• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • Bihar Election2025
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • Bihar Election2025
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025

24 घंटे में कोरोना के 83,876 नए मामले, एक महीने बाद आए 1 लाख से कम केस

UB India News by UB India News
February 8, 2022
in खास खबर, स्वास्थ
0
देश में बेलगाम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 1,41,986 केस दर्ज; पॉजिटिविटी रेट 9.28% हुई ,अगले महीने तक पीक पर होगा ओमिक्रोन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कई दिनों बाद कोरोना के एक लाख से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 83,876 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1,99,054 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा कोरोना के कारण 895 लोगों की जान भी गई है।

एक महीने बाद 1 लाख से कम केस

RELATED POSTS

बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP

एनएचएआई का बड़ा ऐलान: ₹3.4 लाख करोड़ की लागत से बनेगा गोरखपुर–किशनगंज–सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे…

देश में करीब एक महीने बाद कोरोना केस एक लाख से नीचे पहुंच गए हैं। रविवार को संक्रमण के 83 हजार 876 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 99 हजार 54 मरीज ठीक हुए और 895 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 5 जनवरी 2022 को 90,228 केस आए थे। 4 जनवरी को 58,097 नए केस मिले थे।

इसे पहले शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1 लाख 07 हजार 474 नए मामले दर्ज किए गए थे और 865 लोगों की मौत हुई थी। यानी नए केस में करीब 24,000 की कमी आई है। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 11.08 लाख रह गई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.22 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

सिंगल डोज स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को मंजूरी
उधर, कोरोना संक्रमण से लड़ाई में देश को अब 9वीं वैक्सीन भी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सिंगल डोज वाली स्पुतनिक लाइट कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को अप्रूवल दे दिया है। यह देश में मंजूर की गई 9वीं कोरोना वैक्सीन है। इससे पैनडमिक के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.22 करोड़
कुल रिकवरी: 4.06 करोड़
कुल मौतें: 5.02 लाख
पॉजिटिविटी रेट: 7.25%

कोरोना अपडेट्स…

कोविड-19 केस में गिरावट के बाद, जम्मू और कश्मीर स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी (SEC) ने रविवार को वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है। रात के कर्फ्यू के समय में भी एक घंटे की छूट दी है।
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना के 1,151 नए केस दर्ज किए गए। पिछले एक हफ्ते में ये सबसे कम मामले हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,648 हो गई है। जबकि 9 मौतों के साथ कुल आंकड़ा 4,715 पर पहुंच गया है।
कोविड मामलों की संख्या में गिरावट और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए केंद्र सरकार के ऑफिस आज से सभी लेवल पर कर्मचारियों की 100% उपस्थिति के साथ फिर से शुरू होंगे।
बिहार में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 50% क्षमता के साथ और कक्षा 9 और उससे ऊपर के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 100% क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, रेस्तरां 50% क्षमता पर ऑपरेट होंगे।
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. केरल: नए केस में 7 हजार की गिरावट
यहां रविवार को 26,729 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 49,261 मरीज ठीक हुए हैं और 137 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 33,538 नए संक्रमित मिले थे और 247 लोगों की मौत हुई थी।

महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 58.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 58,255 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 30.34% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 32.63% था।

2. महाराष्ट्र: नए केस से दोगुने से ज्यादा मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,666 नए केस मिले। इस दौरान 66 लोगों की मौत हुई और 25,175 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शनिवार को 11,394 नए मामले मिले थे। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.18 लाख हो गए हैं।

महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 78.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 75.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 6.6% है, इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 7.34% था।

3. कर्नाटक: पॉजिटिविटी रेट 9.04% से 6.51% हुआ
कर्नाटक में रविवार को 8,425 नए केस मिले हैं, जबकि 19,800 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 47 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 12,009 नए मामले मिले थे और 50 लोगों की मौत हुई थी।

महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 38.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 37.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 39,347 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 97,781 है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 6.51% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.04% था।

4. तमिलनाडु: 26 लोगों की मौत
यहां रविवार को 6,120 नए मामले सामने आए। 23,144 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 7,524 नए मामले सामने आए थे और 37 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में कुल 34.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,759 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 1.21 लाख और पॉजिटिविटी रेट 5% के करीब है। इससे एक दिन पहले भी पॉजिटिविटी रेट 5.94% था।

5. मध्य प्रदेश: एक्टिव केस 44,778
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,171 केस सामने आए और 8,373 लोग ठीक हुए। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 5,533 केस सामने आए थे। इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 10.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,662 लोगों की मौत हो गई। 44,778 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 6.75% है, जो एक दिन पहले 7.09% था।

1. राजस्थान: नए केस से ज्यादा लोग ठीक हुए
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 4,509 केस सामने आए और 9,752 लोग ठीक हुए। इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी शनिवार को 5,602 केस सामने आए थे और 9,309 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 19 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 12.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,379 लोगों की मौत हो गई। 45,893 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.32% है, जो एक दिन पहले 11.40% था।

2. गुजरात: पॉजिटिविटी रेट 4.67%
गुजरात में रविवार को 3897 नए केस मिले। 10,273 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 4710 नए केस मिले थे। 11,184 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई।

अब तक राज्य में कुल 12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,667 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 44,618 और पॉजिटिविटी रेट 4% के करीब है। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट 4.67% था।

3. उत्तर प्रदेश: पॉजिटिविटी रेट 2% के करीब
यहां बीते 24 घंटे में 2,774 नए कोरोना केस आए। 7,117 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 3,521 नए कोरोना केस आए थे। 7,401 लोग ठीक हुए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 20.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,318 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 28,156 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 2% के करीब है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 1.83% था।

4. आंध्र प्रदेश: नए केस 3,000 से नीचे पहुंचे
आंध्र में बीते 24 घंटे में 2,690 नए केस सामने आए, जबकि 11,855 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 3,396 नए केस सामने आए थे, जबकि 13,005 लोग ठीक हुए थे और 9 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 23.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं और 14,664 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 69,572 हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.41% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 11.38% था।

5. ओडिशा: 24 घंटे में 23 की मौत
ओडिशा में बीते 24 घंटे में 2,106 नए केस दर्ज किए गए। इस दौरान 3,624 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 2,603 नए केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 5,376 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य में अब तक 12.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 8,734 पहुंच गया है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20,048 और पॉजिटिविटी रेट 4% के करीब है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 4.13% था।

6. हरियाणा: कुल एक्टिव केस 14,113
राज्य में बीते 24 घंटों में 1,544 लोग संक्रमित पाए गए। 2,995 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई है। यहां शनिवार को 1,980 लोग संक्रमित पाए गए थे। 3,247 लोग ठीक हुए थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 9.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,395 लोगों की मौत हो गई। कुल 14,113 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 5.56% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 6.12% था।

7. दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट
दिल्ली में रविवार को 1,410 नए कोरोना केस सामने आए और 14 लोगों की मौत हुई। 2,506 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शनिवार को 1,604 नए कोरोना केस सामने आए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। 3,324 लोग ठीक भी हुए थे।

अब तक राज्य में 18.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.09 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,983 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए 3% से नीचे आ गया है। शनिवार को यह 2.87% था।

8. छत्तीसगढ़: एक हजार से नीचे पहुंचे नए केस
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 976 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 1,241 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 1,764 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 3,554 लोग ठीक हुए थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य के 11.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 13,937 पहुंच गया है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 16,608 और पॉजिटिविटी रेट 5% के करीब है। एक दिन पहले भी पॉजिटिविटी रेट 5.24% था।

9. पश्चिम बंगाल: अब तक 20.05 लाख संक्रमित
पश्चिम बंगाल में रविवार को 835 नए केस मिले हैं। इस दौरान 2,083 मरीज ठीक हुए, जबकि 34 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले शनिवार को 1,345 नए केस मिले थे। इस दौरान 2,251 मरीज ठीक हुए थे, जबकि 31 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य में अब तक कुल 20.05 लाख केस मिले हैं, जबकि 19.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 20,823 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 17,994 हैं। पॉजिटिविटी रेट 3% के करीब है, जो कि एक दिन पहले 3.66% था।

10. पंजाब: राज्य में 10,351 एक्टिव केस
पंजाब में बीते दिन 755 नए संक्रमित मिले हैं और 28 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2,692 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शनिवार को 974 नए संक्रमित मिले थे और 16 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2,963 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

अब तक राज्य में 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,436 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव केस 10,351 हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3% के करीब है। एक दिन पहले भी यह 3.26% था।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP

बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP

by UB India News
July 12, 2025
0

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बगैर गठबंधन के चुनाव मैदान में रहेगी और अधिकांश सीटों पर...

एनएचएआई का बड़ा ऐलान: ₹3.4 लाख करोड़ की लागत से बनेगा गोरखपुर–किशनगंज–सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे…

एनएचएआई का बड़ा ऐलान: ₹3.4 लाख करोड़ की लागत से बनेगा गोरखपुर–किशनगंज–सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे…

by UB India News
July 12, 2025
0

उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने...

धर्मांतरण : यूपी मे छांगुर के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला, महाराष्ट्र में कानून बनाने की तैयारी

धर्मांतरण : यूपी मे छांगुर के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला, महाराष्ट्र में कानून बनाने की तैयारी

by UB India News
July 12, 2025
0

यूपी के बहराइच जिले में छांगुर बाबा के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला। धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा...

दुनिया कब तक अमेरिकी डॉलर पर निर्भर रह सकती है?

दुनिया कब तक अमेरिकी डॉलर पर निर्भर रह सकती है?

by UB India News
July 12, 2025
0

डॉलर से आजादी की मुहिम को लेकर BRICS में शामिल देश ऐक्टिव नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत ने इम...

दिल्ली में आखिर एक के बाद एक क्यों गिर रहे मकान …………..

दिल्ली में आखिर एक के बाद एक क्यों गिर रहे मकान …………..

by UB India News
July 12, 2025
0

शहर के वेलकम इलाके में ईदगाह के निकट शनिवार की सुबह एक चार मंजिला इमारत ढहने की खबर आई। जनता...

Next Post
लताजी को श्रद्धांजलि दे राज्यसभा एक घंटे के लिए स्थगित, लोस करेगी शाम को नमन

लताजी को श्रद्धांजलि दे राज्यसभा एक घंटे के लिए स्थगित, लोस करेगी शाम को नमन

लुधियाना में युवक ने राहुल के चलती कार पर फेंका झंडा

लुधियाना में युवक ने राहुल के चलती कार पर फेंका झंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend