ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जो काम आज नहीं होगा‚ वह कल भी नहीं होगा……….

UB India News by UB India News
September 24, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, महिला युग, संपादकीय, सेना
0
जो काम आज नहीं होगा‚ वह कल भी नहीं होगा……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह लड़़कियों को इसी वर्ष नवम्बर में होने वाली नेशनल डि़फेंस एकेड़मी (एनड़ीए) की परीक्षा में शामिल कराए। सरकार ने बताया था कि अगले वर्ष मई से एनड़ीए परीक्षा में लड़़कियों को शामिल कराना आरंभ किया जा सकता है‚ लेकिन शीर्ष अदालत ने उसके आग्रह को ठुकराते हुए कहा कि इसे और नहीं टाला जा सकता। अदालत ने राष्ट्रीय इंडि़यन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में भी लड़़कियों को प्रवेश देने को कहा। निर्देश दिया कि दो सप्ताह के भीतर इस बाबत हलफनामा प्रस्तुत किया जाए। सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने जस्टिस एसके कौल की अध्यक्षता वाली बेंच को बताया था कि महिलाओं को एनड़ीए में शामिल करने की अनुमति देने के लिए बुनियादी ढांचे और पाठक्रम में कुछबदलाव जरूरी है। इसलिए मई‚ २०२२ तक का समय दिया जाए‚ लेकिन शीर्ष अदालत ने आग्रह को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि सशस्र बल आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हैं‚ और महिलाओं के प्रवेश की सुविधा के लिए त्वरित समाधान निकाल लेंगे। याची कुश कालरा के अधिवक्ता चिन्मय प्रदीप शर्मा ने अदालत को बताया था कि लड़़कियों को मई‚ २०२२ की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने का मतलब होगा कि एनड़ीए में उनका प्रवेश २०२३ में ही हो पाएगा। दरअसल‚ शीर्ष अदालत का रुख महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला है। बेशक‚ सरकार की तरफ से ठोस तर्क रखे गए थे। इस काम में आने वाली दिक्कतें भी बताई थीं। सबसे ज्यादा तो यह कि प्रशिक्षण का पाठक्रम और स्वास्थ्य संबंधी मानक अभी तय नहीं हो सके हैं। हालांकि पाठ¬क्रम और मानक तय करने के लिए एक अध्ययन दल गठित किया गया है। कहना न होगा कि ये वजहें वाजिब हैं‚ लेकिन महज इनके कारण महिला समानता के तकाजे को ताक पर नहीं रखा जा सकता। फिर यह भी है कि अभी तो शुरुआत है। कोईभी कार्य आरंभ कर दिए जाने पर कमियां और खामियां बराबर दिखलाई पड़़ने लगती हैं‚ लेकिन प्रक्रिया जारी रखते हुए उन्हें सुधार जा सकता है। उत्तरोत्तर सुधार पर तवज्जो देते हुए महत्वाकांक्षी कार्यक्रम और पहल लIयों को हासिल करने में सफल रहती हैं। मुकम्मल तैयारी के नाम पर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने सही ही कहा कि जो काम आज नहीं होगा‚ वह कल भी नहीं होगा।

 

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
दुनिया की 5 दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों से मिले प्रधानमंत्री, ड्रोन से लेकर शिक्षा तक पर हुई बात

दुनिया की 5 दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों से मिले प्रधानमंत्री, ड्रोन से लेकर शिक्षा तक पर हुई बात

शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब

शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend