ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन को एकजुट करने की कवायद में पप्पू यादव

UB India News by UB India News
October 17, 2021
in अन्य विपक्ष, पटना
0
महागठबंधन को एकजुट करने की कवायद में पप्पू यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में बने हालात को देखते हुए पूरे विपक्ष को कांग्रेस के साथ खड़े होने की जरूरत है। जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक मोदी सरकार की मनमानी पर रोक नहीं लगाई जा सकती। कोरोना संक्रमण से मरे व्यक्तियों को सरकार जल्द से जल्द मुआवजा राशि दे। उक्त बातें मधेपुरा से पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने शुक्रवार को सरायगढ़ स्थित निवर्तमान प्रमुख विजय कुमार यादव के आवास पर पत्रकारों से कही।

जाप संरक्षक पप्पू यादव ने कहा कि मोदी सरकार देश को टुकड़ा-टुकड़ा करना चाह रही है। किसानों के साथ जो जुल्म कर रही है उस पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्हें गलत तरीके से जेल में डाला गया और फिर एनडीए और विपक्ष के नेता उन्हें सजा करवाने की फिराक में थे जो संभव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आखिर 35 वर्ष पुराने केस में उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया, यह आज भी समझ से परे है। पूर्व सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने गरीबों को मदद करने का काम की। उस समय विपक्ष सोया हुआ था। उनके काम से घबराकर एक गहरी साजिश कर उन्हें जेल में डाल दिया गया।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पप्पू यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण में मरे लोगों को सरकार 4 लाख का मुआवजा दे। जब तक मुआवजा राशि नहीं मिल जाती तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। उनकी पार्टी इसके लिए आंदोलन करेगी। कहा कि आने वाले डेढ़ माह के अंदर देशभर में बिजली का घोर संकट होने वाला है। केंद्र सरकार के मंत्री ने कोयले को बेच दिया है। यदि बिजली संकट हुआ तो लोग कैसे रहेंगे यह सोचनीय बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर बढ़ गया है। सभी लोग मिलकर इस को रोकने का काम करें। पूर्व सांसद के साथ विजय कुमार यादव सहित कई अन्य लोग वहां मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
तेजस्वी ने मुंगेर में डाला डेरा, तारापुर में सियासी जंग तेज

तेजस्वी ने मुंगेर में डाला डेरा, तारापुर में सियासी जंग तेज

खाली रहे पटना पुलिस के हाथ और चर्चित मॉडल मोना राय ने तोड़ दिया दम

खाली रहे पटना पुलिस के हाथ और चर्चित मॉडल मोना राय ने तोड़ दिया दम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend