• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

श्रीलंका चीन की युक्तिमूलक सौदेबाजी के कुचक्र में बुरी तरह फंस गया…….

UB India News by UB India News
February 12, 2022
in VISHESH KHABRE, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
श्रीलंका चीन की युक्तिमूलक सौदेबाजी के कुचक्र में बुरी तरह फंस गया…….

युक्तिमूलक सौदेबाजी में कूटनीतिक दांव–पेचों का सहारा लेते हुए सारपूर्ण तथ्य प्राप्त करने की इच्छा रहती है और इसके पीछे शक्ति के प्रबल तत्व रहते हैं। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका चीन की युक्तिमूलक सौदेबाजी के कुचक्र में बुरी तरह फंस गया है। दक्षिण एशिया का यह सबसे खूबसूरत देश अपने पर्यटन बाजार और चाय के बूते कभी खुशहाल माना जाता था‚ लेकिन राजपक्षे परिवार का चीन के प्रति अतिशय और अदूरदर्शी प्रेम कर्ज के जंजाल का कारण बन गया है। इस समय यहां पर महंगाई दर में १२ फीसद से ज्यादा की अभूतपूर्व वृद्धि हो गई है। बढ़ते बजट घाटे के बीच श्रीलंका ने कम ब्याज दर बनाए रखने की कोशिश में ढेर सारी मुद्रा छापी है। रोजमर्रा की चीजों के भाव आसमान को छू रहे हैं। देश के पास विदेशी मुद्रा के भंडार तेजी से खत्म भी हो रहे हैं। श्रीलंका के पास महज डेढ़ अरब डालर की विदेशी मुद्रा बची है‚ जो तीन साल पहले करीब साढ़े सात डॉलर हुआ करती थी। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने अपने पास रखे आधे से अधिक गोल्ड रिजर्व को बेच दिया है‚ लेकिन इन सबसे लोगों को कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग संस्था फिच ने भी अपनी रेटिंग में श्रीलंका को नीचे कर दिया है। इस प्रकार दक्षिण एशियाई क्षेत्र में दूसरे देशों की तुलना में श्रीलंका सबसे बुरी आर्थिक स्थिति में खड़ा हुआ है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश में पहले ही आर्थिक आपातकाल की घोषणा कर चुके हैं‚ जिसमें सेना को खाद्यान्नों के वितरण के लिए विशेष अधिकार भी दिए गए हैं।

किसी गरीब देश के ढांचागत‚ संस्थागत और क्रमिक विकास को दरकिनार कर उसे तेजी से अमीर बनाने की राजपक्षे बंधुओं की राजनीतिक धुन श्रीलंका के अस्तित्व पर प्रहार करने वाली साबित हुई है। राजनीतिक सत्ता का फायदा उठाकर और सिंहली राष्ट्रवाद को हवा देकर राजपक्षे बंधुओं ने चीन से ऐसे समझौते किए जो उसे उपनिवेश बनाने के लिए पर्याप्त थे। इस दौरान संविधानिक नियमों को भी नजरअंदाज कर दिया गया। दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र श्रीलंका को बनाने की चीनी पेशकश को आंख मूंदकर स्वीकार कर लिया गया। पिछले साल श्रीलंका की संसद ने पोर्ट सिटी इकोनॉमिक कमीशन बिल पारित किया था। यह बिल चीन की वित्तीय मदद से बनने वाले इलाकों को विशेष छूट देता है। विशेष आर्थिक जोन विकसित करने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के नाम पर बनाए गए इन कानूनों को लेकर न तो विपक्षी दलों से बात की गई और न ही देश में आम राय कायम करने की कोशिश की गई। पोर्ट सिटी कोलंबो‚ श्रीलंका की व्यावसायिक राजधानी में २६९ हेक्टेयर परिसर में फैली १.४ अरब डॉलर की एक भूमि सुधार परियोजना है। इस परियोजना का निर्माण कार्य और फंडिंग ‘चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी’ कर रही है। श्रीलंका का कायापलट करने के नाम पर विकसित की जा रही इस परियोजना को लेकर आलोचकों का कहना है कि पोर्ट सिटी का इस्तेमाल मनी लॉ्ड्रिरंग और दूसरे वित्तीय घपलों के लिए किया जाएगा।

RELATED POSTS

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

श्रीलंका सरकार ने अचानक ही रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे कृषि समुदाय पर व्यापक रूप से असर पड़ा है और कृषि अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। श्रीलंकाई सरकार ने पिछले साल मई में ये फैसला लिया था कि वो जैविक खाद से खेती करने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा और अचानक ही सभी रासायनिक खाद के आयात को बंद करने के बाद यह ऑर्डर चीन को दिया था। इसके लिए जैविक खाद बनाने वाली चीन की कंपनी ‘कंगिदाओ सीविन बायोटेक ग्रुप’ से ४९.७ मिलियन अमेरिकी डॉलर का भारी–भरकम समझौता किया गया। चीन ने अपनी बेल्ट ऐंड रोड परियोजना के तहत श्रीलंका को अरबों डॉलर का कर्ज दिया है। इस समय श्रीलंका चीन के कर्ज तले दबा हुआ है और यह अंदेशा है कि कर्ज न चुका पाने की स्थिति में श्रीलंका के अधिकांश क्षेत्रों का चीन अधिग्रहण कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में महाशक्तियां आर्थिक सहायता के नाम पर पर पिछड़े‚ अतिपिछड़े‚ विकासशील और अल्प विकसित राष्ट्रों का दोहन करती रही है।

इन नीतियों से एशिया और अमेरिका के कई देश गृहयुद्ध के शिकार हो गए। श्रीलंका कुछ सालों पहले ही तमिल समस्या को नियंत्रित करने में सफल हुआ था और अब यह देश दिवालिया होता है तो हिंसक संघर्ष में फिर से घिर सकता है। महंगाई बढ़ने से लोग परेशान है‚ इससे आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार को राजस्व मिलना बंद हो सकता है। ऐसे में नये नोट छापने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। सरकार लोगों से अपील कर रही है कि उनके पास विदेशी मुद्रा हो तो वे श्रीलंकाई मुद्रा के बदले उसे जमा करें। वहीं संकट गहरा रहा है कि लोग देश की मुद्रा स्वीकार करना बंद न कर दे क्योंकि हर मिनट उसका मूल्य गिरने की आशंका बढ़ती जा रही है। श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से आर्थिक सहायता हासिल करने की काफी कोशिशें की‚ लेकिन आईएमएफ ने उसकी मांग को अनसुना कर दिया क्योंकि देश की मौजूदा सरकार एजेंसी के हिसाब से आर्थिक सुधार के एजेंडे पर अमल करने का इरादा नहीं रखती थी। अगले कुछ महीनों में सरकार और श्रीलंका के निजी सेक्टरों को करीब सात अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान करना है‚ जबकि श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के अनुसार देश के पास कुल विदेशी मुद्रा खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

इन सबके बीच यह देखने में आया है कि चीन के आर्थिक शक्ति के रूप में उभार के बाद दिवालिया होने की स्थिति में कोई भी देश अमेरिका परस्त एजेंसियां आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक पर निर्भर नहीं हैं। चीन श्रीलंका को दिवालिया होने से बचाए रखने की कीमत पर उसका अपने सामरिक और आर्थिक हितों के लिए भरपूर दोहन कर सकता है। इससे भारत की सुरक्षा चिंताओं में भारी इजाफा हो सकता है। हालांकि भारत ने श्रीलंका को संकट से उबारने के लिए उसकी आर्थिक मदद तो की है‚ लेकिन चीन के मुकाबले यह बहुत कम है। चीन भारत को हिंद महासागर में स्थित पड़ोसी देशों के बंदरगाहों का विकास कर चारों और से घेरना चाहता है। हिंद महासागर में अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए भारत को श्रीलंका से संबंध भी मधुर रखना है और तमिलों के अधिकारों की रक्षा भी करना है। वहीं श्रीलंका में अस्थिरता भारत का संकट बढ़ा सकती है।

चीन श्रीलंका को दिवालिया होने से बचाए रखने की कीमत पर उसका अपने सामरिक और आर्थिक हितों के लिए भरपूर दोहन कर सकता है। इससे भारत की सुरक्षा चिंताओं में भारी इजाफा हो सकता है। हालांकि भारत ने श्रीलंका को संकट से उबारने के लिए उसकी आर्थिक मदद तो की है‚ लेकिन चीन के मुकाबले यह बहुत कम है। चीन भारत को हिंद महासागर में स्थित पड़ोसी देशों के बंदरगाहों का विकास कर चारों और से घेरना चाहता है॥

UB India News

UB India News

Related Posts

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

by UB India News
October 4, 2023
0

जैसे ही सर्दी का आगमन होता है तो दिल्ली एनसीआर के लोगों को पॅाल्यूशन का खतरा सताने लगता है. सरकार...

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

by UB India News
October 4, 2023
0

केंद्र सरकार ने बुधवार 4 अक्टूबर को उज्ज्वला योजना में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को...

महादेव बेटिंग ऐप: एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, कई स्पोर्ट्स सितारे भी रडार पर, 5000 करोड़ का है घोटाला

महादेव बेटिंग ऐप: एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, कई स्पोर्ट्स सितारे भी रडार पर, 5000 करोड़ का है घोटाला

by UB India News
October 4, 2023
0

ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी महादेव बेटिंग ऐप मामले में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा...

एशियन गेम्स में आज छठवें दिन भारत के शूटर्स ने  गोल्ड और 2 सिल्वर जीते , 8 गोल्ड 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स के एक संस्करण में बनाया सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड

by UB India News
October 4, 2023
0

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 2023 एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रच दिया है. 2023 एशियन गेम्स...

सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटा, तीस्ता नदी के सैलाब में सेना के 23 जवान लापता

सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटा, तीस्ता नदी के सैलाब में सेना के 23 जवान लापता

by UB India News
October 4, 2023
0

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी के सैलाब में सेना के 23 जवान लापता...

Next Post
हिजाब विवाद की आड़ में ISI रच रही साजिश, पन्नू को बनाया मोहरा

हिजाब विवाद की आड़ में ISI रच रही साजिश, पन्नू को बनाया मोहरा

कन्नौज में आज पीएम मोदी की जनसभा, औरैया में मायावती तो बदायूं में अखिलेश यादव की रैली- Live Updates:

कन्नौज में आज पीएम मोदी की जनसभा, औरैया में मायावती तो बदायूं में अखिलेश यादव की रैली- Live Updates:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN