ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आईसीसी टी-20 का 2021 का सबसे बड़ा मुकाबला आज

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
आईसीसी टी-20 का 2021 का सबसे बड़ा मुकाबला आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी-20 का 2021 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-12 राउंड में यह टूर्नामेंट का 16वां मैच होगा जबकि भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी जीत के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर बनी रहेगी। ऐसे में मैच शुरू होने से पहले ही इससे जुड़ी कई तरह की बातें सामने निकलकर आ रही है। इतना ही नहीं मुकाबले को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स लेकर पूर्व खिलाड़ी तक अपनी-अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें अबतक कुल पांच बार एक दूसरे साथ भिड़ चुकी है। टी-20 विश्व कप में खेले गए इन पांचों मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। आखिरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत साल 2016 में हुई थी। भारत ने इस मैच में 3 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके अलावा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 2007 (दो बार) के अलावा 2012, 2014 और 2016 में मात दी थी।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हलांकि यह दोनों टीमें पिछले कुछ सालों से सिर्फ आईसीसी के इवेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आई है लेकिन जब भी यह दोनों टीमें मैदान पर टकराई है उसका रोमांच अलग ही रहा है। सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं भारत-पाकिस्तान को लेकर इसके बाहर भी जुबानी जंग खूब देखने को मिलती है, खास तौर से सोशल मीडिया पर, इन दोनों टीमों के बीच मैच से पहले सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता।

आईसीसी टी-20 विश्व में आज का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। सुपर-12 राउंड में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं यह दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए है। आईसीसी टी-20 विश्व कप में छठा मौका है जब दोनों टीमें एक दूसरे से टकराने के लिए तैयार है। इससे पहले आईसीसी के इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें कुल 5 बार एक दूसरे साथ भिड़ चुकी है, जिसमें हमेशा भारतीय टीम ने बाजी मारी है।

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में आज का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में एक दूसरे को हराने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे। भारत और पाकिस्तान के खेमें में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दमपर मैच के रूख को पलट सकते हैं। ऐसा ही एक खिलाड़ी पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान है, जिसका पिछले एक सालों के प्रदर्शन को देखें तो वह बेमिसाल रहा है। ऐसे में विराट कोहली एंड कंपनी को इस खिलाड़ी से निपटने के लिए खास रणनीति बनाने की जरूरत होगी।

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मौजूदा टी20 विश्व कप के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले को लेकर किसी बहस में पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर विवाद चाहने वालों को कोई ‘मसाला’ नहीं देंगे। कोहली ने पिछले महीने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में होने वाले इस टूर्नामेंट के बाद कप्तानी छोड़ देंगे तो इसकी खूब चर्चा हुई। कोहली के इस फैसले पर कई तरह के विवाद हुये लेकिन कप्तान ने कहा कि वह बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहते है।

क्रिकेट जगत की वर्तमान पीढ़ी के कुछ दिग्गज सितारों से सजी भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार को यहां होने वाले महा मुकाबले में कुछ अनजान चेहरों वाली पाकिस्तानी टीम को फिर से चारों खाने चित करने के लिये तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के किसी भी टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होता है क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्तों की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए उनमें बहुत कम खेल गतिविधियां होती हैं। ऐसे में जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने होती हैं तो दर्शकों का उत्साह भी बुलंदियों पर होता है। अगर आईसीसी के वनडे और टी20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 12 मैचों में जीत दर्ज की है। टी20 विश्व कप के 2007 में शुरू होने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पांचों मैच में पराजित किया है और विराट कोहली की टीम यह विजय अभियान जारी रखने के लिये प्रतिबद्ध है। भारत ने टी20 विश्व कप में सभी मैच महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में जीते जो मेंटोर (मार्गदर्शक) के तौर पर कोहली का साथ देने के लिये यहां हैं। धोनी की उपस्थिति ही बाबर आजम और उनके साथियों की सिरदर्द बढ़ाने के लिये पर्याप्त है। फिर भी यह एक ऐसा मैच है जिसका सभी को इंतजार रहता है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को बताया कि आईसीसी टी20 विश्व के शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान और देश के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीम से बातचीत की थी। इमरान ने 1992 में अपनी पहली विश्व कप जीत के दौरान पाकिस्तान का नेतृत्व करने के अपने अनुभव टीम के साथ साझा किये।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
करवा चौथ पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

करवा चौथ पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

लालू यादव के पटना पहुंचते ही सियासी हलचल के साथ–साथ पारिवारिक घमासान भी शुरू

लालू यादव के पटना पहुंचते ही सियासी हलचल के साथ–साथ पारिवारिक घमासान भी शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend