• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

कांग्रेस का UP के लिए उन्नति विधान-पत्र जारी: 20 लाख सरकारी रोजगार, 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

UB India News by UB India News
February 10, 2022
in खास खबर
0
कांग्रेस का UP के लिए उन्नति विधान-पत्र जारी: 20 लाख सरकारी रोजगार, 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा और सपा के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी किया। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में उन्नति विधान घोषणा पत्र जारी किया। इससे पहले कांग्रेस महिलाओं को लेकर ‘शक्ति विधान’ और युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

घोषणापत्र के लोकार्पण-कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह जनता की इच्छाओं का सम्मान-पत्र है। उन्होंने कहा कि घर में बैठ कर नहीं बनाया गया है। लोगों के बीच जाकर इस घोषणा पत्र को तैयार किया है।

RELATED POSTS

अमेरिका-चीन में बनी बात, व्यापार युद्ध हुआ शांत- 90 दिनों के लिए 115% टैरिफ करेंगे कम

भारतीय सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- “हम जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं”

प्रियंका की बड़ी बातें—

  • दूसरी पार्टियों की तरह हमने नकल करके घोषणापत्र नहीं बनाया है। हमने जनता के बीच जाकर, उनकी इच्छाओं को जानकर यह बनाया है।
  • जो सबसे बड़ा मुद्दा है, वह महंगाई का और रोजगार का मुद्दा है। इन समस्याओं को हमने एड्रेस किया है।
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने शपथ लेते ही तीन घंटों के अंदर कर्जमाफी की। उसी तरह से हम यूपी में भी यह करना चाहते हैं।
  • 2500 में गेंहूं और 400 रुपए गन्ना लिया जाएगा।
  • बिजली बिल सबका साफ किया जाएगा। जिन लोगों पर कोरोना की सबसे अधिक मार पड़ी है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
  • 20 लाख सरकारी रोजगार दिलवाएंगे। इसका पूरा खाका तैयार है। 12 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भाजपा सरकार ने नहीं भरा है। हम उसके साथ 8 लाख और रोजगार पैदा करेंगे।
  • 10 लाख रुपए तक इलाज मुफ्त होगा।
  • आवारा पशुओं की समस्या को सुलझाया जाएगा। 3000 रुपए का मुआवजा उनको, जिन्हें इसका नुकसान झेलना पड़ा है।

बागपत के व्यापारी का किया जिक्र

प्रियंका गांधी ने बागपत के व्यापारी की फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या करने की घटना का भी जिक्र किया और फिर छोटे-मंझोले व्यापारियों के लिए कांग्रेस की योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा-

  • मृतक कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा
  • ब्लॉक स्तर पर इंटरनेट सुविधा से युक्त पुस्तकालय बनेंगे
  • 10 वीं और 12 वीं पास बेटियों को स्मार्ट फोन, स्कूटी मिलेगा
  • गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्रण और पंजीकरण
  • सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत गारंटी मुक्त लोन
  • आउट सोर्सिंग बंद और संविदा रोजगार को युक्ति संगत बनाया जाएगा
  • स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोयुओं को मानदेय 5000 दिया जाएगा

घोषणापत्र जारी करने लखनऊ पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इससे पहले बीजेपी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को अपने घोषणा पत्र का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।

क्ति विधान और भर्ती विधान में क्या रहा खास
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है। यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी करेंगी। इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता के मुद्दों को समझा है और उन्हें घोषणापत्र में शामिल किया है। इस घोषणापत्र को ‘उन्नति विधान’ नाम दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा
19 अक्टूबर 2021 को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का ऐलान किया था। इस घोषणा की राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा रही।

  • घोषणा पत्र में 12वीं पास करने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी और स्मार्टफोन देने जैसे वादे किए हैं।
  • कांग्रेस ने हर साल महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्ते देने का वादा किया है।
  • इसके अलावा किसी परिवार में पैदा होने वाली बालिका के लिए सरकार बैंक में पैसे जमा करवाएगी।
  • पुलिस की भर्ती में महिलाओं को 25 फीसदी आरक्षण देने और आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का भी वादा कांग्रेस ने किया है।

भर्ती विधान में युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

  • 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, जिसमें आठ लाख पद महिलाओं के लिए होंगे।
  • प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 1.5 लाख पद भरे जाएंगे।
  • स्टार्टअप के लिए युवाओं को प्राथमिकता पर 5,000 करोड़ का ‘सीड स्टार्ट अप फंड’।
  • बेसिक शिक्षा क्षेत्र में 1 लाख प्रधानाध्यापक की कमी को पूरा किया जाएगा।
  • संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली पदों को भरा जाएगा।
  • परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस-ट्रेन यात्रा फ्री होगी।

यूपी में सात चरणों में चुनाव
यूपी की 403 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, 5वां 27 फरवरी, छठां 3 मार्च और 7वें व आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। चुनाव की शुरुआत पश्चिम से की गई है, जबकि पूर्वांचल में अंतिम चरण के मतदान होंगे। पिछले चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। इस बार रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चीन का बड़ा पलटवार, चिकन-मक्का समेत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ

अमेरिका-चीन में बनी बात, व्यापार युद्ध हुआ शांत- 90 दिनों के लिए 115% टैरिफ करेंगे कम

by UB India News
May 12, 2025
0

अमेरिका और चीन में आखिरकार व्यापार युद्ध को कम करने के लिए सहमति बन गई है. वाशिंगटन और बीजिंग दोनों...

भारतीय सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- “हम जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं”

भारतीय सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- “हम जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं”

by UB India News
May 12, 2025
0

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच संभावित बातचीत से पहले भारत की तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से प्रेस को...

‘सेना ने अदम्य साहस के साथ आतंकियों को मिट्टी में मिलाया’, ऑपरेशन पर BJP का पहला बयान

‘सेना ने अदम्य साहस के साथ आतंकियों को मिट्टी में मिलाया’, ऑपरेशन पर BJP का पहला बयान

by UB India News
May 12, 2025
0

भारतीय जनता पार्टी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भारतीय...

कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास…………

कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास…………

by UB India News
May 12, 2025
0

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम लिखा- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी...

भारत-पाक तनाव, पंजाब से UP-बिहार के लोगों का पलायन ,खेती-इंडस्ट्री के सामने संकट

भारत-पाक तनाव, पंजाब से UP-बिहार के लोगों का पलायन ,खेती-इंडस्ट्री के सामने संकट

by UB India News
May 12, 2025
0

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पंजाब के बॉर्डर जिलों में हुए ड्रोन अटैक के कारण लेबर उत्तर प्रदेश-बिहार लौटना शुरू हो...

Next Post
IPL 2022: नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद के नाम का हुआ एलान, गुजरात टाइटंस होगा नाम

IPL 2022: नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद के नाम का हुआ एलान, गुजरात टाइटंस होगा नाम

CERT-In और Koo App ने ऑनलाइन सुरक्षा और जिम्मेदार यूजर व्यवहार पर जागरूकता बढ़ाने के लिए किया करार

CERT-In और Koo App ने ऑनलाइन सुरक्षा और जिम्मेदार यूजर व्यवहार पर जागरूकता बढ़ाने के लिए किया करार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend