दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज दूसरा दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों को बचे हुए खिलाड़ियों में से 20-20 के नामों की लिस्ट आक्शन कमेटी को देने को कहा गया है। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं। आज मेगा आक्शन के एक्सीलरेटेड राउंड में केवल उन खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनका नाम लिस्ट में होगा।
गुजरात के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया को दिल्ली ने 4.2 करोड़ में खरीद लिया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 50 लाख था और पिछले साल ही भारत के लिए भी डेब्यू किया था. खलील को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा. पिछले सीजन में खलील सनराइजर्स हैदराबाद से खेले थे. इंग्लैंड के टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज डेविड मलान को किसी ने नहीं खरीदा. मलान का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था. TATA IPL 2022 Auction के दूसरे दिन सबसे पहले खिलाड़ी के तौर पर एडन मार्करम बिके. साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज को SRH ने 2.6 करोड़ रुपये में खऱीदा है. मार्करम पिछले साल पहली बार पंजाब किंग्स का हिस्सा थे.
कर्ण शर्मा और ईश सोढ़ी अनसोल्ड
50 लाख बेस प्राइस वाले कर्ण शर्मा अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले ईश सोढ़ी अनसोल्ड रहे। एक करोड़ बेस प्राइस वाले पीयूष चावला अनसोल्ड।
मयंक मारकंडे को मुंबई ने खरीदा, तबरेज शम्सी अनसोल्ड
तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनर्स की बोली लगी। 50 लाख बेस प्राइस वाले मयंक मारकंडे को खरीदने के लिए लखनऊ, मुंबई और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 75 लाख में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले तबरेज शम्सी अनसोल्ड रहे। 50लाख बेस प्राइस वाले कैस अहमद अनसोल्ड रहे। शाहबाज नदीम को लखनऊ ने 50 लाख में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले महीष तीक्ष्णा को खरीदने में चेन्नई और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। 70 लाख में चेन्नई ने खरीदा।
नवदीप सैनी को राजस्थान ने खरीदा, मुंबई के हुए उनादकट, कूल्टर नाइल अनसोल्ड
75 लाख बेस प्राइस वाले नवदीप सैनी को खरीदने में लखनऊ और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 2.60 करोड़ में खरीदा। शेल्डन काटरेल अनसोल्ड रहे। 75 लाख बेस प्राइस वाले जयदेव उनादकट को खरीदने के लिए मुंबई और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 1.30 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले नाथन कूल्टर नाइल अनसोल्ड रहे।
साथ ही कल बड़े प्लेयर्स जो अनसोल्ड रह गए थे, उन पर भी सभी की नजर रहेगी, जिसमें सुरेश रैना, एडम जम्पा, उमेश यादव, इमरान ताहिर, आदिल रशीद शामिल हैं. कल के दिन कि बात करें तो कई फैसले उम्मींद के अनुसार रहे तो कई फैसलों से हैरानी भी रही. हालांकि टीम के मेनेजमेंट ने आईपीएल के मैचों की जगह को लेकर भी अपने फैसले बदले हैं. जहां टीम पहले स्पिनर्स को देख रही थीं अब वो तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में देखना चाह रहे हैं.
ईशान किशन (Ishan Kishan) पर इस सीजन की सबसे बड़ी बोली लगी तो मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना (Suresh Raina) बिना बिके ही रह गए. बात करें टोटल प्लेयर्स की 74 देशी और 20 विदेशी प्लेयर्स पर बोली लगाई गयी और इन पर 388 करोड़ टीमों ने खर्च कर दिए. कई खिलाड़ियों के लिए जंग बेहद ही जबरदस्त देखने को मिली. कई प्लेयर्स ऐसे भी रहे जिनका बेस प्राइस 20 लाख था पर बोली लगते-लगते 5, 6 करोड़ पर जा पहुंची. अब आज ये देखना दिलचस्प होगा कि आज की प्लानिंग किस तरह से टीम अपनी प्लानिंग को बनाती है.
लुंगी नगीदी अनसोल्ड, चेतन सकारिया को दिल्ली ने खरीदा
50 लाख बेस प्राइस वाले लुंगी नगीदी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले चेतन सकारिया को खरीदने में आरसीबी और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 4.20 करोड़ में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले संदीप शर्मा को पंजाब ने 50 लाख में खरीदा।
इशांत शर्मा अनसोल्ड, खलील अहमद को दिल्ली ने खरीदा
1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इशांत शर्मा अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले खलील अहमद को खरीदने में मुंबई और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 5.25 करोड़ में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले दुष्मंता चमीरा को खरीदने में लखनऊ और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने दो करोड़ में खरीदा।
शिवम दुबे को चेन्नई ने चार करोड़ में खरीदा
50 लाख बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को खरीदने में राजस्थान और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। बाद पंजाब और चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने चार करोड़ में खरीदा। 50 लाख ब्रेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को खरीदने में कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 90 लाख में खरीदा।
ओडियन स्मिथ को पंजाब ने खरीदा
एक करोड़ बेस प्राइस वाले कैरेबियाई आलराउंडर ओडियन स्मिथ को खरीदने के लिए लखनऊ, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में राजस्थान ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में 6 करोड़ में पंजाब ने उन्हें खरीदा। 50 लाख बसे प्राइस वाले मार्को जेनसन को खरीदने के लिए राजस्थान और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा।
गुजरात के लिए खेलेंगे विजयशंकर
एक करोड़ बेस प्राइस वाले जयंत यादव के लिए लखनऊ और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.70 करोड़ में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले विजयशंकर के लिए गुजरात और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.40 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले क्रिस जार्डन अनसोल्ड रहे।
लिविंगस्टोन को पंजाब ने खरीदा
एक करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम रेस में कूदी। पंजाब ने 11.50 करोड़ में खरीदा। 75 लाख बेस प्राइस वाले डोमिनिक ड्रेक्स को खरीदने में गुजरात और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.10 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले जेम्स नीशम अनसोल्ड रहे।
मार्नस लबुशेन, फिंच और मोर्गन अनसोल्ड
एक करोड़ बेस प्राइस वाले आस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशेन अनसोल्ड रहे। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इयोन मोर्गन भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले सौरभ तिवारी भी अनसोल्ड रहे। एरोन फिंच भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले चेतेश्वर पुजारा भी अन्सोल्ड।
रहाणे को कोलकाता ने खरीदा, मलान नहीं बिके
एक करोड़ बेस प्राइस वाले अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक करोड़ में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेविड मलान अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले मंदीप सिंह को खरीदने के लिए दिल्ली और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 1.10 करोड़ में खरीदा।
चारु शर्मा ही संभाल रहे आक्शनर का जिम्मा
आज भी आक्शनर का जिम्मा कमेंटेटर चारु शर्मा संभाल रहे हैं। आक्शनर ह्यूग एडमीड्स की पहले दिन अचानक तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद चारु ने यह जिम्मा संभाला। एक करोड़ बेस प्राइस वाले एडन मार्करम के लिए सबसे पहले बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद में मुंबई ने भी दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने 2.60 करोड़ में उन्हें खरीदा।
आज इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इयोन मोर्गन, जिमी नीशम, क्रिस जार्डन, लियाम लिविंगस्टोन, एडेन मार्कराम, ओडियन स्मिथ, रस्सी वान डेर डूसन, डेविड मालन, एडम मिल्न, टिम साउथी, एलेक्स हेल्स, क्रिस जार्डन, ईवोन लुईस, एरोन फिंच, पाल स्टर्लिंग, लुंगी एनगीदी, मार्को जेन्सन, टिम डेविड के लिए बड़ी बोली लगाने की संभावना है। वहीं कुछ इंडियन क्रिकेट की बात करें तो अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, एस श्रीसंत, जयदेव उनादकट, इशांत शर्मा, केदार जाधव, नवदीप सैनी, हनुमा विहारी, मनदीप सिंह, चेतन सकारिया, विजय शंकर, शिवम दुबे, के गौतम, खलील अहमद, मयंक मारकंडे, संदीप शर्मा, मनन वोहरा, राज बावा और यश ढुल जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी।
पहले दिन की खास बातें
आइपीएल मेगा आक्शन के पहले दिन शनिवार को 74 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने संयुक्त तौर पर 388 करोड़ रुपये खर्च किए। ईशान किशन, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, अवेश खान, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, निकोलस पूरन और शार्दुल ठाकुर नीलामी के पहले दिन काफी महंगे बिके। इस दौरान स्टीव स्मिथ, सुरेश रैना, उमेश यादव और डेविड मिलर जैसे 23 खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगी। इसमें श्रेयस सबसे महंगे रहे। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
ईशान किशन अबतक इस आक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस साल के आक्शन के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं आइपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा दीपक चाहर को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 14 करोड़ में खरीदा। शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 10.75 करोड़ में खरीदा। वनिंदु हसरंगा को 10.75 करोड़ में खरीदा।
अनकैप्ड खिलाड़ी महंगे बिके
वाशिंगटन सुंदर और कुणाल पांड्या ने भी बड़ी कमाई की। हैदराबाद ने सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि पांड्या को लखनऊ ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा। न्यूजीलैंड के लाकी फर्ग्यूसन को अहमदाबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि जोश हेजलवुड को लखनऊ ने 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा। आवेश खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रियान पराग और राहुल त्रिपाठी जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी भी महंगे बिके। ‘बेबी एबी’ नाम से प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को तीन करोड़ में मुंबई ने खरीदा।