• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

गांधी को गाली दी अफसोस नहीं, मृत्युदंड भी स्वीकार

UB India News by UB India News
December 28, 2021
in Lokshbha2024, अध्यात्म, प्रदेश
0
गांधी को गाली दी अफसोस नहीं, मृत्युदंड भी स्वीकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रायपुर की धर्म संसद में महात्मा गांधी को गाली देने के बाद देशभर में बहस की वजह बने महाराष्ट्र के संत कालीचरण का नया बयान सामने आया है। इसमें वो कह रहे हैं- गांधी को अपशब्द कहने के लिए मुझ पर FIR हुई है, मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है। मैं गांधी से नफरत करता हूं, मेरे हृदय में गांधी के प्रति तिरस्कार है। अपने ताजा बयान में कालीचरण ने गोडसे को महात्मा बताते हुए कहा कि मैं गोडसे को कोटि-कोटि नमस्कार करता हूं उनके चरणों में मेरा साष्टांग प्रणाम है।

कालीचरण महाराष्ट्र में हिंदूवादी संगठनों के कार्यक्रम में हमेशा शामिल होते हैं।
कालीचरण महाराष्ट्र में हिंदूवादी संगठनों के कार्यक्रम में हमेशा शामिल होते हैं।

रायपुर की धर्म संसद में महात्मा गांधी के लिए मंच से अपशब्द का प्रयोग कर कालीचरण फरार हो गए थे। सोमवार की आधी रात कालीचरण ने इस पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया। फिर से लगभग वैसी ही बातों को दोहराया जिसकी वजह से उन पर केस दर्ज किया गया है। लगभग 8 मिनट 51 सेकेंड के इस वीडियो में कालीचरण कई तरह की बातें करते दिख रहे हैं। रायपुर में दिए बयान के बाद बवाल हुआ।

RELATED POSTS

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला

अहमदाबाद विमान हादसा- विजय रूपाणी का आज शाम होगा अंतिम संस्कार

रायपुर में दिए बयान के बाद बवाल हुआ।

कालीचरण ने गांधी पर भगत सिंह, राजगुरु की फांसी न रुकवाने का आरोप लगाया
उन्होंने कहा है कि गांधी की वजह से ही सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री नहीं बने। अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रधानमंत्री बनते तो आज भारत अमेरिका से बड़ी पावर बन सकता था। कालीचरण ने महात्मा गांधी पर वंशवाद को बढ़ावा देने, भगत सिंह, राजगुरु की फांसी न रुकवाने, जैसे आरोप लगाए।

वीडियो में कालीचरण ने कहा है कि कोई राष्ट्र का पिता नहीं हो सकता। राष्ट्रपिता बनाना है तो छत्रपति शिवाजी, राणा प्रताप और सरदार पटेल जैसे लोगों को बनाना चाहिए जिन्होंने राष्ट्रकुल को एकत्र करने का काम किया। गांधी को देश का बंटवारा करने का जिम्मेदार बताया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने थाने जाकर FIR दर्ज करवाई।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने थाने जाकर FIR दर्ज करवाई।

कालीचरण बोले- मुझ जैसे करोड़ों कालीचरण मरने को तैयार
कालीचरण ने रायपुर पुलिस द्वारा FIR किए जाने के मामले पर कहा है कि मुझे अगर सच बोलने के लिए मृत्यु दंड की सजा भी दी जाती है तो वह मौत को स्वीकार करेंगे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी तो मुझ जैसे तुच्छ जंतु जीकर क्या करेंगे, मुझ जैसे करोड़ों कालीचरण मरने को तैयार हैं।

कालीचरण को रायपुर की पुलिस ढूंढ रही है।
कालीचरण को रायपुर की पुलिस ढूंढ रही है।

फरार हैं कालीचरण, पुलिस ने दर्ज किया केस
रविवार रात रायपुर में कालीचरण पर केस दर्ज किया गया, तब खबर आई थी कि कालीचरण रायपुर छोड़ कर जा चुके हैं। केस दर्ज होने के बाद अब कालीचरण की तलाश रायपुर पुलिस को है। इस वीडियो को जारी कर कहीं ना कहीं इस संत ने सारे सिस्टम को चैलेंज कर दिया है। कालीचरण के महाराष्ट्र में होने की खबर है। कालीचरण इस वक्त कहां है इसकी जानकारी धर्म संसद के आयोजकों और रायपुर की पुलिस को नहीं है, तलाश जारी है।

खुद को कालीपुत्र बताते हैं कालीचरण।
खुद को कालीपुत्र बताते हैं कालीचरण।

बॉडी बिल्डिंग और गाने का शौक
एक संत जो बॉडी बिल्डिंग का शौकीन है, कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं, मगर गाता है तो क्लासिकल सिंगर की तरह आलाप लेकर सभी चौंका देता है। उसका असली नाम अभिनीत धनंजय सराग है। वो भावसार समाज के हैं। उनके पिता दवा की दुकान चलाते हैं। कालीचरण महाराष्ट्र के अकोला में स्थानीय युवाओं में वे काफी लोकप्रिय हैं। कालीचरण 8वीं क्लास तक ही पढ़े। बचपन में बदमाशियों से परेशान होकर मां-बाप ने उन्हें उनकी मौसी के घर इंदौर भेज दिया था।

हर दिन पूजन के साथ ये संत कसरत भी खूब करता है
हर दिन पूजन के साथ ये संत कसरत भी खूब करता है

कालीचरण महाराज राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। 2017 में अकोला नगर निकाय चुनाव में उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन हार गए थे। कालीचरण महाराज इससे पहले शिवतांडव स्त्रोत का पाठ कर चर्चा में आए थे। पिछले साल जुलाई में रायसेन के शिव मंदिर में उन्होंने इसका पाठ किया था। कालीचरण महाराज खुद को कालीपुत्र बताते हैं। कालीचरण दावा करते हैं कि उन्हें काली मां ने दर्शन दिया था और हादसे में घायल पैर को ठीक कर दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला

by UB India News
June 18, 2025
0

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खामी के चलते रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट...

अहमदाबाद विमान हादसा- विजय रूपाणी का आज शाम होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसा- विजय रूपाणी का आज शाम होगा अंतिम संस्कार

by UB India News
June 16, 2025
0

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हुआ था। सोमवार को उनका शव परिजनों को...

केदारनाथ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 7 लोगों की हुई मौत

केदारनाथ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 7 लोगों की हुई मौत

by UB India News
June 16, 2025
0

आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर ने केदार नाथ धाम यात्रा के लिए प्रातः 5:21 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी...

चार धाम यात्रा शुरू , गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट …………

45 दिन में 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए चार धाम के दर्शन…………….

by UB India News
June 14, 2025
0

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 45 दिन की यात्रा में...

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, पुंछ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव, कश्मीर में क्यों हाई अलर्ट?

by UB India News
June 13, 2025
0

इजराइल और ईरान के बीच की स्थिति पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण है. इसी बीच इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान...

Next Post
PM मोदी आज कानपुर में मेट्रो की देंगे सौगात, IIT छात्रों को किये संबोधित

PM मोदी आज कानपुर में मेट्रो की देंगे सौगात, IIT छात्रों को किये संबोधित

किशोर 1 जनवरी से कोविन ऐप और पोर्टल पर कोरोना वैक्सीन के लिए कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

किशोर 1 जनवरी से कोविन ऐप और पोर्टल पर कोरोना वैक्सीन के लिए कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend