ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मृत व गैरहाजिर ने दिया वोट, 13 मतों से जीत गए मुख‍िया जी

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in Lokshbha2024, बिहार, मुंगेर
0
मृत व गैरहाजिर ने दिया वोट, 13 मतों से जीत गए मुख‍िया जी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तारापुर, मुंगेर पंचायत चुनाव 2021: अरे! यहां तो गजब हो गया। बेलाडीह पंचायत में मृत व गैरहाजिर मतदाताओं ने वोट दे दिए हैं। हार-जीत का अंतर 13 मतों का है। अब इतने कम मतों से हारने वाले प्रत्‍याशी ने विजयी प्रत्‍याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कई आरोप लगाए हैं। चुनाव रद करने की मांग की है। निर्वाचन आयोग को भी लिखा गया है।

जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव पहले चरण में तारापुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। बेलाडीह ग्राम पंचायत के मुखिया पद पर चुनाव परिणाम का अंतर महज 13 वोट से रहा है। मुखिया पद से पराजित उम्मीदवार प्रकाश यादव ने राज्य निर्वाचन आयोग, पंचायती राज विभाग को पत्र भेजकर परिणाम को रद कराकर नए सिरे से मतदान कराने की मांग की है। मुखिया प्रत्याशी ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी तथा अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

आवेदन में कहा है कि 24 सितंबर को मुखिया पद के लिए हुए मतदान में पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या सात में मतदान करने वाले कई मतदाता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, कई वोटर दूसरे प्रदेशों में रहने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को संपन्न हुए घोषित परिणाम के उपरांत मतदाता सूची में अंकित क्रमांक के मिलान से इस बात का खुलासा हुआ। साजन कुमार सिंह मुखिया पद चुनाव चिन्ह केतली छाप के पक्ष में जीत सुनिश्चित करने के लिए ऐसे व्यक्तियों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। निर्वाचन आयोग से मांग किया गया है कि स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के पक्ष में दिनांक 24 सितंबर को संपन्न हुए मुखिया पद के चुनाव में धांधली बरती गई है।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि चुनाव के दिन कोई शिकायत नहीं मिली थी। कुछ देर पहले इस तरह का आवेदन मिला है। जांच करा कर उचित कार्यवाही की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। प्रकाश यादव ने 38 मतदाताओं की सूची भी समर्पित किया है। सूची में हेमिया देवी, कपिलदेव यादव, सिकंदर यादव व भासो यादव को मृत बताया गया है, फिर मतदान कैसे हुआ। मामूली मतों से जीतने के बाद इस बात की चर्चा हर ओर हो रही है।

13 मतों से जीतने वाले मुखिया साजन कुमार सिंह ने कहा कि हार और जीत के लिए मतों का अंतर काफी कम है। इस कारण पराजित प्रत्‍याशी चाह रहे हैं कि कोई ना कोई आरोप लगाकर चुनाव रद करवा दें। लेकिन चुनाव पूरी तरह निष्‍पक्ष है। अनियमितता नहीं हुई है। वे चुनाव जीत चुके हैं। प्रमाणत्र में उन्‍हें मिल गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
परिवारवादी पार्टियों ने राजनीतिक विचारधारा को किया कुंद

परिवारवादी पार्टियों ने राजनीतिक विचारधारा को किया कुंद

दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में JDU की साख दाव पर

दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में JDU की साख दाव पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend