ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार उपचुनाव: यंग ब्रिगेड vs अनुभव की जंग, कांग्रेस-राजद से दो-दो हाथ करेंगे NDA के तजुर्बेकार

UB India News by UB India News
October 17, 2021
in कांग्रेस, जदयू, पटना, राजद
0
बिहार उपचुनाव: यंग ब्रिगेड vs अनुभव की जंग, कांग्रेस-राजद से दो-दो हाथ करेंगे NDA के तजुर्बेकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा की तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीटों के लिए हो रहा उपचुनाव आने वाले समय की राजनीति में कई बड़े संकेत देने वाली है. लेकिन जिस बात पर सबसे ज़्यादा नज़रें टिकी हुई है वो है चुनाव प्रचार करने वाले यंग ब्रिगेड पर. चूंकि इस उपचुनाव में युवा चेहरे प्रचार में सबसे ज़्यादा दहाड़ने वाले हैं, महागठबंधन की तरफ़ से ज़्यादातर युवा नेताओं ने कमाल सम्भाल रखी है. वहीं NDA की तरफ से अनुभव को ज़्यादा तरजीह दी गई है. ऐसे में तजुर्बेकार राजनेता बनाम युवा तुर्कों के बीच होने वाली जंग दिलचस्प होती जा रही है. उपचुनाव के घमासान में कौन-कौन से चेहरे हैं जिन पर लोगों की नजर रहेगी, आइए उन्हें देखते हैं.

राजदः यूं तो राष्ट्रीय जनता दल ने कई विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया है, लेकिन सबकी नजरें एक बार फिर तेजस्वी यादव पर है, जो इस उपचुनाव में सबसे महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाले हैं. बिहार विधानसभा चुनाव की ही तरह इस बार भी बिना लालू यादव के चुनाव मैदान में डटे तेजस्वी यादव ने प्रचार की बागडोर सम्भाल ली है. तेजस्वी को इस बार भी NDA की नीतियों और उसके नेताओं को न सिर्फ बेचैन करने को तैयार रहना है, बल्कि अपने सहयोगी कांग्रेस उम्मीदवार के ख़िलाफ भी चुनाव प्रचार करना है. ऐसे में उनके भाषण कैसे होंगे, यह देखने वाली बात होगी.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

कांग्रेसः तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने राजद के साथ-साथ अपने उम्मीदवार भी उतारे हैं. सहयोगी दल राजद से नाराज होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक चुनावी प्रचार करने के लिए युवा नेताओं की फ़ौज उतार दी है. इनके टार्गेट पर न सिर्फ़ NDA रहेगा, बल्कि राजद को भी वे निशाना बनाएंगे, उपचुनाव को दिलचस्प रंग दे सकता है. कांग्रेस ने कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी, हार्दिक पटेल और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे युवा नेताओं को प्रचार की कमान सौंपी है, जो अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. ये देखना दिलचस्प होगा कि NDA के साथ-साथ इनके निशाने पर राजद भी रहता है, तो वह हमला कैसा होगा. क्योंकि खबर है कि कन्हैया कुमार के कांग्रेस में आने के बाद राजद खफा है.

NDA: बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू के लिए दोनों विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव प्रतिष्ठा की जंग बन गया है. इन दोनों ही सीटों पर पहले जदयू का कब्ज़ा रहा है. पार्टी के दोनों विधायकों के आकस्मिक निधन के बाद ही ये उपचुनाव हो रहे हैं. ऐसे में पार्टी हर कीमत पर अपनी सीट कब्जाए रखना चाहती है. यही वजह है कि जदयू ने न सिर्फ़ विधायकों बल्कि सांसद और मंत्री तक की फ़ौज मैदान में उतारी है. इसमें उसे भाजपा के साथ-साथ एनडीए के अन्य सहयोगी दलों- हम और वीआईपी का साथ भी मिल रहा है. चुनाव प्रचार में सबसे महत्वपूर्ण रोल नीतीश कुमार अदा करेंगे, वहीं उनके साथ ललन सिंह और आरसीपी सिंह भी रहेंगे. भाजपा और हम की तरफ से सुशील मोदी और जीतनराम मांझी के अलावा मुकेश सहनी भी प्रचार करेंगे.

तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों के चुनाव में इन दलों के अलावा युवा नेता चिराग पासवान भी होंगे, जिन पर सियासी जानकार नजर बनाए रखेंगे. यह देखना रोचक होगा कि बिहार के इस उपचुनाव की जंग में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच होने वाला यह सियासी संग्राम किसके पक्ष में नतीजे देता है. चुनाव के दौरान मतदाताओं का रुझान भी गौर करने वाला होगा कि आखिर वह किस पार्टी में अपना भविष्य देखते हैं और उस दल के नेता का चुनाव करते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
तेजस्वी सड़क पर आंदोलन और जेल भरो अभियान चलाएं

आखिरी वक्त में लालू प्रसाद ने प्रचार में आने का फैसला टाला

महागठबंधन को एकजुट करने की कवायद में पप्पू यादव

महागठबंधन को एकजुट करने की कवायद में पप्पू यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend