प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित पार्टी की दो दिवसीय प्रमंडलवार समीक्षा बैठक रविवार को संपन्न हो गई। १८ और १९ सितंबर को हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार के साथ पार्टी की आगे की रणनीति पर गंभीरतापूर्व मंथन किया गया। समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की। समीक्षा बैठक के दूसरे दिन कोसी‚ भागलपुर‚ मुंगेर‚ पूर्णिया और मगध प्रमंडल के सभी विधायक और पूर्व प्रत्याशी शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों को संपूर्ण जिले में पार्टी का विस्तार कर गांव–गांव तक संगठन को स्थापित करने की जिम्मेवारी देते हुए उम्मीद जताई कि इस दिशा में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष आवयक कार्रवाई कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विगत दिनों सभी प्रकोष्ठों को निदæश दिया गया है कि जिलों‚ प्रखंडों एवं पंचायतों की उनकी इकाई मूल पार्टी के साथ पूर्ण समन्यवय से संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्रवाई करें। यह भी आवश्यक है कि पार्टी की इकाई प्रत्येक गांव तक हो। यह भी अनुरोध किया गया कि एक माह के अंदर जिले के सभी प्रखंडों‚ पंचायतों एवं गांवों में संगठन की इकाई गठित कर उन सबों का पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराएं। प्रत्येक गांव में कम से कम १० साथियों की सूची मांगी गयी। प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने यह भी कहा कि समीक्षा बैठक का मुख्य उद्ेश्य संगठन को हर स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। पार्टी के विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों के फीडबैक के आधार पर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी। यही कारण है कि पार्टी की ओर से दो दिवसीय प्रमंडलवार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बताते चलें कि जदयू संगठन की मजबूती को लेकर काफी गंभीर है। इसी कारण पार्टी अपनी ठोस रणनीति पर लगातार कार्य कर रही है। पार्टी का मिशन और विजन है कि २०२४ के लोकसभा और २०२५ के विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना बेहतर प्रदर्शन कर सके। दो दिवसीय समीक्षा बैठक के जरिए पार्टी ने ठोस रणनीति के तहत कार्य करने का संकल्प लिया है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह तथा मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन कुमार आर्य‚ प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह‚ प्रदेश महासचिव मनीष कुमार‚ प्रदेश सचिव एवं वासुदेव कुशवाहा उपस्थित थे।
बिहार जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अजीत कुमार ने कहा नीतीश कुमार लगातार पर्यावरण सुरक्षा के लिए सराहनीय कदम उठा रहे हैं। पर्यावरण विभाग ने पटना से दरभंगा एवं मधुबनी के लिए सीएनजी बस सेवा शुरू की है जो पर्यावरण के मद्ेनजर बहुत ही सराहनीय कदम है। बिहार सरकार द्वारा लगातार सीएनजी वाहनों का प्रयोग बढ़ाना दर्शाता है कि बिहार सरकार पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर कितनी सचेत है। नीतीश कुमार का सपना है कि बिहारवासियों को पर्यावरण दूषित होने के कारण कोई भी बीमारी ना हो। उन्हें अपने बिहार को हरा–भरा बनाना है। इसलिए वह लगातार सीएनजी वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं और बिहारवासियों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वृक्ष लगाएं।