां एक ओर नगर निगम, इंदौर को कोई वित्तीय भार वहन नहीं करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्लांट को स्थापित करने वाली एजेंसी आईईआईएसएन नई दिल्ली द्वारा नगर निगम, इंदौर को प्रतिवर्ष ढाई करोड़ रुपये प्रीमियम के रूप में दिए जाएंगे।

बायो सीएनजी से चलेंगी इंदौर की 50 फीसदी बसें, उद्योग भी लाभांवित होगा

इस प्लांट में प्रतिदिन 550 एमटी गीले कचरे (घरेलू जैविक कचरे) को उपचारित किया जाएगा, जिससे 17 हजार 500 किलोग्राम बायो सीएनजी गैस और 100 टन उच्च गुणवत्ता की आर्गेनिक कम्पोस्ट का उत्पादन होगा। इस प्लांट से उत्पन्न होने वाली बायो सीएनजी में से 50 प्रतिशत गैस नगर निगम, इंदौर को लोक परिवहन की संचालित बसों के उपयोग के लिए उपलब्ध होगी शेष 50 प्रतिशत गैस विभिन्न उद्योग एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बेची जा सकेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
तेजस्वी की धर्मनिरपेक्षता स्वास्तिक से खतरे में!

तेजस्वी की धर्मनिरपेक्षता स्वास्तिक से खतरे में!

नीतीश बोलते कम और काम ज्यादा करते हैंः हरिवंश

नीतीश बोलते कम और काम ज्यादा करते हैंः हरिवंश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend