• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

योगी के नामांकन पर गृह मंत्री शाह बोले- जनता BJP के साथ, इस बार भी 300 के पार

UB India News by UB India News
February 5, 2022
in उत्तरप्रदेश
0
योगी के नामांकन पर गृह मंत्री शाह बोले- जनता BJP के साथ, इस बार भी 300 के पार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। पांच बार से सांसद योगी पहली बार गोरखपुर में शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 33 सालों से भाजपा का कब्जा है। योगी के नामांकन में खुद गृह मंत्री अमित शाह और यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे। यह पहली बार है, जब शाह किसी के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन के जरिए पूर्वांचल में बड़ा सियासी शो दिखाने की कोशिश हो रही है।

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने सीएम योगी। उनके साथ अमित शाह मौजूद हैं।
कलेक्ट्रेट में नामांकन करने सीएम योगी। उनके साथ अमित शाह मौजूद हैं।

माफिया आजम-अतीक और मुख्तार जेल में ही रहेंगे

RELATED POSTS

काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे शिलान्यास, 16 अटल आवासीय स्कूलों का भी होगा लोकार्पण

न I-N-D-I-A, न NDA… किसी से गठबंधन नहीं’: मायावती

इससे पहले महाराणा प्रताप कॉलेज में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा, ‘योगी के शासन में माफिया जेल में हैं। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खान जेल में ही रहेंगे। आज हम योगी का पर्चा भरवाने आए हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनको तो लगता है कोरोना के कारण सभाएं सीमित हो गई हैं, लोगों के बीच जाना नहीं पड़ रहा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भैया जो प्रचार करना है कर लो, उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है, भाजपा को फिर से 300 के पार सीटें मिलने वाली हैं’।

‘उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से एक बार भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया है’।

गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी।
गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी।

और क्या बोले शाह?

  • उत्तर प्रदेश की महान जनता ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी 300 से अधिक सीटों के साथ हमें बहुमत दिया। फिर भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया।
  • 2 साल तक योगी जी ने यहां सुशासन की नींव डालने का काम किया, उसको देखते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में सारे विपक्षी दलों ने एकत्र होकर महागठबंधन बनाया।
  • गोरखपुर में जापानी बुखार से सैकड़ों बच्चे मरते थे। 2014 के चुनाव में मैंने यहां प्रेस कान्फ्रेंस किया तो योगी ने सटीक जवाब दिया था। आज 90 फीसदी केस कम हो गए हैं।
  • नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश से ही सांसद बनकर गए हैं। वह हमेशा कहते हैं कि जब तक उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होता, देश का विकास असंभव है। पीएम मोदी हमेशा गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासी इनके उत्थान के लिए लगे रहे हैं।
  • मैंने भुवनेश्वर कार्यकारिणी में कहा था कि जो बचे हुए हैं वो भी एकत्र हो जाओ और कर लो दो दो हाथ, हम फिर से एक बार दो तिहाई से बहुमत से सरकार बनाएंगे। मोदी जी के नेतृत्व में फिर से 65 सीटें आई।

बड़े चेहरों में ये शामिल

बड़े चेहरों में यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद, सांसद रवि किशन मौजूद हैं।

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा हुई।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा हुई।

योगी बोले- बिना भेदभाव आस्था का सम्मान, सुरक्षा की गारंटी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘2019 के चुनाव में देश ओर दुनिया के तमाम राजनीतिक विश्लेषक मानते थे कि भाजपा का यूपी में क्या होगा? तब भी अमित शाह कहते थे कि 64-65 से कम नहीं जीतेगी। भाजपा ने यहां 64 सीट जीतकर गठबंधन को फेल कर दिया था। हमने बिना किसी भेदभाव के विकास की परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है।

यह डबल इंजन के सरकार की बदौलत हो पाया है। नतीजा कोई भी व्यक्ति नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर सकता। राजनीतिक टिप्पणी अलग बात है। 5 सालों के भीतर सरकार और संगठन ने बिना भेदभाव हर किसी की आस्था का सम्मान किया, और सुरक्षा की गारंटी दी है’।

एयरपोर्ट पर अमित शाह का सीएम योगी ने स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर अमित शाह का सीएम योगी ने स्वागत किया।

नामांकन से पहले योगी ने की साधना

नामांकन से पहले सीएम योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में हवन-पूजन कर अर्चना की। रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से जीत की कामना की। इसके अलावा योगी ने अपने गुरु महंत अवेधनाथ का भी आशीर्वाद लिया। BJP के प्रदेश पदाधिकारियों ने गोरखपुर में डेरा डाल लिया है। गृह मंत्री अमित शाह का डोर-टु-डोर कैंपेन भी होगा। हालांकि मौसम खराब होने से कैंपेन के टलने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंच रहे हैं।

नामांकन से पहले सीएम योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
नामांकन से पहले सीएम योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

प्रस्तावकों में दिखी सोशल इंजीनियरिंग
योगी के चार प्रस्तावकों में सोशल इंजीनियरिंग देखने को मिली है। चार प्रस्तावकों में दलित, ब्राह्मण, कायस्थ और वैश्य समाज के लोग हैं।

  • विश्वनाथ-रैदास मंदिर के अध्यक्ष
  • मयंकेश्वर पांडेय-मशहूर शिक्षाविद
  • डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव- पेशे से डॉक्टर
  • सुरेंद्र अग्रवाल- व्यापारी

डोर- टु- डोर कैंपेनिंग भी कर सकते हैं अमित शाह
वहीं, संभावना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का नामांकन कराने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ घर-घर जनसंपर्क कर मतदान की भाजपा के समर्थन में मतदान की अपील कर सकते हैं।

मतदाता जागरूकता एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर क्लब में 3 बजे से 4 बजे तक मतदाता जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे गोरखपुर क्लब में ही प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ पांच फरवरी को घर-घर जनसंपर्क करेंगे। मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में सुबह 9 से 10 बजे तक वे सिख समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे।

UB India News

UB India News

Related Posts

काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे शिलान्यास, 16 अटल आवासीय स्कूलों का भी होगा लोकार्पण

काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे शिलान्यास, 16 अटल आवासीय स्कूलों का भी होगा लोकार्पण

by UB India News
September 24, 2023
0

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अपनी संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग...

न I-N-D-I-A, न NDA… किसी से गठबंधन नहीं’: मायावती

न I-N-D-I-A, न NDA… किसी से गठबंधन नहीं’: मायावती

by UB India News
August 31, 2023
0

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि न तो उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A से और न ही सत्तारूढ़ एनडीए से...

रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ के छुए पांव, शुरू हुई चर्चा, कहीं ये कारण तो नहीं?

रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ के छुए पांव, शुरू हुई चर्चा, कहीं ये कारण तो नहीं?

by UB India News
August 21, 2023
0

उत्तर प्रदेश में सुपरस्टार रजनीकांत और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात का मुद्दा खासा गरमाया हुआ है। चर्चा में रजनीकांत...

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की जा सकती है सदस्यता, स्पेशल कोर्ट ने दी है दो साल की सजा

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की जा सकती है सदस्यता, स्पेशल कोर्ट ने दी है दो साल की सजा

by UB India News
August 8, 2023
0

उत्‍तर प्रदेश के इटावा से बीजेपी लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया को आगरा की स्पेशल कोर्ट ने दो साल की सजा...

ज्ञानवापी सर्वे पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC पहुंचा मुस्लिम पक्ष

ज्ञानवापी सर्वे पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC पहुंचा मुस्लिम पक्ष

by UB India News
August 4, 2023
0

ज्ञानवापी सर्वे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति गुरुवार (3 अगस्त) को...

Next Post
योगी आदित्यनाथ सरकार में निड़र तो हुई हैं महिलाएं……..

योगी आदित्यनाथ सरकार में निड़र तो हुई हैं महिलाएं........

केंद्र सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी को दी Z कैटेगरी की सुरक्षा

केंद्र सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी को दी Z कैटेगरी की सुरक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN