ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गांधी मैदान बम विस्फोट मामले में फैसला 27 को

गांधी मैदान बम धमाका मामले में NIA कोर्ट 27 अक्‍टूबर को फैसला सुनाएगा. मामले की सुनवाई पूरी कर ली गई है. 27 अक्टूबर को ही 2013 में गांधी मैदान में बम ब्लास्ट हुआ था. भाजपा की हुंकार रैली के दौरान सीरियल बम धमाके हुए थे. धमाके के वक्‍त नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेता गांधी मैदान में मौजूद थे. गांधी मैदान और पटना जंक्शन पर धमाके हुए थे. इसमें ।6 लोगो की मौत हुई थी.

UB India News by UB India News
October 8, 2021
in अपराध, पटना
0
गांधी मैदान बम विस्फोट मामले में फैसला 27 को
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा की हुंकार रैली के दौरान पटना के गांधी मैदान में हुए सिलसिलेवार बम धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने बुधवार को अंतिम बहस की सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय सुनाने के लिए २७ अक्टूबर की तिथि निश्चित की। ॥ विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से एनआईए के विशेष लोक अभियोजक लल्लन प्रसाद सिन्हा ने कानूनी बिंदु पर जवाबी बहस आज पूरी की। इससे पूर्व बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सैयद इमरान गनी ने अपनी अंतिम बहस पूरी कर ली थी। गौरतलब है कि २७ अक्टूबर २०१३ को ऐतिहासिक गांधी मैदान में भाजपा की हुंकार रैली के दौरान पटना जंक्शन और गांधी मैदान में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस हादसे में छह लोगों को मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। यह एक संयोग माा है कि यह सिलसिलेवार बम धमाके २७ अक्टूबर २०१३ को हुए थे और विशेष अदालत ने फैसले के लिए भी २७ अक्टूबर २०२१ की तिथि निश्चित की है। इस मामले में रांची के हैदर अली‚ मुजिबुल्लाह अंसारी‚ इम्तियाज अंसारी‚ अहमद हुसैन‚ मो.फखरुद्’ीन‚ नोमान अंसारी‚ असलम परवेज और इफ्तिखार तथा छत्तीसगढ के रायपुर के उमर सिद्’ीकी और अजहरुद्’ीन कुरैशी के खिलाफ एनआईए ने वर्ष २०१४ में आरोप पा समर्पित किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने अपना मुकदमा साबित करने के लिए कुल १८७ गवाह पेश किये। इस मामले के पांच अभियुक्त हैदर अली‚ इम्तियाज अंसारी‚ मुजिबुल्लाह‚ उमर सिद्’ीकी और अजहरुद्’ीन कुरैशी को एनआईए की विशेष अदालत से ही वर्ष २०१८ में बिहार के चर्चित बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर बम धमाका मामले में में उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

 

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
विस में डे़ढ़ घंटे का होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

विस में डे़ढ़ घंटे का होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

नरेन्द्र मोदी के बीस वर्ष का शासकीय कार्यकाल

नरेन्द्र मोदी के बीस वर्ष का शासकीय कार्यकाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend