ADVERTISEMENT
UB India News
Friday, August 19, 2022
  • Login
  • Register
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • गैजेट
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • विधानसभा चुनाव 2022
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • गैजेट
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • विधानसभा चुनाव 2022
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result
Home TAZA KHABAR

ऐतिहासिक पहल का साल

UB India News by UB India News
January 5, 2022
in TAZA KHABAR, अध्यात्म, खास खबर, ब्लॉग, शिक्षा
0
ऐतिहासिक पहल का साल

शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों के पाठों तक सीमित नहीं होती बल्कि यह जीवन के पाठ के बारे में भी बताती है। ऐसी शिक्षा हमें भगवद्वीता में साफ दृष्टिगोचर होती है। श्रीमद्भगवीता व्यक्ति के चरित्र निर्माण का सबसे विश्वसनीय और समावेशी मार्ग है। विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमारी युवा पीढ़ी गीता के ज्ञान को पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा में ही आत्मसात करेगी॥ २०२०–२१ जहां विश्व में कोविड महामारी के लिए जाना जाएगा‚ वहीं ये दौर भारत में एक ऐतिहासिक पहल के लिए भी दर्ज किया जाएगा। एक ओर जहां पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा था‚ वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ३४ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नई शिक्षा नीति का आगाज हुआ। यह केवल एक नीति नहीं है‚ यह नये भारत का विजन पत्र भी है। नई शिक्षा नीति न केवल भारतीय मूल्यों पर आधारित है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीयता को भी साथ लेकर चलती है। प्रधानमंत्री ने जेएनयू के एक कार्यक्रम में कहा था‚ ‘२१वीं सदी ज्ञान की सदी है और भारत इसका नेतृत्व करेगा। नई शिक्षा नीति का आगमन इसी दिशा में एक पहल है।’॥ एक और जहां इंडियन नॉलेज सिस्टम (भारतीय ज्ञान परम्परा) पर विशेष फोकस है‚ वहीं दूसरी ओर इंडियन वैल्यू सिस्टम (भारतीय मूल्यों) पर भी जोर दिया जा रहा है। नई शिक्षा नीति नये पाठ्यक्रम (एनसीएफ) की भी बात करती है। अभी तक मैकाले मॉडल के तहत देश के छात्रों को उन अध्यायों को पढ़ाया गया है जो देश की पीढ़ी को न तो भारत पर गर्व का आभास कराता है और न ही भारतीयता का बोध। अब नये पाठ्यक्रम को नये सिरे से‚ तथ्यात्मक रूप से‚ स्पष्ट स्वरूप में एवं सही परिपेक्ष्य में लाने का काम प्रारम्भ हो चुका है एनसीएफ स्टीयरिंग कमेटी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। ये एक शानदार पहल है जिसका स्वागत किया जाना स्वाभाविक है।

नई शिक्षा नीति के तहत एक और बड़ी पहल हुई है। शिक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन नॉलेज सिस्टम डिवीजन (भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ) का गठन भी हो चुका है। यह प्रकोष्ठ भारतीय ज्ञान परम्परा को पोषित और संरक्षित करने के साथ–साथ भारतीय ज्ञान परम्परा को विश्व पटल पर ले जाने का भी काम करेगा। हमारे वेद‚ उपनिषद‚ ग्रंथ पूरे विश्व के लिए ज्ञान का स्रोत रहे हैं। ज्ञान का ऐसा अद्भुत भंडार पूरी दुनिया में किसी के पास नहीं है। ऐसा ही एक ज्ञान शास्त्र है श्रीमद्भगवीता कर्मयोग का जो पाठ हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने किंकर्त्तव्य्यविमूढ़ अर्जुन को पढ़ाया था‚ उसका आज भी कोई विकल्प नहीं है। ‘कर्म ही धर्म है’ का संदेश पूरे विश्व को गीता ने दिया। आज भी श्रीमद्भगवीता सबसे ज्यादा बिकने वाली और सर्वाधिक भाषाओं में अनूदित की गई पुस्तक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के सभी राष्ट्र प्रमुखों को श्रीमद्भगवीता भेंट कर भारतीय संस्कृति से सभी देशों को अवगत कराने का कार्य किया। गीता जीवन का सार है‚ इसमें कोई दो राय नहीं है। क्यों न गीता को शैक्षिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए! इस विषय को संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने बड़े सार्थक और तार्किक रूप से उठाया था‚ जिसका मैं जिक्र करना चाहूंगा। मेरा मत है कि उनकी ये मांग पूरी तरह तर्कसंगत है और न्यायसंगत भी। गीता को धार्मिक नहीं‚ शैक्षणिक दृष्टिकोण से समझने की आवयश्कता है।

RELATED POSTS

कार्तिकेय सिंह को करना था सरेंडर, ली मंत्री पद की शपथ ,सीएम नीतीश ने कहा- मुझे इसकी जानकारी नहीं

लालू यादव आज आएंगे पटना!

मेरा मानना है कि विश्व गुरु भारत की परिकल्पना भारतीय ज्ञान के स्रोतों के साथ युवा पीढ़ी के समागम के बिना संभव नहीं है। मुझे महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टिन का कथन याद आता है–‘जब–जब मैं गीता को पढ़ता हूं और यह समझने का प्रयास करता हूं कि किस प्रकार ईश्वर ने ब्रह्मांड का निर्माण किया होगा बाकी सब कुछ तुच्छ नजर आता है।’ महान चिंतक हेनरी डेविड थोरू ने कहा था–‘हर सुबह जब मैं श्रीमद्भगवीता के दर्शन‚ असीम और अद्भुत ब्रम्हांड चिंतन से आत्मसात करता हूं तो सब कुछ मिथ्या नजर आता है। राल्फ एमर्सन जैसे महान चिंतक ने भी श्रीमद्भगवीता को सर्वोच्च ज्ञान के भंडार के रूप में परिभाषित किया है। गीता को लेकर उनके विचार आपने आप में एक सुखद अनुभव है।

गांधी‚ टैगोर‚ विवेकानंद‚ दयानन्द जैसी महान आत्माओं को गीता की शरण में ही जीवन का सार मिला। सभी ने गीता को जीवन में एक प्रयोग के रूप में आत्मसात किया और एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। आज दुनिया के उच्च पदों पर बैठे सभी शीर्ष पदाधिकारियों के कक्ष में श्रीमद्भगवीता का मार्गदर्शक के रूप में मौजूद होना इस महान ज्ञान के भंडार एवं दर्शन की महत्ता को स्थापित करता है। अगर आप इस पुस्तक का अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि ये कोई धार्मिक पुस्तक नहीं बल्कि सफल जीवन का दर्शन है। आखिर क्यों हम अपनी आने वाली पीढ़ी को इसके साक्षात्कार से वंचित रखें। इसलिए ये सही समय है कि हम व्यवस्थित रूप से गीता के ज्ञान को शैक्षणिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की दिशा में आगे बढ़ें। शिक्षा नीति का क्रियान्वयन एक ऐतिहासिक अवसर है‚ जिसे हमें चूकना नहीं चाहिए॥। हाल ही के दिनों में माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पुस्तकें न केवल हमें ज्ञान देती हैं बल्कि हमारे वयक्तित्व का भी निर्माण करती हैं। नई शिक्षा नीति को लेकर उनका विजन युवा पीढ़ी को वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करने का है। वैश्विक नागरिक तैयार करने का उनका संकल्प तभी पूरा होगा जब हम चरित्र निर्माण से व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों के पाठों तक सीमित नहीं होती बल्कि यह जीवन के पाठ के बारे में भी बताती है। ऐसी शिक्षा हमें भगवद्वीता में साफ दृष्टिगोचर होती है। श्रीमद्भगवीता व्यक्ति के चरित्र निर्माण का सबसे विश्वसनीय और समावेशी मार्ग है। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमारी युवा पीढ़ी गीता के ज्ञान को पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा में ही आत्मसात करेगी। विश्वगुरु भारत का मार्ग गीता के कर्मयोग‚ भारतीय ज्ञान परम्परा और भारतीय मूल्यों की त्रिवेणी से ही प्रशस्त होगा‚ ऐसा मेरा अटूट विश्वास है।

UB India News

UB India News

Related Posts

कार्तिकेय सिंह को करना था सरेंडर, ली मंत्री पद की शपथ ,सीएम नीतीश ने  कहा- मुझे इसकी जानकारी नहीं

कार्तिकेय सिंह को करना था सरेंडर, ली मंत्री पद की शपथ ,सीएम नीतीश ने कहा- मुझे इसकी जानकारी नहीं

by UB India News
August 17, 2022
0

आरजेडी के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही हैं। बाहुबली आनंद मोहन...

दिल्ली से आज पटना आएंगे लालू यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का करेंगे ऐलान

लालू यादव आज आएंगे पटना!

by UB India News
August 17, 2022
0

लालू प्रसाद यादव आज यानि बुधवार की शाम 6 बजे पटना पहुंचेंगे. लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी बेटी व...

बाढ़ से बर्बादी का स्थायी समाधान तलाशना होगा

बाढ़ से बर्बादी का स्थायी समाधान तलाशना होगा

by UB India News
August 17, 2022
0

प्राकृति प्रदत्त विपदाओं में बाढ़ काफी भयावह मानी जाती है। बिहार भारत का सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित राज्य है। बाढ़...

कातिल चीनी मांझा…….

कातिल चीनी मांझा…….

by UB India News
August 17, 2022
0

मांझा न केवल पतंगों को काट रहा है बल्कि लोगों की गर्दन पर भी वार कर रहा है। पिछले 20...

कब मिटेगा जाति–कलंक..?

कब मिटेगा जाति–कलंक..?

by UB India News
August 17, 2022
0

कैसी विडंबना है कि जब तेरह अगस्त को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था‚ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के...

Next Post
ऐसे विवादों से बचें

ऐसे विवादों से बचें

आतंकियों पर कार्रवाई तेज ,5 दिनों में 5 मुठभेड़, 8 आतंकी ढेर

आतंकियों पर कार्रवाई तेज ,5 दिनों में 5 मुठभेड़, 8 आतंकी ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Call Us - 9835217899

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved || Developed by - Ambit Solutions

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • गैजेट
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • विधानसभा चुनाव 2022
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved || Developed by - Ambit Solutions

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In