ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

71 के हुए पीएम मोदी, राहुल बोले- हैप्पी बर्थडे, मोदीजी

UB India News by UB India News
September 18, 2021
in खास खबर, दिन विशेष
0
71 के हुए पीएम मोदी, राहुल बोले- हैप्पी बर्थडे, मोदीजी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर यानी शुक्रवार को 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी. पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी में लोगों ने मिट्टी के दीए जलाए और 71 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटा. सीएम योगी ने कहा, अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो. आजीवन मां भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा शुक्रवार से सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू कर रही है. इसके तहत भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ 17 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगा.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी. अमित शाह ने लिखा कि देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं. मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया.

राहुल गांधी ने दी बधाई

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, मोदीजी’.

शिवसेना नेता संजय राउत ने दी बधाई

शिवसेना नेता संजय राउत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया प्रिय मोदी जी, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप जिओ हजारों साल… हर साल के दिन हो पचास हजार…

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने दी शुधकामनाएं
My best wishes to Hon’ble Prime Minister, Shri Narendra Bhai Modi ji on his birthday today. His exceptional vision, exemplary leadership and dedicated service have led to all-round growth of the nation. May he be blessed with a long, healthy and happy life ahead! @narendramodi
20 साल का सफर सेवा और समर्पण का प्रतीक है- रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, पीएम मोदी का ये 20 साल का सफर वाकई में सेवा और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि, हमारा लक्ष्य है कि कम से कम 15 लाख पोस्टकार्ड यहां से पीएम मोदी को भेजे जाएं.

ये होंगे कार्यक्रम
    • प्रधानमंत्री जी के 71वें जन्मदिवस पर 71 बटुक ब्राह्मण करेंगे गंगा में दुग्धाभिषेक
    • काशी के सांसद व पीएम मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर को प्रत्येक घर में जलेंगे दीप
    • 71 वें जन्म दिन के अवसर पर 71 हजार दीपों से जगमगाएगा भारत माता मंदिर
    • सुबह 7 बजे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे
    • वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को चढ़ाई जाएगी 71 मीटर लंबी चुनरी
    • संसदीय क्षेत्र के 71 मंदिरों में होगी आरती
    • संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधान सभाओं में होगा 71-71 किलो लड्डुओं का वितरण
  • 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा के विविध कार्यक्रम
कुमारस्वामी ने भी दी शुभकामनाएं

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा, मैं हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें राष्ट्र की सेवा करते रहने के लिए और अधिक ऊर्जा, प्रेरणा और स्वास्थ्य प्रदान करें.

वाराणसी में लोगों ने जलाए दीए

पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी में लोगों ने मिट्टी के दीए जलाए और 71 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटा.

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने कहा, अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो. आजीवन मां भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
पटना में PM मोदी का सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, चाय बनाकर पिला रहीं महिलाएं

पटना में PM मोदी का सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, चाय बनाकर पिला रहीं महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वे जन्मदिन पर पूजा हवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वे जन्मदिन पर पूजा हवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend