ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव के पटना पहुंचते ही सियासी हलचल के साथ–साथ पारिवारिक घमासान भी शुरू

UB India News by UB India News
October 26, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजद
0
लालू यादव के पटना पहुंचते ही सियासी हलचल के साथ–साथ पारिवारिक घमासान भी शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अरसे बाद रविवार को राजधानी पटना पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सियासी हलचल के साथ–साथ पारिवारिक घमासान भी शुरू हो गया है। लालू के साथ दिल्ली से रविवार को उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर लालू के छोटे बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव‚ तेजप्रताप यादव और प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह‚ संजय यादव‚ सुनील सिंह समेत राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
राजद अध्यक्ष अपने काफिले के साथ हवाईअड्डे से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के १० सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास के लिए रवाना हो गये। राजद अध्यक्ष के साथ हवाईअड्डा से आये उनके बड़े पुत्र एवं विधायक तेजप्रताप यादव को राबड़ी आवास के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया। इससे नाराज तेजप्रताप ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि मुझे आवास के मुख्य प्रवेश द्वार तक ही आने की अनुमति थी। मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर मैंने राजद अध्यक्ष को अपने आवास पर पांच मिनट के लिए चलने के लिए कहा‚ लेकिन पिताजी (लालू यादव) को जगदानंद सिंह‚ सुनील यादव और संजय यादव ने रोक दिया। पिताजी के लिए उन्होंने अपने आवास पर अलग से व्यवस्था की थी‚ लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। साथ ही राजद अध्यक्ष के बड़े पुत्र एवं विधायक श्री यादव अपने राजधानी स्थित सरकारी आवास के बाहर धरना पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक पिताजी (लालू यादव) उनके घर नहीं आएंगे वह पूरी रात इसी तरह धरना पर बैठे रहेंगे। उनके साथ छात्र जनशक्ति परिषद जिसके वह अध्यक्ष भी हैं के कार्यकर्ता भी धरना पर बैठे गयेे। देर रात लालू अपने बड़े़ पुत्र तेजप्रताप के आवास पर पहुंचे। वहां तेजप्रताप ने लालू के पैर धोये। इसके बाद तेजप्रताप नरम पड़़ गये।

इससे पहले‚ राजद अध्यक्ष ने दिल्ली से रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी भक्त चरण दास को ‘भकचोनहर दास’ बताते हुए कहा था कि कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस को हारने और जमानत जब्त कर आने के लिए दे देते। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी से क्या गठबंधन होगा‚ क्या मतलब है गठबंधन का। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने राजद पर आरोप लगाया था कि राजद पर्दे के पीछे से भाजपा से मिली हुई है। बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का अब घटक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी ४० सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
तेज प्रताप का धरना, लालू की मजबूरी, लालू-राबड़ी आखिर पैर धुलवा वापस हुए

तेज प्रताप का धरना, लालू की मजबूरी, लालू-राबड़ी आखिर पैर धुलवा वापस हुए

उपचुनाव : तारापुर और कुशेश्वरस्थान में आज मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे चुनाव प्रचार

उपचुनाव : तारापुर और कुशेश्वरस्थान में आज मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे चुनाव प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend