ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश की राजधानी में छठ पूजा का आयोजन होगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बरकरार

UB India News by UB India News
October 22, 2021
in अध्यात्म, खास खबर, दिल्ली
0
देश की राजधानी में छठ पूजा का आयोजन होगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बरकरार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की राजधानी में छठ पूजा का आयोजन होगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बरकरार है. कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा आयोजित करने पर रोक लगा दी है. इस पर विपक्ष ने दिल्ली सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीडीएमए की बैठक बुलाने की मांग की थी. छठ पूजा के आयोजन पर फैसला लेने के लिए 27 अक्टूबर को डीडीएमए की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में फैसला हो जाएगा कि इस बार सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा का आयोजन होगा कि नहीं.

आपको बता दें कि इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी अनिल बैजल को राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा को लेकर एक पत्र लिखा था. उन्होंने एलजी को लिखे पत्र में कहा था कि दिल्ली में कोविड की स्थिति बेहतर है. मेरे विचार में हमें सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छठ पूजा की मंजूरी देनी चाहिए. केजरीवाल ने कहा था कि डीडीएमए की मीटिंग जल्द-से-जल्द बुलाकर छठ पूजा समारोह के आयोजन की अनुमति दी जानी चाहिए. उन्होंने पत्र में लिखा था कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य पड़ोसी राज्यों ने भी अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उचित प्रतिबंधों के साथ छठ पूजा मनाने की अनुमति दी है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

गौरतलब है कि DDMA ने छठ पूजा को लेकर निर्देश जारी किया है. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा आयोजित करने पर रोक लगाई गई है. डीडीएमए ने कहा था कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों/सार्वजनिक मैदानों/नदी के किनारे, मंदिरों आदि में छठ पूजा उत्सव की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही जनता से अपील की गई है कि वे छठ पूजा अपने घरों में ही करें. त्यौहारी सीजन में मेले, फ़ूड स्टाल, झूला, रैली, जूलूस आदि की अनुमति नहीं होगी. दिल्ली में COVID निवारक उपाय 15 नवंबर तक जारी रहेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
लोकतंत्र के मंदिर से महावीर मंदिर तक, पटना में राष्‍ट्रपति का हुआ भव्‍य स्‍वागत

लोकतंत्र के मंदिर से महावीर मंदिर तक, पटना में राष्‍ट्रपति का हुआ भव्‍य स्‍वागत

वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी किया नया दिशानिर्देश

वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी किया नया दिशानिर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend