ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब में कांग्रेस फिर बदल सकती है अध्यक्ष, रवनीत बिट्टू के नाम पर चर्चा

UB India News by UB India News
October 6, 2021
in खास खबर, प्रदेश
0
पंजाब में चन्नी सरकार का कल होगा कैबिनेट का विस्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है. सूत्रों का कहना है कि आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का इस्तीफा स्वीकार कर सकती है. सूत्रों का कहना है कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को प्रदेश कांग्रेस की कमान दी जा सकती है. पिछले कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं. इतना ही नहीं वह एक वीडियो मैसेज जारी कर अपनी नाराजगी खुलकर सामने रख चुके हैं. हालांकि अभी सिद्धू से इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं हुआ है.

दरअसल पंजाब में पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की लड़ाई लम्बे समय से जारी है. दोनों ने कई बार एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. सिद्धू के साथ तनातनी के कारण ही कैप्टन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की भी ऐलान कर दिया है. कैप्टन के जाने के बाद भी सिद्धू की राह आसान नहीं हुई. चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उनके कई मुद्दों पर मतभेद सामने आए हैं. इसके बाद सिद्धू ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि बाद में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सिद्धू से मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि वे पद छोड़ने का फैसला वापस ले सकते हैं.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को दिल्ली के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बैठक में किसान आंदोलन के अलावा लखीमपुर खीरी कांड पर भी चर्चा की गई और सीएम चन्नी ने हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, सूत्रों ने इशारा किया है कि पुलिस महानिदेशक को लेकर जारी तनाव भी चर्चा का हिस्सा रहा.

सूत्रों का कहना है कि प्रताप सिंह बाजपा और बिट्टू दिल्ली में हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नेतृत्व में बदलाव होता है, तो उन्हें हैरानी नहीं होगी. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी सिद्धू के बर्ताव पर आपत्ति जताई थी और कहा था के वे सीएम की ताकतों को कम कर रहे हैं. इधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे हैं. कहा जा रहा था कि वे जल्द ही नए राजनीतिक दल का ऐलान कर सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 1, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
त्‍योहार की शुरुआत से पहले LPG सिलेंडर हुआ 15 रुपये महंगा

त्‍योहार की शुरुआत से पहले LPG सिलेंडर हुआ 15 रुपये महंगा

लखीमपुर की घटना को कांग्रेस की डूबती नैया बचाने के मौके के रूप में देख रहे हैं राहुल: BJP

लखीमपुर की घटना को कांग्रेस की डूबती नैया बचाने के मौके के रूप में देख रहे हैं राहुल: BJP

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend