ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भविष्य में भी अब राजद के साथ गठबंधन नहीं रहेगा:कांग्रेस

UB India News by UB India News
October 23, 2021
in कांग्रेस, खास खबर, पटना, राजद
0
भविष्य में भी अब राजद के साथ गठबंधन नहीं रहेगा:कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपचुनाव ने महागठबंधन के दो बड़े दलों राजद और कांग्रेस को सियासी दुश्मन बना दिया है। तल्खी इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने शुक्रवार को ऐलान कर दिया कि भविष्य में भी अब राजद के साथ गठबंधन नहीं रहेगा। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की राह राजद से अलग होगी। भक्‍त चरण दास ने पटना पहुंचने पर कहा कि आरजेडी से कांग्रेस को कोई गठबंधन नहीं है। बता दें कि भले हीं इस टूट की आशंका पहले से थी, लेकिन कयास यह भी लगाया जा रहा था कि हाइ लेवल पर मामला सुलझ जाएगा। ऐसे में यह कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी  का आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  को बड़ा झटका माना जा रहा है।

बिहार में अपनी ताकत पर खड़ी होगी कांग्रेस

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

बिहार विधानसभा उपचुनाव ही नहीं, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस बिहार की सभी 40 सीटों पर अपने दम पर मैदान में कूदेगी। भक्तचरण दास ने यह भी जोड़ा कि बिहार में हम अब अपनी ताकत पर खड़ा होंगे और राजद से जमकर लड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस के इस बयान को उपचुनाव में राजद पर बढ़त बनाने का प्रयास माना जा रहा है। वोट बचाने, काटने और बटोरने की रणनीति मानी जा रही है। इसीलिए दोनों तरफ से तल्ख बयान आने लगे हैं। एक-दूसरे पर हमले में कोई कसर नहीं है, ताकि वोटरों को बताया और समझाया जा सके कि दोनों के रास्ते अब अलग हैं।

आपसी सहमति पर सीट बांटने का चल रहा था आग्रह

उपचुनाव की घोषणा से लेकर नामांकन वापसी की आखिरी तिथि से पहले तक माना जा रहा था कि दोनों दलों के बीच दोस्ताना संघर्ष होगा। दोनों दल के नेता दूसरे से आग्रह कर रहे थे कि आपसी तालमेल के आधार पर एक-एक सीट बांट ली जाए। सत्ता पक्ष भी इसे नूरा-कुश्ती ही बता रहा था, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजद-कांग्रेस के नेताओं का फासला बढ़ने लगा। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कांग्रेस नेताओं पर आरएसएस समर्थक होने का आरोप लगाया, जिसका उन्हें जवाब भी दिया गया। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण ने पलटवार करने में देर नहीं की। उनका बयान आया कि उपचुनाव के नतीजे के बाद राजद का भाजपा के साथ गठबंधन हो जाएगा।

राजद पर भाजपा से मिलीभगत का लगाया था आरोप

बता दें कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर सारा बखेड़ा कुशेश्‍वरस्‍थान सीट को लेकर हुआ। कांग्रेस इसे अपनी परंपरागत सीट बता रही थी, लेकिन आरजेडी ने कांग्रेस की मांग को ठुकराते हुए दोनों सीटों पर दावेदारी पेश कर दी। दोनों जगहों पर उम्‍मीदवार भी खड़े कर दिए। इसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतार दिए। तब से ही महागठबंधन में दरार पड़ गई थी। दोनों ओर से बयानबाजी की जा रही थी। अब कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्‍त चरण दास ने उसपर मुहर लगा दी है।

लगा चुके आरजेडी पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप

भक्‍त चरण दास ने इससे पहले आरजेडी पर भारतीय जनता पार्टी की मिलीभगत का आरोप लगाया था। इसके बाद आरजेडी नेताओं ने उन्‍हें संघी कह दिया था। शुक्रवार को पटना आने पर जब भक्‍त चरण से सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि इसपर वे कुछ बयान नहीं देंगे। हां, इतना जरूर है कि बिहार में अब आरजेडी के साथ गठबंधन नहीं है। दोनों सीटों पर प्रमुखता से लड़ रहे हैं।

कांग्रेस को कन्‍हैया से बड़ी उम्‍मीद, पप्‍पू भी करेंगे प्रचार

मालूम हो कि बिहार में कांग्रेस एवं आरजेडी का साथ करीब दशकों का है। कई बार दोनों के रास्‍ते अलग हुए और जुड़े। इधर जन अधिकार पार्टी के अध्‍यक्ष व पूर्व सांसद पप्‍पू यादव की भक्‍त चरण दास से मुलाकात के बाद कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि वे कांग्रेस का प्रचार करेंगे। फायरब्रांड नेता कन्‍हैया कुमार भी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए बिहार आ चुके हैं। कांग्रेस को कन्‍हैया से बड़ी उम्‍मीद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
बिहार में जब-जब हल्ला बोल किया, तब तब दिल्ली में तख्ता पलट हुआ

बिहार में जब-जब हल्ला बोल किया, तब तब दिल्ली में तख्ता पलट हुआ

देश हित में कांग्रेस का देंगे साथ:पप्पू यादव

देश हित में कांग्रेस का देंगे साथ:पप्पू यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend